Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

VBYLD 2027 में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका,1,500 युवा होंगे शामिल, ऐसे करें खुद को रजिस्टर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 19, 2026
in राष्ट्रीय
A A
vbyld 2027
20
SHARES
651
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) को इस बार और व्यापक एवं समावेशी बनाया है। यह डायलॉग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी विजन का जीवंत उदाहरण है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को केवल भविष्य का लीडर ही नहीं, बल्कि एक सक्षम ‘राष्ट्र निर्माता’ के तौर पर तैयार करना है।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दो सफल संस्करण पूरे होने के बाद तीसरे संस्करण का मंच तैयार हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026 के केंद्रीय बजट भाषण को VBYLD के युवाओं के विचारों से प्रेरित बताया था।

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

VBYLD का कब होगा आयोजन?

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला है। पिछले दो वर्षों में युवाओं की बड़ी भागीदारी के बाद इस बार कार्यक्रम को नए स्वरूप में पेश किया जा रहा है।

22 भाषाओं में होगा क्विज

देश के युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष VBYLD के पूरे ढांचे को पुनर्गठित किया गया है। इस कार्यक्रम में अब 22 भाषाओं में क्विज होगा, ताकि देश के हर कोने का युवा अपनी भाषा में जुड़े। साथ ही कार्यक्रम में पहली बार ‘यूथ एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज’ को इसके एक प्रमुख ट्रैक के रूप में जोड़ा गया है। यूथ पार्लियामेंट के नेशनल फाइनलिस्ट्स को भी सीधे VBYLD के नेशनल इवेंट से जोड़ा जाएगा।

इसके अतिरिक्त, हर राज्य अपनी क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप ‘स्टेट VBYLD’ आयोजित करेगा। इसका सीधा मतलब है कि इस बार स्थानीय समस्याओं के समाधान से लेकर राष्ट्रीय विकास तक की रूपरेखा तय की जाएगी।

विकसित भारत चैलेंज

विकसित भारत चैलेंज (Viksit Bharat Challenge) की शुरुआत 15 अगस्त से 30 सितंबर तक होने वाले डिजिटल क्विज (Digital Quiz) से होगी। इसके बाद अलग-अलग चरण आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 5 से 19 अक्टूबर तक एसे राउंड (Essay Round), 10 से 16 नवंबर तक जिला चैम्पियनशिप पीपीटी राउंड (District Championship PPT Round), 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक स्टेट VBYLD राउंड और 10 से 12 जनवरी तक नेशनल राउंड होगा।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को VBYLD 2027 के राष्ट्रीय कार्यक्रम (National Event) में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के राष्ट्रीय दल (National Contingent) में कुल 1500 युवाओं को शामिल किया जाएगा। इसमें प्रत्येक राज्य से 45 और प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश से 30 युवा शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए युवाओं को भारत के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार और समाधान पेश करने का मौका मिलेगा।

इन विषयों पर रखेंगे अपने विचार

विकसित भारत चैलेंज में युवाओं को देश के भविष्य से जुड़े 10 क्षेत्रीय विषयों (Regional Themes) पर अपने विचार और समाधान देने का मौका मिलेगा। इनमें शासन (Governance), जलवायु सुरक्षा (Climate Security), ह्यूमन कैपिटल, सस्टेनेबिलिटी, एंटरप्रेन्योरशिप, टेक्नोलॉजी, ब्लू इकॉनमी और ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस जैसे मुद्दे शामिल हैं।

ज्यादा से ज्यादा युवा हों शामिल

VBYLD 2027 के लिए युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील की गई है। युवाओं से आग्रह किया गया है कि वह ‘MY Bharat Portal’ पर रजिस्टर करें और विकसित भारत क्विज में हिस्सा लें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Chief Minister Dhami

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : CM धामी

May 13, 2025

पाकिस्तान में बम, भारत में जश्न, जानिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी !

May 7, 2025
आम आदमी पार्टी

आप के वादों पर कैसे करें भरोसा?

December 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.