Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 26, 2026
in गैजेट्स, राष्ट्रीय
A A
IRCTC server AI
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करना किसी जंग जीतने से कम नहीं माना जाता है. बुकिंग विंडो खुलते ही भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर का हैंग होना, कैप्चा कोड का सही न बैठना और पेमेंट में लगने वाला समय अक्सर यात्रियों को वेटिंग लिस्ट का थमा देता है. लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इस नामुमकिन से दिखने वाले काम को पलक झपकते ही कर दिखाया है. ओपनएआई (OpenAI) के सबसे पावरफुल मॉडल ChatGPT 6 Astra ने सुबह 11 बजे वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और सर्वर क्रैश के बावजूद बिना किसी इंसानी मदद के कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करके हर किसी को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर इस कारनामे का वीडियो और स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है.

एआई एजेंट ने कैसे हासिल की यह अविश्वसनीय कामयाबी?

इन्हें भी पढ़े

Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
cji suryakant

‘हम अधिकारों की रक्षा करेंगे’, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट पर बोले CJI

September 26, 2026
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
Load More

तत्काल टिकट बुकिंग में एक-एक सेकेंड की कीमत होती है. एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है. सोशल मीडिया पर जेम्स ऑफ रेलवे नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किये गए एक वीडियो के मुताबिक, यूजर ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एआई मॉडल को पहले ही काफी डिटेल्ड कमांड दे रखी थी.

ऑटोमैटिक टाइमिंग ट्रिगर: बुकिंग टाइम से ठीक 10 सेकेंड पहले (10:59:50 AM) एआई एजेंट खुद-ब-खुद एक्टिव हो गया.

ऑटो-फिल डिटेल्स: बिना समय गंवाए एआई ने आईआरसीटीसी पोर्टल पर लॉगिन करके यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर, स्टेशन कोड और पैसेंजर डिटेल्स बेहद तेजी से दर्ज कर दीं.

सर्वर क्रैश हुआ तो AI ने अपनाया स्मार्ट दिमाग

जब स्लीपर क्लास के लिए बुकिंग शुरू हुई, तो देश भर से लाखों यूजर्स की मौजूदगी के कारण आईआरसीटीसी का सर्वर अचानक ठप पड़ गया. आम यूजर ऐसे में पैनिक होकर पेज को बार-बार रिफ्रेश करते हैं जिससे सेशन एक्सपायर हो जाता है. लेकिन ChatGPT 6 Astra ने बेहद चालाकी से ठीक 10 सेकेंड का इंतजार किया और जैसे ही सर्वर वापस एक्टिव हुआ, उसने पेज को रिफ्रेश करके तुरंत पैसेंजर फॉर्म सबमिट कर दिया.

IRCTC वॉलेट से सुपरफास्ट पेमेंट का खेल

तत्काल बुकिंग में सबसे ज्यादा समय पेमेंट गेटवे पर ओटीपी (OTP) और कार्ड डिटेल्स डालने में बर्बाद होता है. इस चुनौती से निपटने के लिए यूजर ने पहले ही अपने IRCTC Wallet में पैसे जमा कर रखे थे. एआई ने सेकेंडों के सौवें हिस्से में पेमेंट ऑप्शन के रूप में आईआरसीटीसी वॉलेट को चुना और बिना किसी देरी के ट्रांजैक्शन पूरा कर दिया. देखते ही देखते स्क्रीन पर कन्फर्म तत्काल टिकट आ गया, जिसे देखकर टेक एक्सपर्ट्स भी दंग रह गए.

क्या IRCTC भविष्य में बैन करेगी ऐसे AI एजेंट्स?

यह उपलब्धि भले ही टेक जगत में कौतूहल का विषय बनी हो, लेकिन रेलवे और आईआरसीटीसी के नियमों के लिहाज से इस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. तत्काल टिकट आम यात्रियों की सुविधा के लिए होते हैं. यदि एआई एजेंट्स और बॉट्स इस तरह ऑटोमैटिक बुकिंग करने लगेंगे, तो आम यूजर्स के हाथ कभी कन्फर्म टिकट नहीं लग पाएगा. जानकारों का मानना है कि रेलवे सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जल्द ही अपने सिस्टम में कैप्चा और एंटी-बॉट सुरक्षा मापदंडों को सख्त कर सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
honey-trap

कैसे हुस्‍न के जाल में फंस जाते हैं बड़े-बड़े तुर्रम खां?

July 23, 2023
Gautam Adani

हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप में मचाया कोहराम!

January 30, 2023
delhi railway station

भगवान भरोसे हैं बाजारों और स्टेशनों की सुरक्षा!

November 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.