Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

विजय सेतुपति ने कंफर्म किया ‘महाराजा’ का सीक्‍वल, कहानी है तैयार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2026
in मनोरंजन
A A
Maharaja
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं OTT पर रिलीज के बाद इसने दुनियाभर के दर्शकों को अपना कायल बना लिया। कहानी चेन्नई के एक नाई के बारे में थी, जो अपना चोरी हुआ कूड़ेदान वापस पाने के लिए पुलिस स्टेशन जाता है, लेकिन उसके इरादे कुछ और थे।

विजय सेतुपति ने अब कंफर्म किया है कि ‘महाराजा 2’ पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन ने उन्हें सीक्वल की कहानी सुनाई है और उन्हें यह ‘बहुत खूबसूरत’ लगी। विजय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही खबर आई कि हॉलीवुड में भी ओरिजनल ‘महाराजा’ का रीमेक बनने वाला है।

इन्हें भी पढ़े

Dhanush and Mammootty’s 'OM

धनुष और ममूटी की’OM’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, दर्शकों में दिखा जबरदस्त क्रेज

November 20, 2026
ramayana

रामायणम् 2 में होगा सनी देओल का धमाल, ‘हनुमान’ करेंगे ‘जटायु’ से बड़ा कमाल

November 18, 2026
Pralay' leaked

‘प्रलय’ से लीक हुईं रणवीर सिंह की नई तस्वीरें, कहानी के बारे में मिल रहा है यह हिंट

November 17, 2026
Ramayan

इन 12,000 करोड़ी फिल्मों के ‘रामायण’ ने छुड़ाए छक्के, 7वें दिन ध्वस्त किए 8 पिक्चरों के बड़े रिकॉर्ड्स!

November 12, 2026
Load More

‘बत्‍था’ के ऑडियो लॉन्‍च पर विजय सेतुपति ने ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक के बारे में भी बात की। कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम से कहा था कि अगर उन्हें रोल दिया जाए, तो वह इसके अमेरिकन वर्जन में मुफ्त में काम करने के लिए तैयार हैं।

निथिलन एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उनकी राइटिंग सेंस बहुत अच्छी है। उन्होंने मुझे महाराजा 2 की कहानी सुनाई। यह बहुत खूबसूरत है। सीक्‍वल पर काम शुरुआती बातचीत से आगे बढ़ चुका है।

‘मुझे ‘महाराजा 2′ की कहानी सुनाई, यह बहुत खूबसूरत है’

‘सुपर डीलक्‍स’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके 48 साल के एक्‍टर ने कहा, ‘निथिलन एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उनकी राइटिंग सेंस बहुत अच्छी है। उन्होंने हाल ही में मुझे ‘महाराजा 2′ की कहानी सुनाई। यह बहुत खूबसूरत है। उनके साथ काम करना शानदार रहा। सीक्‍वल पर काम शुरुआती बातचीत से आगे बढ़ चुका है और पूरी कहानी तैयार है।’

हॉलीवुड रीमेक में काम करना चाहते हैं विजय सेतुपति

विजय सेतुपति ने इसके साथ ही हॉलीवुड में काम करने की इच्‍छा भी जाहिर की। कहा, ‘मेरी लंबे समय से हॉलीवुड में काम करने में दिलचस्पी थी और मुझे इस बात की खास खुशी है कि मेरी फिल्म को इंटरनेशनल दर्शकों के लिए अडैप्ट किया जा रहा है।’ इससे पहले प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने कहा था कि हॉलीवुड अडैप्टेशन को एक बड़े A-लिस्ट एक्टर के साथ डेवलप किया जा रहा है और अगले साल इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

विजय सेतुपति बोले- हॉलीवड वाली में मुफ्त में काम कर लूंगा

एक्‍टर ने आगे कहा, ‘मुझे सुंदरम ने हाल ही बताया कि एक एजेंसी ने हॉलीवुड रीमेक के अधिकार खरीद लिए हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं फिल्म में मुफ्त में काम करूंगा। मुझे उस हॉलीवुड रीमेक में कोई रोल दिलाओ। मैं हॉलीवुड जाऊंगा!’

‘महाराजा’ हॉलीवुड रीमेक में मैथ्यू मैककोनाघी होंगी लीड हीरो!

हालांकि, चर्चा है कि ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक में ऑस्‍कर जीत चुके एक्‍टर मैथ्यू मैककोनाघी लीड रोल निभा सकते हैं। हालांकि, सुंदरम ने यह भी कहा है कि कास्टिंग की पुष्टि सिर्फ वही एजेंसी कर सकती है जो प्रोजेक्ट को संभाल रही है। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि मैथ्‍यू मैककोनाघी उन स्टार्स में से एक हों जिनसे वे बात कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ एजेंसी ही इसकी पुष्टि कर पाएगी।’

₹20 करोड़ में बनी ‘महाराजा’ ने कमाए थे ₹190 करोड़

साल 2024 में रिलीज ओरिजिनल ‘महाराजा’ को स्वामीनाथन ने डायरेक्ट किया था। फिल्‍म में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्‍यप विलेन के रोल में थे। करीब ₹20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्‍डवाइड ₹190 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। विजय सेतुपति कहते हैं कि उन्हें फिल्म पर भरोसा था, लेकिन उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि ‘महाराजा’ इतनी दूर तक जाएगी। फिल्म अच्छी थी, लेकिन कुछ लोगों को इस पर भरोसा नहीं था। मुझे भरोसा था, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं थी।’

‘महाराजा’ की कहानी

यह कहानी चेन्‍नई में रहने वाले एक बेहद शांत स्‍वभाव के नाई महाराजा की है। वह अपनी बेटी ज्योति के साथ रहता है। एक दिन चोर उसके घर में घुसते हैं, उसे पीटते हैं और उनका सामान चुरा लेते हैं। महाराजा पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट करता है कि उसका लोहे का डस्टबिन, जिसका नाम ‘लक्ष्मी’ है, चोरी हो गया है। पुलिस उस पर हंसती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह पागल है जो कचरे के डिब्बे की इतनी परवाह कर रहा है। महाराजा हर दिन थाने जाने लगता है। चोरों को खोजने के लिए पुलिस वालों को रिश्वत देता है।

कहानी में ट्व‍िस्‍ट

बाद में पता चलता है कि कूड़ेदान चोरी की शिकायत असल में एक चालाकी भरी चाल होती है। कई साल पहले कुछ अपराधी चोरी की कोशिश में उसके घर में घुसे थे। उस घटना में उसकी पत्नी की एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। उन बदमाशों ने उसकी बेटी ज्योति के साथ यौन शोषण किया था। महाराजा उन लोगों का पता लगाता है, जिनका लीडर सेल्वम होता है। अब कहानी में चोरी हुए कूड़ेदान को खोजने के दौरान पुलिस अनजाने में ही उन बदमाशों को पकड़ने में महाराजा की मदद करती है।

‘महाराजा’ का क्‍लाइमेक्‍स, OTT पर है मौजूद

कहानी में सबसे तगड़ा ट्व‍िस्‍ट क्‍लाइमेक्‍स में आता है। महाराजा और सेल्वम के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है। तभी वहां ज्योति पहुंचती है और अपने गहने जमीन पर फेंक देती है। सेल्वम की नजर एक खास लॉकेट और ज्योति के कंधे पर बर्थमार्क पर पड़ती है। उसे एहसास होता है कि ज्योति असल में उसकी अपनी ही बेटी है, जो बरसों पहले खो गई थी। अब सेल्‍वम को अपने और अपने गैंग के किए कामों के लिए पछतावा होता है। वह खुद से नफरत के कारण करने लगता है और आत्महत्या कर लेता है। इस तरह बदले की दुखद कहानी का अंत हो जाता है। आप यह फिल्‍म Netflix पर देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्रिकेट के मैदान से कूटनीति का बड़ा संदेश!

March 9, 2023
pm modi cabinet

टाइम्स दिनभर: मोदी बना रहे लिस्ट…कौन ड्रॉप…कौन रिपीट ?

June 6, 2024
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के निहितार्थ

February 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क
  • यशस्वी निकले गंभीर से आगे, राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.