Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 18, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
Crude oil
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस ने एक बिल को पास किया है. बिल ने ट्रंप को रूसी तेल और प्राकृतिक गैस के पांच सबसे बड़े आयातक देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया है. इन देशों में भारत भी शामिल है. इस बिल का नाम लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशा एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 है. यह सीनेट में भारी बहुमत से पास हो चुका है. अब इसे राष्ट्रपति ट्रंप के पास मुहर के लिए भेजा जाएगा.

दिलचस्प बात है कि रूस के तेल का बाजार अब मुख्य रूप से एशिया की तरफ शिफ्ट हो चुका है. 2026 में भारत, चीन और तुर्की रूसी कच्चे तेल के तीन सबसे बड़े खरीदार बने रहे हैं, जहां भारत और चीन मिलकर रूस के कुल 57 लाख बैरल प्रतिदिन के निर्यात में से औसतन 29 लाख बैरल खरीद रहे हैं. इसका मतलब है कि रूस के तेल निर्यात का आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ इन दो देशों में जा रहा है. अमेरिका का बिल इसी को रोकने की कोशिश में है. अमेरिकी सीनेटर्स का तर्क रहा है कि सस्ता रूसी तेल असल में पुतिन की युद्ध मशीनरी की फंडिंग कर रहा है. अब सवाल है कि दुनिया को सबसे ज्यादा तेल देने वाला कौन सा देश है? क्या उसमें रूस शामिल है?

इन्हें भी पढ़े

semiconductor chip

अब चीन नहीं, भारत बनेगा चिप मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल बॉस

September 18, 2026
China's 'underground plan

चीन का पाताल प्लान लीक, स्पेस से दिखा ‘सीक्रेट हथियार’; अमेरिका भी अलर्ट

September 18, 2026
upi and rupay

UPI, Debit या Credit Card: दुकानदार को किस पर देना पड़ता है ज्यादा चार्ज?

September 17, 2026
PM Modi Trump

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- ‘उन प्रयासों का स्वागत करता हूं जिसमें…’

September 17, 2026
Load More

जब भी तेल से जुड़े देशों की बात होती है तो दो बातों को समझने की जरूरत है.

पहली, वो देश जो तेल का सबसे ज्यादा उत्पादन करते हैं. Worldometers की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका तेल उत्पादन के मामले में पहले पायदान पर है. अमेरिका एक दिन में 23,612,127 बैरल तेल का प्रोडक्शन करता है. वहीं दूसरे नम्बर पर सऊदी अरब, तीसरे पर रूस, चौथे पर कनाडा और पांचवे पर शी जिनपिंग का देश चीन है.

दूसरी, वो देश जो दुनियाभर के देशों को तेल बेचलते हैं. यानी तेल के सबसे बड़े एक्सपोर्टर देश. सऊदी अरब ही वो देश है सबसे ज्यादा देशों को बेचता है. यानी तेल का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़े बताते हैं कि सऊदी अरब एक दिन में 6 मिलियन बैरल तेल का निर्यात करता है. वहीं, रूस एक दिन में 4.5, अमेरिका 4.1, कनाडा 3.6 और संयुक्त अरब अमीरात 2.7 मिलियन बैरल तेल एक्सपोर्ट करता है.

सऊदी से कितने देश खरीदते हैं तेल?

OPEC के 2026 Annual Statistical Bulletin के आंकड़े बताते हैं कि सऊदी अरब से तेल खरीदने वाले सबसे ज्यादा देश एशिया और यूरोप से हैं. इनमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, अमेरिका, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड, फिलीपींस, वियतनाम और पोलैंड आदि शामिल हैं.

अमेरिका में बिल ऐसे वक्त पर पास हुआ जब भारत और अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत कर रहे हैं. भारत ने रूस से तेल की खरीद और बढ़ाई है. इस पर भारत ने भी जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस पूरे मामले में हम नजर रख रहे हैं. हमारा देश 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत सरकार ने साफ किया है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अलग-अलग स्रोतों से खरीद जारी रखेगा और किसी एक देश या सप्लायर पर निर्भर नहीं रहेगा. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ऊर्जा आयात से जुड़े सभी फैसले बदलते अंतरराष्ट्रीय बाजार हालात को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे. अमेरिकी प्रतिबंधों के संभावित असर को लेकर पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका के बीच कई उच्चस्तरीय बातचीत हो चुकी है. अब देखना है कि बिल का कितना असर तेल के व्यापार पर नजर आता है. फिलहाल भारत ने अपनी बात रखकर चीजें स्पष्ट कर दी हैं कि वो हालात के मुताबिक फैसले लेगा और तेल के एक सोर्स पर निर्भर नहीं रहेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
HSL

HSL ने धूम-धाम से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

January 27, 2024
जोशीमठ

जोशीमठ : कहीं और से हुई थी जमीन धंसने की शुरुआत

January 11, 2023
REC

RECPDCL ने महान ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

March 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन
  • विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.