Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2026
in दिल्ली
A A
rekha gupta
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक विरासतों में से एक टाउन हॉल का अब जल्द ही कायाकल्प होने वाला है. दिल्ली सरकार इसे ‘ग्लोबल हेरिटेज सेंटर’ के रूप में नई पहचान देने की तैयारी में है. इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) और दिल्ली नगर निगम के बीच समझौता ज्ञापन हुआ.

करीब 12,180 वर्गमीटर में फैले इस पूरे परिसर में टाउन हॉल, प्रेस बिल्डिंग और पार्क शामिल हैं.योजना के तहत यहां संग्रहालय, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इमारत के पुराने रूप और उसकी ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखते हुए इसका नए तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा.

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन

September 18, 2026
Load More

चांदनी चौक का टाउन हॉल शाहजहानाबाद के ऐतिहासिक इलाके का अहम हिस्सा है. इसका निर्माण 1860 से 1866 के बीच हुआ था. यह Grade-I Heritage परिसर है. लंबे समय तक दिल्ली नगर निगम का मुख्यालय भी यहीं से चलता था.

बाद में साल 2010 में निगम मुख्यालय को मिंटो रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में ट्रांसफर कर दिया गया.इसके बाद टाउन हॉल कैंपस का बड़ा हिस्सा खाली रहा. अब सरकार इसी जगह को विरासत, संस्कृति और पर्यटन से जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिसका मालिकाना हक MCD के पास ही रहेगा.

पर्यटकों के लिए बनेगा नया आकर्षण

चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास देश-विदेश से आने वाले ट्यूरिस्ट की आवाजाही को देखते हुए इस परिसर को विरासत पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की योजना है. यहां आने वाले लोगों को दिल्ली के इतिहास, संस्कृति, आर्किटेक्चर और विरासत से जुड़ी चीजें एक ही जगह देखने को मिलेंगी.

पहले सर्वे और DPR, फिर तय होगा विकास का मॉडल

MoU यानी मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के तहत DTTDC पहले कैंपस का सर्वे और स्ट्रक्चरल असेसमेंट करेगा. इसके बाद Detailed Project Report (DPR) तैयार की जाएगी. इसके बाद प्रोजेक्ट को पब्लिक इन्वेस्टमेंट या PPP मॉडल से विकसित करने के विकल्प पर आगे फैसला होगा.

पूरे काम की निगरानी के लिए DTTDC और MCD के अधिकारियों का Joint Working Group भी बनाया जाएगा. MoU की शुरुआती अवधि 30 साल रखी गई है, जिसे आपसी सहमति से 30 साल और बढ़ाया जा सकता है.

रिकॉर्ड और विरासत सामग्री भी रहेगी सुरक्षित

परियोजना में सिर्फ इमारत को संवारने पर जोर नहीं है.टाउन हॉल से जुड़े पत्थरों के लेख, कलाकृतियां, ऐतिहासिक रिकॉर्ड और दूसरी विरासत सामग्री MCD के पास ही रहेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, यह टाउन हॉल दिल्ली के इतिहास और विरासत का अहम हिस्सा है.

वहीं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने परियोजना पर बात करते हुए कहा कि इससे चांदनी चौक के विरासत पर्यटन को नया आयाम मिलेगा. यानी आने वाले समय में चांदनी चौक खरीदारी और खानपान के साथ इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

July 19, 2022

एमएसपी की कमेटी तो बनी, होगा क्या?

July 27, 2022
CM Yogi's 'community

सीएम योगी के ‘समुदाय’ ने बदली ग्रामीण विकास की तस्वीर, गांव कर रहे शहरों को फेल

May 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.