नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संगठन स्तर पर बड़ी नियुक्तियां की गई हैं. पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. नई जिम्मेदारियों में कई नेताओं को एक से ज्यादा राज्यों का प्रभार दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का प्रभार सौंपा गया है, जबकि सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है.
बैजयंत पांडा को महाराष्ट्र का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि पूर्व आईटी सेल संयोजक अमित मालवीय महाराष्ट्र के सह-प्रभारी बने हैं. वहीं हरीश द्विवेदी को को कर्नाटक और बिहार का प्रभार दिया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता की नियुक्ति सह-प्रभारी के तौर पर हुई है. इसके अलावा बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए हैं. यहां देखें लिस्ट:
- गोवा : अनिल एंटनी
- हिमाचल प्रदेश: श्रीकांत शर्मा
- जम्मू-कश्मीर: सतीश पूनिया
- मध्य प्रदेश: बिप्लब कुमार देब
- महाराष्ट्र: बैजयंत पांडा
- अंडमान-निकोबार: जय प्रकाश
- असम: मंगल पांडेय
इसके साथ ही अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का काॉर्डिनेटर, जबकि आशीष अग्रवाल को मीडिया डिपार्टमेंट का कनवीनर नियुक्त किया गया है.







