Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिहार में केले की खेती होगी हाईटेक, किसानों को मिलेगा 70 हजार का अनुदान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2026
in राज्य
A A
Banana
19
SHARES
627
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना। बिहार में केले की खेती को आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार ने नई योजना शुरू की है। कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत टिश्यू कल्चर केला क्षेत्र विस्तार योजना शुरू की गई है। इसके तहत राज्य के 34 जिलों के किसानों को टिश्यू कल्चर से तैयार उन्नत केले के पौधे लगाने पर प्रति हेक्टेयर 70 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने किसानों से इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है। सरकार का कहना है कि टिश्यू कल्चर तकनीक से केले की खेती करने पर किसानों को बेहतर उत्पादन मिलेगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।

इन्हें भी पढ़े

shri ram temple

राम मंदिर: 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार, CEO की नियुक्ति से शुरू हुआ नया अध्याय

September 5, 2026
बुलडोजर

DM ऑफिस में बनी मस्जिद पर क्यों चल गया बुलडोजर? समझिए पूरा मामला

September 5, 2026
RSS

इस राज्य में खुलेंगे RSS के 1000 नए स्कूल, शिक्षा विभागों का होगा विलय

September 4, 2026
Deendayal Upadhyay released

दीनदयाल उपाध्याय के गुजराती संस्करण का विमोचन, एकात्म मानव दर्शन पर 100 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत हुए

September 4, 2026
Load More

70 हजार का अनुदान

कृषि मंत्री ने बताया कि टिश्यू कल्चर तकनीक से तैयार केले के पौधे बेहतर गुणवत्ता वाले और अपेक्षाकृत रोगमुक्त होते हैं। सामान्य पौधों की तुलना में इनमें बीमारियां कम लगती हैं और उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है। इन पौधों की बढ़वार भी एक जैसी होती है और फल लगभग एक साथ तैयार होते हैं। इससे किसानों को बाजार में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा, ‘बिहार की जलवायु केले की खेती के लिए अनुकूल है।’ सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। टिश्यू कल्चर तकनीक से किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन लेकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 70 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी। पहले साल 42 हजार रुपये और दूसरे साल पौधों के जीवित रहने के आधार पर 28 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इस योजना का लाभ छोटे किसान भी ले सकते हैं। किसान न्यूनतम 0.25 एकड़ यानी 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 5 एकड़ यानी 2 हेक्टेयर जमीन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी 0.25 एकड़ जमीन वाले किसान भी टिश्यू कल्चर केले की खेती के लिए सरकारी मदद ले सकते हैं।

रैयत और गैर-रैयत किसानों को भी लाभ

योजना का लाभ रैयत और गैर-रैयत दोनों तरह के किसान ले सकेंगे। रैयत किसान भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र यानी एलपीसी या लगान रसीद के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं गैर-रैयत किसान एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकेंगे। इससे लीज या बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी फायदा मिल सकता है। किसानों को आवेदन करने से पहले DBT पोर्टल पर अपने बैंक खाते की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है ताकि अनुदान की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा सके।

कृषि मंत्री के मुताबिक, किसानों को बाजार की मांग के अनुसार जी-9, मालभोग और चिनिया जैसी उन्नत किस्मों के टिश्यू कल्चर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जी-9 किस्म का केला आकार में बड़ा होता है और इसे निर्यात के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। वहीं मालभोग और चिनिया के स्वाद के कारण स्थानीय बाजार में इनकी अच्छी मांग है। किसानों को पौधे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नर्सरियों और संस्थानों के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता के पौधे मिलने में मदद मिलेगी और नकली पौधों से बचाव हो सकेगा।

34 जिलों के किसान कर सकेंगे आवेदन

योजना में अलग-अलग वर्गों के किसानों की भागीदारी का भी ध्यान रखा गया है। इसके तहत 82.67 प्रतिशत सामान्य वर्ग, 15.89 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 1.44 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के किसानों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा सभी वर्गों में 30 प्रतिशत महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह योजना बिहार के 34 जिलों में लागू की गई है। वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी जैसे केला उत्पादक जिले इसमें शामिल हैं। इच्छुक किसान उद्यान निदेशालय की वेबसाइट या अपने जिला उद्यान कार्यालय से संपर्क कर योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बढ़ते व्यापारिक घाटे को काबू में रखना जरूरी, रुपये पर अभी बना रह सकता है दबाव

September 4, 2022
PM Modi

मोदी सरकार के वे नौ फैसले, जिन पर हुआ खूब बवाल

May 31, 2023
fraud

ठगी के मामले में मथुरा बनता नया जामताड़ा

April 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन से व्यापार पर पीएम मोदी ने हमें चेतावनी दी थी, यूरोप को हुआ भूल का एहसास
  • UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई भारत की तस्वीर!
  • मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.