नई दिल्ली। धर्मशास्त्रों में माना जाता है कि दान करने से ना सिर्फ जरूरतमंद की मदद हो जाती है बल्कि इससे हमारा मन भी शांत रहता है। साथ ही कुछ विशेष दान करने से ग्रह दोष भी दूर होने की मान्यता है। वहीं जब बिना किसी को बताए और बिना किसी दिखावे का दान किया जाए तो इसे गुप्त दान कहा जाता है और इसे काफी शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस तरह के गुप्तदान जरूर करने चाहिए?
मंदिर में माचिस का गुप्त दान
अगर मंदिर में माचिस का गुप्त दान किया जाए तो माना जाता है कि इससे जिंदगी में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही इस दान से ग्रह दोष भी दूर होते हैं। बस मंदिर में माचिस के कुछ डब्बे शांति से रख दें। इसकी जानकारी किसी को भी ना दें।
सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था
अगर आप किसी मंदिर या फिर सार्वजनिक जगह पर पानी पीने की व्यवस्था करवा दें तो ये भी अच्छा माना जाता है। लेकिन कोशिश करें कि किसी को पता नहीं चले कि पानी की व्यवस्था किसने करवाई है। ना वहां अपना लिखे और ना ही किसे को इसके बारे में बताएं। माना जाता है कि लोगों को पानी मिलाना पुण्य काम होता है।
आसन का गुप्त दान
मान्यता है कि मंदिर में आसन का गुप्त दान करना भी बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप आसन गुप्त दान में देते हैं तो इससे मंदिर आने वाले लोगों को पूजा-पाठ करने और वहां श्रद्धा भाव से बैठने में आसानी होगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि दान किए आसन पर कहीं पर भी आपके नाम का स्टिकर वगैरह ना हो। मान्यता है कि इससे पूजा का फल आसन दान देने वाले को भी मिलता है। साथ ही इससे जिंदगी में सुख-समृद्धि आती है।
खाने-पीने की चीजों का गुप्त दान
अगर किसी जरूरतमंद और उसके पूरे परिवार को बिना जानकारी दिए ही आप उन तक खाने-पीने की चीजें या फिर राशन पहुंचा दें तो इसे भोजन का गुप्त दान माना जाएगा। हालांकि इसका दिखावा नहीं करना है। आप इस दान को ऐसे दें कि सामने वाले मन में किसी भी तरह की ऐसी भावना नहीं आए कि आप उस पर तरस खा रहे हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में माना जाता है कि किसी भूखे इंसान का पेट भरना सबसे बड़ा दान होता है।





