Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

‘आजादी सिर्फ अहिंसा से नहीं मिली’, वीर सावरकर पर बोले रणदीप हुड्डा, मिला नेशनल अवॉर्ड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2026
in मनोरंजन
A A
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रणदीप हुड्डा के लिए आज का दिन बेहद खास है. उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने उन्हें 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का सम्मान दिलाया है. इस भव्य सेरेमनी के लिए रणदीप गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म को लेकर बात की. इस बार नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली में नहीं, बल्कि गुजरात में हो रहा है.

अवॉर्ड सेरेमनी से पहले रणदीप ने अपनी फिल्म और वीर सावरकर की कहानी को पर्दे पर लाने की वजह के बारे में खुलकर बात की. गुजरात में रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस कहानी को लोगों तक पहुंचाना उनके लिए बेहद जरूरी था.

इन्हें भी पढ़े

Maharaja

विजय सेतुपति ने कंफर्म किया ‘महाराजा’ का सीक्‍वल, कहानी है तैयार!

September 22, 2026
true detective

IMDb पर 9+ रेटिंग वाले 4 क्राइम थ्रिलर शोज, हर एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट कि कांप जाएगी रूह

September 20, 2026
gondhal

ऑस्कर 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, IMDb पर है 8.9 रेटिंग

September 19, 2026
Hanuman Ansh

चमत्कार से चमकी हनुमान अंश के एक्टर की किस्मत!

September 18, 2026
Load More

पिता होने की ज‍िम्मेदारी निभा रहे रणदीप, बेटी को सुनाई कहानी

रणदीप ने कहा, “मेरे हिसाब से बहुत जरूरी था, क्योंकि सबको लगता है हिंदुस्तान को आजादी सिर्फ अहिंसा से मिली है. ऐसा कुछ नहीं. एक सशस्त्र क्रांति भी हुई थी.”  उन्होंने आगे कहा कि इस क्रांति से सुभाष चंद्र बोस से लेकर सावरकर तक कई लोग जुड़े हुए थे, लेकिन इस पहलू को उतनी तवज्जो नहीं मिली. रणदीप के मुताबिक, अपनी फिल्म के जरिए वह लोगों को सशस्त्र क्रांति के इस पक्ष से रूबरू कराना चाहते थे.

एक्टर-डायरेक्टर ने सावरकर को इस क्रांतिकारी संघर्ष का ‘इन्फ्लुएंसर’ बताया. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का मकसद इसी संघर्ष के उस हिस्से को सामने लाना था, जिस पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई.

रणदीप के लिए डबल खुशी का मौका

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ रणदीप हुड्डा के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि बतौर डायरेक्टर उनका पहला बड़ा कदम भी थी. अब इसी  फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने जा रहा है. ऐसे में उनके लिए यह पल और भी खास हो गया है. सावरकर फिल्म के लिए रणदीप ने बेहद चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन लिया था. उनकी हेल्थ पर भी इसका गहरा असर पड़ा था.

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है. वहीं ‘भंगार’ को बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलेगा.

एक्टिंग कैटेगरी में ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा. वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मान से नवाजा जाएगा.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगा भव्य समारोह

इस बार नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात में दुनिया की मशहूर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की शानदार पृष्ठभूमि में किया जा रहा है. करीब 75 मिनट चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं.

कार्यक्रम के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बस बे एरिया में जर्मन एल्युमिनियम स्ट्रक्चरल डोम तैयार किया जाएगा. यहां करीब 1,000 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी. नर्मदा जिला कलेक्टर गंगा सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, मेहमानों के आने-जाने, वेन्यू मैनेजमेंट और दूसरी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है.

इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का मंच सिर्फ सितारों की चमक से ही नहीं, बल्कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की भव्यता से भी जगमगाने वाला है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारत प्लास्टिक मुक्त कैसे हो?

July 9, 2022

स्मृति ईरानी: राहुल-राहुल रटते-रटते छूटी रे अमेठिया!

June 4, 2024
Indian AI

देसी भाषाओं और संस्कृति का ज्ञान रखेगा ‘भारतीय एआई’

December 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.