Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

इस सरकारी योजना से पा सकते हैं  50,000 रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितना करना होगा निवेश ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 11, 2026
in व्यापार
A A
bank money
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद अपनी वित्तीय आजादी और जरूरतों को पूरा करने के लिए सही समय पर सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है. लिहाजा, कर्मचारियों की इसी जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार की नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) योजना चला रखी है. हालांकि, यह एक ऐसी स्वैच्छिक और लॉंग टर्म रिटायरमेंट स्कीम है, जो निवेशकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद जीवनभर के लिए निश्चित पेंशन और एकमुश्त एक बड़ा फंड बनाने का अवसर देती है.

इस योजना का रेगुलेशन पीएफआरडीए की ओर से किया जाता है. शेयर बाजार (Equity) और बॉन्ड के कॉम्बिनेशन के कारण एनपीएस में पारंपरिक बचत योजनाओं की तुलना में औसतन 9% से 12% रिटर्न मिलता है.

इन्हें भी पढ़े

lithium

सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द

August 10, 2026
india-us trade deal

अमेरिका से नहीं डरेगा भारत, 15 देशों में ₹1900000 करोड़ का नया बाजार तैयार

August 10, 2026
E-Rupee

दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

August 9, 2026
bpcl gas cylinder

घरेलू LPG से ₹180 सस्ती कीमत पर मिल रहा सिलेंडर… इन ग्राहकों को फायदा

August 7, 2026
Load More

ये है 50,000 रुपये मंथली पेंशन पाने का गणित

अगर आप 60 वर्ष की आयु में 50,000 प्रति माह की पेंशन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आवश्यक निवेश आपकी वर्तमान उम्र पर निर्भर करता है. अगर आपकी उम्र 25 वर्ष है और आपकी निवेश अवधि 35 साल का है , तो नीचे बताए गए तरीके से निवेश करने पर रिटायरमेंट के वक्त एकमुश्त 3 करोड़ रुपये और 50,000 रुपये प्रति माह पेंशन पा सकेंगे.

 मासिक निवेश: लगभग 14,000 से 15,000 रुपये

  •  60 वर्ष पर कुल फंड (Corpus): 5 करोड़ रुपये
  •  एकमुश्त नकद निकासी: 60% हिस्सा  पूरी तरह टैक्स फ्री यानी 3 करोड़ रुपये
  •  पेंशन के लिए निवेश 40% एन्युटी हिस्सा: दो करोड़ रुपये
  •  मासिक पेंशन: 50,000 रुपये

नोट: यह गणना निवेश पर औसतन 10% वार्षिक रिटर्न और रिटायरमेंट के बाद एन्युटी पर 6% की ब्याज दर के अनुमान पर आधारित है. इसमें रिटायरमेंट पर कुल कॉर्पस का 40% हिस्सा एन्युटी में जमा किया गया है.

एनपीएस योजना कैसे काम करती है?

एनपीएस योजना में निवेशकों की ओर से जमा किए गए पैसे को एक्सपर्ट फंड मैनेजर्स के जरिए इक्विटी (Equity), सरकारी बॉन्ड (GSec) और कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश किए जाते हैं. इस योजना में मैच्योरिटी नियम 60 वर्ष की आयु रखी गई है. इस योजना के तहत रिटायरमेंट पर आप कुल जमा फंड का 60% हिस्सा एक साथ निकाल सकते हैं, जो आयकर अधिनियम के तहत पूरी तरह टैक्स फ्री होता है. बाकी बचे 40% हिस्सा पेंशन फंड में लॉक होता है, जिससे किसी इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जीवन भर हर महीने निश्चित पेंशन दी जाती है.

एनपीएस के लाभ और विशेषताएं

एनपीएस  योजना आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक और धारा 80CCD (1B) के तहत अलग से 50,000 की अतिरिक्त टैक्स छूट कुल मिलाकर 2 लाख हो जाती है. PFRDA की ओर से संचालित होने के कारण यह एक पारदर्शी और पूरी तरह सुरक्षित योजना है. यह अनिवार्य पेंशन खाता है, जिससे रिटायरमेंट से पहले पूरी निकासी की अनुमति नहीं होती है. यह एक स्वैच्छिक बचत खाता है, जिसमें आप कभी भी पैसा जमा कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर निकाल सकते हैं. आम तौर पर यह भ्रम पाया जाता है कि यह योजना सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है. 18 से 70 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक अपना एनपीएस खाता खुलवा कर अपने सुनहरे भविष्य की शुरुआत कर सकता है.

NPS अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोलें?

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश शुरू करने के लिए आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से मिनटों में बिना किसी कागजी कार्रवाई के अपना एनपीएस खाता खोल सकते हैं और तुरंत 12 अंकों का PRAN (Permanent Retirement Account Number) जनरेट कर सकते हैं. बस इसके लिए नीचे दी गई पूरी गाइड की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन  पूरा करना होगा. हालांकि, इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है, जसकी लिस्ट भी नीचे गई है.

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस.पहचान व पते का प्रमाण: पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड.स्कैन फोटो व सिग्नेचर: पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी (JPEG फॉर्मेट, साइज 4KB से 12KB के बीच).बैंक विवरण प्रमाण: बैंक डिटेल्स वेरीफाई करने के लिए कैंसिल चेक (Cancelled Cheque) या बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी.पेमेंट माध्यम: शुरुआती योगदान (Initial Contribution) जमा करने के लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) या डेबिट/क्रेडिट कार्ड.

eNPS पोर्टल के जरिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • पोर्टल पर जाएं: आधिकारिक eNPS वेबसाइट या KFintech/CAMS पोर्टल पर जाएं.
  • New Registration चुनें: New Registration पर क्लिक करें और अपनी श्रेणी Individual Citizen, Corporate Subscriber या Government Employee में से एक चुनें.
  • खाते का प्रकार (Tier Type): Tier I यानी अनिवार्य रिटायरमेंट खाता, जिस पर टैक्स छूट मिलती है या Tier I & Tier II यानी स्वैच्छिक बचत खाता का चयन करें.
  • KYC वेरिफिकेशन: आधार या पैन आधारित वेरिफिकेशन चुनें. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करें.
  • व्यक्तिगत व बैंक विवरण दर्ज करें: अपना नाम, पता, नॉमिनी का नाम और बैंक खाता नंबर (IFSC कोड सहित) भरें.
  • फंड मैनेजर और इन्वेस्टमेंट ऑप्शन: अपने पसंद के पेंशन फंड मैनेजर (PFM) का चयन करें.
  • Auto Choice: उम्र के हिसाब से ऑटोमेटिक एसेट एलोकेशन या Active Choice इक्विटी, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटी में खुद एसेट मिक्स में से एक चुनें.
  • दस्तावेज अपलोड करें: अपनी फोटो, सिग्नेचर और कैंसिल चेक की कॉपी अपलोड करें.
  • प्रारंभिक योगदान : पेमेंट गेटवे के जरिए पहला अंशदान जमा करें. Tier I के लिए न्यूनतम 500 रुपये और Tier II के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये जमा करना जरूरी है.
  • PRAN जनरेट और eSign करें: भुगतान सफल होते ही आपका 12 अंकों का PRAN नंबर तुरंत जनरेट हो जाएगा. इसके बाद आधार eSign सुविधा का उपयोग करके आवेदन को डिजिटल रूप से सत्यापित करें.

फिजिकल तरीके से ऐसे खोले एनपीएस खाता

  • अपने नजदीकी Point of Presence  Service Provider (POPSP) बैंक शाखा या वित्तीय संस्थान में जाएं.
  • Common Subscriber Registration Form (CSRF 1) प्राप्त करें या डाउनलोड करें.
  • फॉर्म भरें, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं, हस्ताक्षर करें और पैन, आधार व कैंसिल चेक की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी संलग्न करें.
  • न्यूनतम ₹500 के प्रारंभिक अंशदान के साथ फॉर्म काउंटर पर जमा करें.
  • आपके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका physical PRAN कार्ड आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
फलाहारी महाराज

कश्मीर में मदरसे बंद करे भारत सरकार : दिनेश फलाहारी

April 24, 2025
Hindavi Swarajya Darshan

छत्रपति के दुर्गों का जयगान है ‘हिन्दवी स्वराज्य दर्शन’

September 5, 2025

तालिबान की क्रूरताएं

January 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • इस सरकारी योजना से पा सकते हैं  50,000 रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितना करना होगा निवेश ?
  • साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर दिखाएगी तब्बू, फर्स्ट लुक ने जीता दिल
  • फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.