Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2026
in व्यापार
A A
Post Office
20
SHARES
676
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगर आप अपनी ₹5 लाख की बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम अपेक्षाकृत कम हो और रिटर्न पहले से पता हो, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) एक विकल्प हो सकता है। इसे नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट भी कहा जाता है। इस योजना में मिलने वाली ब्याज दर सरकार तय करती है और छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा की जाती है। निवेश की अवधि के हिसाब से ब्याज दर अलग-अलग होती है। मौजूदा दरों के आधार पर ₹5 लाख निवेश करने पर 1 साल की अवधि में करीब ₹5.35 लाख, 2 साल में ₹5.74 लाख, 3 साल में ₹6.17 लाख और 5 साल में करीब ₹7.25 लाख तक की रकम मैच्योरिटी पर मिल सकती है।

1 साल के TD में ₹5 लाख पर कितना रिटर्न:– अगर आप ₹5 लाख को 1 साल के पोस्ट ऑफिस TD में 6.9% सालाना ब्याज दर पर जमा करते हैं, तो करीब ₹35,403 का ब्याज बनता है। इस तरह मैच्योरिटी पर लगभग ₹5,35,403 मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़े

pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
india economy

भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

October 17, 2026
UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
Load More

2 साल के TD में ₹5 लाख का हिसाब:- 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ₹5 लाख निवेश करने पर करीब ₹74,441 का ब्याज मिल सकता है। यानी मैच्योरिटी राशि लगभग ₹5,74,441 होगी।

3 साल के TD में ₹5 लाख:– 3 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 7.1% है। इस हिसाब से ₹5 लाख के निवेश पर लगभग ₹1,17,538 ब्याज बन सकता है और मैच्योरिटी पर करीब ₹6,17,538 मिलेंगे।

5 साल के TD में सबसे ज्यादा रकम:- 5 साल के पोस्ट ऑफिस TD पर 7.5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ₹5 लाख निवेश करने पर करीब ₹2,24,974 ब्याज मिल सकता है। इस तरह मैच्योरिटी राशि लगभग ₹7,24,974 हो सकती है। यानी चारों विकल्पों में 5 साल की अवधि में कुल ब्याज सबसे ज्यादा मिलता है।

पोस्ट ऑफिस TD में खाता कम से कम ₹1,000 से खोला जा सकता है और इसके बाद ₹100 के गुणक में निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं बताई गई है। ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर होती है, जबकि ब्याज का भुगतान सालाना किया जाता है। ग्राहक के निर्देश के आधार पर सालाना ब्याज पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट या बैंक खाते में भी जमा किया जा सकता है।

टैक्स का नियम भी समझना जरूरी है। हर पोस्ट ऑफिस TD पर टैक्स बचत का लाभ नहीं मिलता। आयकर की पुरानी व्यवस्था में सिर्फ 5 साल की अवधि वाले TD में किया गया निवेश धारा 80C के तहत निर्धारित सीमा तक टैक्स लाभ के लिए योग्य होता है। वहीं, समय से पहले पैसा निकालने के भी नियम हैं। आम तौर पर जमा राशि को 6 महीने पूरे होने से पहले नहीं निकाला जा सकता। 1, 2 और 3 साल के TD को समय से पहले बंद करने पर लागू नियमों के अनुसार ब्याज कम हो सकता है। वहीं, 5 साल वाले TD को सामान्यतः 4 साल पूरे होने से पहले बंद नहीं किया जा सकता और तय समय से पहले बंद करने पर सेविंग्स अकाउंट की दर से ब्याज मिल सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज, टैक्स और प्रीमैच्योर क्लोजर के नियमों को समझना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
circular economy

चक्रीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकता क्यों?

July 9, 2024
Bhagat Singh Koshyari

जन-जन की बात, जन-जन के नेता के साथ : भगत सिंह कोश्यारी

July 12, 2025

नागरिकता अधिनियम पर कई सवाल, विपक्ष क्यों कर रहा विरोध!

March 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ ‘कालरात्रि’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना!
  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.