नई दिल्ली। आईटीआई पूरी करने के बाद अगर ये सोच रहे हैं कि आगे क्या करें? तो आपके लिए बहुत ही अच्छी करियर अपॉर्चुनिटी आई है। भारत सरकार की पीएसयू कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में अप्रेंटिस की भर्ती आई है। 300 से ज्यादी सीटों के लिए उम्मीदवारों को चुना जाएगा। चयन प्रक्रिया में कोई भी रिटन एग्जाम का क्राइटेरिया भी नहीं रखा गया है। डायरेक्ट नंबरों के आधार पर भी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसीलिए यह आपके लिए सीखने के साथ पैसे कमाने का अच्छा अवसर हो सकता है।
दरअसल, भारत सरकार की कई कंपनियों में आईटीआई कैंडिडेट्स के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम समय-समय पर चलते रहते हैं। जिसमें शामिल होकर अभ्यर्थी किताबी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की दुनिया का अनुभव लेते हैं। यह एक तरह की फ्री जॉब ट्रेनिंग होती है। जिसमें हर महीने कंपनी की तरफ से स्टाइपेंड भी मिलता है। अप्रेंटशिप पूरी करने के बाद इसके सर्टिफिकेट का इस्तेमाल आप अपने अनुभव को दिखाने के लिए भी कर सकते है। ऐसे में बिना देरी फटाफट अंतिम तिथि 11 अक्टूबर या इससे पहले कभी भी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?
मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेटयानी NCVT सर्टिफिकेट हासिल किया हो।
कैंडिडेट की उम्र 18 साल से कम और अधिकतम 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 28 साल, एससी/एसटी के लिए 30 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट अलग से मिलेगी।
बिना एग्जाम सीधे सेलेक्शन
इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 साल की होगी। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की शुरुआत 2 नवंबर 2026 से हो जाएगी। इसके लिए जिन भी कैंडिडेट्स को चुना जाएगा, उन्हें कोई भी रिटन एग्जाम नहीं देना होगा। आईटीआई में मिले नंबरों के आधार पर सेलेक्शन की मेरिट बनेगी। जितनी भी सीटें हैं, उसमें से 70 प्रतिशत सीटें सरकारी आईटीआई स्टूडेंट्स और 30 प्रतिशत सीटें प्राइवेट आईटीआई स्टूडेंट्स के लिए हैं। मेरिट के बाद शॉर्ट नोटिस के जरिए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी दी जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन “इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (CLDC), नालंदा कॉम्प्लैक्स, टीआईएफआर रोड, ईसीआईएल, हैदराहाद 500062” एड्रेस पर होंगे। इस भर्ती में केवल तेलंगाना राज्य के सभी जिलों में रहने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं।
यहां रजिस्ट्रेशन जरूरी
इस अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके बाद ही कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए वेबसाइट पर ह्यूमन रिसॉर्स और करंट जॉब ऑपनिंग्स वाले कॉलम में जाएं। एप्लिकेशन का प्रोसेस केवल 11 अक्टूबर रात 11: 59 तक ही पूरा किया जा सकता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 अक्टूबर से 24अक्टूबर 2026 तक होंगे। इसके बाद कैंडिडेट्स को मेल 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक भेज दिए जाएंगे।







