Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 26, 2026
in खेल
A A
Team India
22
SHARES
717
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गॉल टेस्ट मैच के बाद कोलंबो में भी टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने दमदार बल्लेबाजी के बाद सधी हुई गेंदबाजी से मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली. मैच का चौथा दिन भले ही बारिश के कारण वक्त से पहले ही खत्म हो गया लेकिन मैच की तकदीर तय नजर आने लगी है. श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर निपटाने के बाद टीम इंडिया ने फॉलो-ऑन के लिए मजबूर किया और फिर दूसरी पारी में भी 6 विकेट गिरा दिए. श्रीलंका को सिर्फ 16 रन की बढ़त मिल पाई है.

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार 26 अगस्त को मैच का चौथा दिन था और पूरे दिन श्रीलंका ने ही बैटिंग की. दिन की शुरुआत श्रीलंका की पहली पारी से हुई, जहां सोनाल दिनुषा ने सीरीज में अपना लगातार दूसरा शतक जमाया. मगर श्रीलंकाई टीम अपने स्कोर में सिर्फ 22 रन जोड़ सकी. ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने आखिरी दोनों विकेट लेकर अपना खाता खोला. इसमें आखिरी विकेट शतक लगाने वाले दिनुषा का ही था.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

दूसरी पारी में वापसी, फिर लगे झटके

श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन बचाने से सिर्फ 13 रन दूर रह गई. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए बुलाया और फिर दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, जहां ओपनर लाहिरु उडारा जल्दी आउट हो गए. मगर यहां से श्रीलंका के बाकी बल्लेबाज अच्छी वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाते रहे और इसके केंद्र में थे पासिंदु सूर्याबंडारा. अपना दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे सूर्याबंडारा ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया. इस दौरान उन्होंने कामिंडु मेंडिस के साथ 115 रन की साझेदारी भी की.

मेंडिस ने सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जमाया लेकिन फिर ज्यादा देर नहीं टिक सके और प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में दूसरी बार उन्हें आउट किया. मगर पासिंदु इसके बाद भी जमे रहे और टीम को 200 रन के पार ले गए. साथ ही खुद शतक के करीब पहुंच गए. यहीं पर 92 रन के स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान मिला, जब DRS ने अंपायर के फैसले को पलट दिया. मगर अगली ही गेंद पर पासिंदु होश खो बैठे और स्टंप आउट हो गए. इस तरह मैच की दोनों पारियों में वो शतक से चूक गए. श्रीलंका ने 209 से 218 रन के बीच 3 विकेट गंवाए.

फॉलो-ऑन के बाद ऐसा रिकॉर्ड

दिन का खेल बारिश के कारण करीब 45 मिनट पहले ही खत्म हो गया और श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए थे. एक बार फिर सोनाल दिनुषा पर टीम का भार आ गया है. अब आखिरी दिन टीम इंडिया जीत के बेहद करीब रहेगी और श्रीलंका को हार से सिर्फ मौसम बचा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि फॉलो-ऑन के बाद श्रीलंका को ज्यादातर हार ही नसीब हुई है. आंकड़े बताते हैं कि श्रीलंका को टेस्ट क्रिकेट में 27 बार फॉलो-ऑन करना पड़ा है, जिसमें से 24 में उसे हार मिली है, जबकि 3 ही मैच ड्रॉ हुए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Parliament

13 दिसंबर 2001: संसद हमला और ऑपरेशन पराक्रम की… भारत ने पीछे क्यों लिए कदम जानिए!

December 13, 2025
Earth Hour

पर्यावरण : असरकारी आवाज उठे

December 19, 2022
Manmohan Singh's

मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल के लिए आवंटित होगी जगह, गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

December 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.