Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहा महासंयोग! 5 दुर्लभ योगों में करें भोलेनाथ का जलाभिषेक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 21, 2026
in धर्म
A A
shivling
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भगवान शिव की भक्ति का पावन महीना सावन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शिव भक्तों के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखना, शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। साल 2026 में सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है। इस अंतिम सोमवार का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 5 बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं।

आखिरी सोमवार पर बनने वाले 5 महासंयोग

इन्हें भी पढ़े

belpatra

एकादशी के दिन बेलपत्र तोड़ना चाहिए या नहीं? जानिए शास्त्रीय नियम

August 22, 2026
Rashifal

मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बंपर धन लाभ के बन रहे योग!

August 17, 2026
Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
 Hanuman Jayanti

घर में हनुमान जी की कौन सी तस्वीर लगाना है शुभ? जानें सही दिशा

August 16, 2026
Load More

इस साल सावन के अंतिम सोमवार पर ग्रहों और नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बन रही है जो साधकों को विशेष पुण्य प्रदान करेगी:

सावन पुत्रदा एकादशी पारण का दुर्लभ मेल: 24 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस वजह से इस दिन भगवान विष्णु और देवाधिदेव महादेव दोनों की एक साथ पूजा का परम फलदायी संयोग बन रहा है।

प्रीति योग: सोमवार की सुबह से ही प्रीति योग विद्यमान रहेगा, जो सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे किसी भी शुभ और सकारात्मक कार्य को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

आयुष्मान योग: सुबह 7 बजकर 4 मिनट के बाद पूरे दिन आयुष्मान योग रहेगा। यह योग दीर्घायु, अच्छी सेहत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए जाना जाता है।

कैलाश पर शिववास: इस पावन दिन पर भगवान शिव का निवास स्थान खुद उनका परम धाम कैलाश पर्वत माना जा रहा है। शिववास के कैलाश पर होने के दौरान रुद्राभिषेक करना घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करता है।

हंसराज योग का अद्भुत संयोग: ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन हंसराज योग भी बन रहा है। इस दौरान गुरु (बृहस्पति) अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा धनु राशि में और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। इस योग को जीवन में उन्नति और शुभता लाने वाला माना गया है।

जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के शुभ मुहूर्त

सावन के इस पावन दिन पर ब्रह्म मुहूर्त से ही जलाभिषेक शुरू किया जा सकता है। हालांकि, विशेष फल और अपनी सुविधानुसार आप इन शुभ चौघड़ियों और मुहूर्तों में पूजा संपन्न कर सकते हैं:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:27 बजे से लेकर 05:11 बजे तक।
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 05:55 बजे से लेकर 07:32 बजे तक।
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह 09:09 बजे से लेकर 10:46 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 बजे से लेकर दोपहर 12:49 बजे तक।
  • प्रदोष काल (संध्या पूजा): शाम 06:55 बजे से लेकर रात 07:15 बजे तक।

सावन महीने में की गई शिव पूजा जीवन भर किए गए पूजा-पाठ से भी श्रेष्ठ फल देती है। इससे भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। 24 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है यदि आप अपनी राशि के अनुसार शिव का पूजन करेंगे तो भगवान शंकर की अत्यधिक कृपा प्राप्त होगी। राशि अनुसार पूजन से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।

  • मेष : शिवलिंग का दही से अभिषेक करें और लाल गुलाल से पूजन करें। जल्द लाभ प्राप्त होगा।
  • वृषभ : कच्चे दूध से शिव का अभिषेक और जल से स्नान कराना चाहिए। शिव के वाहन नंदी अर्थात बैल को चारा एवं रोटी खिलाने से लाभ होता है।
  • मिथुन : आपको शिव-पार्वती को लाल कनेर के पुष्प, शहद एवं पिस्ता से भोग लगाना चाहिए। बिल्व-पत्र के छह पत्ते चढ़ाने से लाभ होगा।
  • कर्क : आपको कच्चे दूध, सफेद आकड़े एवं दही से पूजन करना चाहिए। मावे से बने मिष्ठान का भोग लगाने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं।
  • सिंह : आपको शीतल जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए तथा शिव मानस पूजा का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। विशेष कामनाएं पूर्ण होती हैं।
  • कन्या : आपको शिवलिंग पर मूंग की दाल से बनी मिठाई अर्पण करनी चाहिए। बिल्वपत्र, एक फल तथा शिव महिमा का पाठ करना श्रेष्ठ रहता है।
  • तुला : आपको शिवलिंग पर सफेद वस्त्र अर्पण करना चाहिए। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • वृश्चिक : आप गरीबों की सेवा करेंगे तो बुरे प्रभाव दूर हो जाएंगे।
  • धनु : बेसन से बनी मिठाई शिव जी को अर्पित करते हैं तो लाभ प्राप्त होगा। पीले रंग के वस्त्र माता पार्वती को अर्पण करें तो अत्यधिक फायदा मिलेगा।
  • मकर : नीले पुष्पों से शिव का पूजन करें। इसके साथ ही धतूरे एवं धतूरे के पुष्पों से शिव का पूजन करेंगे तो खास लाभ होगा।
  • कुंभ : भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करनी चाहिए। यह विशेष लाभकारी रहेगा। इससे शिवजी की प्रसन्नता प्राप्त होगी और अचल सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बनेंगे।
  • मीन : शिव जी की प्रसन्नता के लिए किसी भी एक ज्योर्तिलिंग का दर्शन करना चाहिए। यह संभव न हो तो मन से कल्पना करके ही भगवान के दर्शन करें या द्वादश ज्योर्तिलिंग का पाठ करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक के साथ कश्मीर में चुनाव!

January 2, 2023
Central Vista

संसद भवन तो बन गया, अभी क्या-क्या बनना बाकी है?

May 28, 2023

डॉक्यूमेंट्री के जाल में फंस गईं पार्टियां

January 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्लीवालों को सस्ती बिजली पाने को हर साल कराना होगा रजिस्ट्रेशन! चूके तो बंद होगी सुविधा
  • 19वीं सदी के बाद सबसे ताकतवर अल-नीनो, 2026-27 में टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड
  • FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.