Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 15, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
नेता उमर अब्दुल्ला
24
SHARES
811
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेन्स के नेता उमर अब्दुल्ला लगातार इंडिया गठबंधन खासकर सहयोगी कांग्रेस को मुश्किलों में डालते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को पूरा बजाने पर दोनों दलों के बीच ठन गई थी और अब एक बार फिर दोनों ने दो अलग-अलग सुर अलापे हैं। CM अब्दुल्ला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विदेश नीति और हाल ही में दिल्ली में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तारीफ की है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने वाला ब्रिक्स घोषणापत्र एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

उमर अब्दुल्ला की यह टिप्पणी तब आई है, जब भारत ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित दुनिया के कई नेता शामिल हुए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने विशेष रूप से ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले को शामिल किए जाने का उल्लेख करते हुए मोदी सरकार की कूटनीति की तारीफ की और कहा कि यह बयान उन देशों की मौजूदगी में आया, जिनके पाकिस्तान के साथ करीबी संबंध रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

upi and rupay

2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश

September 15, 2026
CM Dhami

नाराज फूफा हैं कांग्रेसी, ऐसे ही नहीं दी मियां की उपाधि : सीएम धामी

September 15, 2026
cm samrat chaudhary

बिहार बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 7-7 हजार रुपये, इतने लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

September 15, 2026
Baba Ramdev

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी भोजन पर विवाद, रामदेव बोले- इसे धर्म से जोड़ना बौद्धिक दिवालियापन

September 15, 2026
Load More

पहलगाम का जिक्र ही हमारी विदेश नीति की सफलता

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “यह भारत सरकार और विशेष रूप से विदेश मंत्रालय के लिए बात करने का विषय है। पहलगाम हमले की निंदा होना ही अपने आप में एक बड़ी बात है। जरा देखिए कि उस कमरे में पाकिस्तान के कितने सहयोगी मौजूद थे। इसलिए, पहलगाम का नाम लिया जाना ही हमारी विदेश नीति की सफलता है।” अब्दुल्ला ने पाकिस्तान और चीन के साथ भारत की सीमाओं पर तनाव कम करने के उद्देश्य से उठाए गए कदमों का भी स्वागत किया।

लाइन ऑफ कंट्रोल पर भी हालात बेहतर होंगे

TOI के मुताबिक, उत्तरी सीमा पर ऑपरेशनल स्थिति के बारे में रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) या लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) पर सैनिकों की तैनाती कम करने का कोई भी कदम एक सकारात्मक विकास होगा, खासकर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए। उन्होंने कहा, “लाइन ऑफ़ कंट्रोल या लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर तनाव कम करने वाला कोई भी कदम अच्छा है, खासकर उन लोगों के लिए जो इसके करीब रहते हैं। हम जानते हैं कि LoC या LAC के पास रहना लोगों के लिए बेहद मुश्किल है। अगर लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर तैनाती कम करने का कोई कदम उठाया जाता है, तो यह एक अच्छा कदम है। इसी तरह, हमें उम्मीद है कि समय के साथ लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर भी हालात बेहतर होंगे।”

कांग्रेस के रुख से उलट NC

नेशनल कॉन्फ्रेन्स नेता की यह टिप्पणी उसके सहयोगी दल कांग्रेस के नजरिए और रुख से एकदम उलट है। कांग्रेस जहां मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना करती रही है और कूटनीति के मोर्चे पर फेल बताती आ रही है, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी मोदी सरकार की कूटनीति की वाहवाही कर रही है। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और उनकी नीतियों की तारीफ की हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर खासकर जम्मू-कश्मीर में विकास योजनाओं को लेकर उनकी तारीफ के पुल बांध चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
natwork tower

सफलता की कहानी:अबूझमाड़ में फैलता संचार नेटवर्क

December 31, 2022
PM Modi

इसराइल-गाजा संघर्ष के बीच पीएम मोदी का बड़ा संदेश

October 14, 2023
g7 summi

G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, अमेरिका का नाम न लेने पर विपक्ष हमलावर

June 17, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिर PM मोदी के मुरीद हुए INDIA अलायंस के CM!
  • 2,000 रुपये तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
  • दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.