नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. ABVP और NSUI में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली. वहीं ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. यश डबास की इस जीत से ABVP संगठन के छात्रों में उत्साह देखने को मिला है. वहीं दूसरी तरफ NSUI ने किसी भी पद को अपने नाम नहीं किया. इस बार के चुनाव में NSUI का सुपड़ा साफ हो गया.
कौन हैं यश डबास?
ABVP ने DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को अपना उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने जीत भी दर्ज की है. यश डबास दिल्ली के कंझावला इलाके से आते हैं और इस चुनाव में बैलेट नंबर 7 पर मैदान में थे. अध्यक्ष पद के लिए उनका मुकाबला NSUI के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा से था. चुनाव प्रचार के दौरान यश डबास ने कैंपस से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हुए छात्रों के हित में सुधार की बात कही.
डूसू चुनाव 2026 किस पद पर कौन जीता?
- अध्यक्ष: यश डबास- 22,434
- उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन- 28,873
- सचिव: रिया छावड़ी- 19,846
- संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह- 14,965
NSUI पैनल में किसको कितने वोट मिले
- अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा
- उपाध्यक्ष: वीर चतरथ
- सचिव: नम्रता चौधरी
- संयुक्त सचिव: गोपाल चौधरी
कितने प्रतिशत पड़े वोट?
DUSU चुनाव में 40.46 परसेंट मतदान हुआ. 2025 में कुल 39.45 प्रतिशत वोट पड़े थे. वहीं, 2024 में वोट का परसेंट 29.7 था. इस लिहाज से 2026 में 2024 के मुकाबले 10.76 प्रतिशत अंक ज्यादा मतदान हुआ है. वहीं वोटिंग के दौरान फर्स्ट ईयर के छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला. दूसरे, तीसरे और चौथे साल के छात्रों की तुलना में पहले साल के छात्रों की भागीदारी ज्यादा रही.
बैलेट पेपर से भी पड़े वोट?
DUSU चुनाव की वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई. काउंटिंग सेंटर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं. इस बार DUSU चुनाव में EVM के साथ बैलेट पेपर का भी इस्तेमाल किया गया. दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों में बैलेट पेपर से मतदान कराया गया, जबकि बाकी मतदान केंद्रों पर EVM के जरिए वोट डाले गए.







