Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राम मंदिर: 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार, CEO की नियुक्ति से शुरू हुआ नया अध्याय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2026
in राज्य
A A
shri ram temple
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक ट्रस्ट की कमान संभालने वाली टीम अब बदल गई है. गठन के करीब छह साल बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नए सिरे से गठन किया गया है. चढ़ावा चोरी की घटना के बाद उठे सवालों और प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे के बीच दो सितंबर 2026 को ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ. साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति भी की गई.

छह साल बाद ट्रस्ट में बड़ा बदलाव

इन्हें भी पढ़े

बुलडोजर

DM ऑफिस में बनी मस्जिद पर क्यों चल गया बुलडोजर? समझिए पूरा मामला

September 5, 2026
Banana

बिहार में केले की खेती होगी हाईटेक, किसानों को मिलेगा 70 हजार का अनुदान

September 5, 2026
RSS

इस राज्य में खुलेंगे RSS के 1000 नए स्कूल, शिक्षा विभागों का होगा विलय

September 4, 2026
Deendayal Upadhyay released

दीनदयाल उपाध्याय के गुजराती संस्करण का विमोचन, एकात्म मानव दर्शन पर 100 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत हुए

September 4, 2026
Load More

केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय विहिप के पदाधिकारी चंपत राय को महासचिव और महंत नृत्य गोपाल दास को अध्यक्ष बनाया गया था. गोविंद देव गिरि को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. कुल 15 सदस्यों वाले इस ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया.

मंदिर निर्माण से प्राण प्रतिष्ठा तक अहम पड़ाव

ट्रस्ट के गठन के बाद रामलला ने करीब 30 वर्षों के बाद टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में स्थान पाया. पांच अगस्त 2020 को मंदिर का भूमि पूजन हुआ. इसके बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. मंदिर परिसर में 18 अन्य मंदिरों के निर्माण का काम भी आगे बढ़ा. 25 नवंबर 2025 को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के साथ मंदिर निर्माण की पूर्णता घोषित की गई.

चढ़ावा चोरी के बाद उठे सवाल

मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना सामने आने के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे. मामला बढ़ने पर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई. ट्रस्ट के आग्रह पर 13 जून 2026 को जांच शुरू हुई. 23 जून को एसआईटी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी. इसके बाद 25 जून को चोरी की एफआईआर दर्ज हुई. अगले दिन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने इस्तीफा दे दिया.

नई व्यवस्था के साथ आगे बढ़ेगा ट्रस्ट

लगातार उठते सवालों के बीच ट्रस्ट के स्तर पर व्यवस्थागत बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई. आखिरकार दो सितंबर 2026 को ट्रस्ट का नए सिरे से गठन किया गया. इसके साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति भी हुई. इस बदलाव के साथ मंदिर निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण दौर को संभालने वाली पुरानी टीम की जगह अब नई व्यवस्था ने ले ली है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

विधायक आपकी सेवा कर रहे हैं,  ये सरासर गलत है

May 29, 2022
grand welcome

कचनऊ के लाल का श्री कृष्ण की नगरी में हुआ भव्य स्वागत

January 4, 2026
Khalistani Movement

खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान से कैसे मिला खाद-पानी?

July 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन से व्यापार पर पीएम मोदी ने हमें चेतावनी दी थी, यूरोप को हुआ भूल का एहसास
  • UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई भारत की तस्वीर!
  • मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.