Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

21 लाख से ज्यादा EPF अकाउंट ठप, सरकार ने सदन में दी चौंकाने वाली जानकारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 14, 2026
in व्यापार
A A
EPFO
19
SHARES
627
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के बीच एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट्स की काफी अहमियत होती है। हालांकि, कई ऐसे EPF अकाउंट्स भी हैं जो लंबे समय से निष्क्रिय हैं। ऐसे अकाउंट के बारे में श्रम और रोजगार राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने जानकारी दी है।

क्या कहा मंत्री ने?

इन्हें भी पढ़े

fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2020-21 से 2023-24 के बीच इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) EPF अकाउंट्स की संख्या में 84% की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 में ऐसे खातों की संख्या 11,72,923 थी, जो 2023-24 में बढ़कर 21,55,387 हो गई। यानी चार साल में इन खातों की संख्या करीब 84 फीसदी बढ़ी। इसके साथ ही सेटल न हुए बैलेंस में भी इजाफा हुआ है और सेटल की गई रकम में कमी आई है। इसके अलावा, यह भी देखा गया कि हर इनऑपरेटिव अकाउंट में औसत रकम चार सालों में 18% बढ़ी है।

फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में यह ₹33,513 थी, जो फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में बढ़कर ₹39,460 हो गई। बता दें कि सांसद नीरज डांगी ने करंदलाजे से वित्तीय वर्ष 2020-21 से अब तक निष्क्रिय EPF खातों की संख्या और उनमें जमा राशि के बारे में जानकारी मांगी थी। यह जानकारी साल-दर-साल और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर मांगी गई थी।

क्यों बढ़ रहे हैं निष्क्रिय EPF खाते?

शोभा करंदलाजे के मुताबिक, इसका प्रमुख कारण नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारियों की ओर से EPF राशि निकालने या क्लेम करने के लिए आवेदन नहीं करना है। इसके अलावा KYC और आधार सीडिंग अभियान के दौरान ऐसे खाते भी निष्क्रिय श्रेणी में आ गए, जिन्हें पहले सदस्य की जन्मतिथि जैसी जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण इस श्रेणी में नहीं रखा गया था।

सरकार ने क्या कदम उठाए?

सरकार ने इनएक्टिव EPF अकाउंट्स की पहचान करने के लिए क्या उपाय किए हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए करंदलाजे ने बताया कि सरकार ने KYC डिटेल्स की उपलब्धता और स्टेटस के आधार पर बिना क्लेम किए गए फंड वाले इनएक्टिव EPF अकाउंट्स की पहचान करने और उन्हें कैटेगरी में बांटने के लिए उपाय किए हैं।

करंदलाजे ने बताया कि संशोधित EPF स्कीम, 2026 में EPF क्लेम को ऑटो-इनिशिएट करने का प्रावधान शामिल किया गया है, ताकि फंड को सीधे आधार-सीडेड बैंक अकाउंट्स में जमा किया जा सके। मंत्री ने आगे कहा कि EPFO ​​ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ‘निधि आपके निकट (NAN) 2.0’ कैंप के जरिए एम्प्लॉयर्स और एम्प्लॉईज़ के बीच EPF सेवाओं और इनएक्टिव अकाउंट्स के बारे में जानकारी फैलाने के लिए आउटरीच और जागरूकता अभियान भी चलाए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
दीपक

दीपावली के त्यौहारी मौसम में भारतीय अर्थव्यवस्था को लगे पंख

October 22, 2025
air marshal ak bharti

एयर मार्शल ए.के. भारती ने चौपाई से दी पाक को चेतावनी… ‘बिनय न मानत जलधि जड़, अब भारत की ताकत देखे विश्व’

May 12, 2025
modi-putin

अमेरिका की वजह से क्या रूस को खो देंगे पीएम मोदी?

June 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.