Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 2, 2026
in खेल
A A
सुजीत कलकल पहलवान
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए पहलवान सुजीत कलकल ने आखिर दिखा दिया कि क्यों वो दुनिया में नंबर-1 रेसलर हैं और क्यों उन्हें भारतीय रेसलिंग में भविष्य का सितारा बताया जा रहा है. पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे सुजीत ने एक हैरतअंगेज प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया. पुरुषों की 65 किलोग्राम कैटेगरी में बजरंग पुनिया जैसे दिग्गज रेसलर की जगह लेने वाले सुजीत ने एशियन गेम्स 2026 में चैंपियन बनकर ही दम लिया. फाइनल में आखिरी 15 सेकेंड में सुजीत ने 2 पॉइंट हासिल कर ताजिकिस्तान के रेसलर के मुंह से जीत छीन ली.

पिता से सीखे कुश्ती के दांव-पेच

इन्हें भी पढ़े

Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
virat kohli

एक शतक और 10 बड़े रिकॉर्ड, किंग कोहली ने पॉन्टिंग और सचिन का तोड़ा रिकॉड

September 28, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा टॉप पर, वनडे में सबसे ज्यादा 150+ पारी खेलने वाले दुनिया के टॉप-3 बल्लेबाज

September 26, 2026
Rohit and Virat

भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच

September 25, 2026
Load More

आइची-नागोया में चल रहे गेम्स के 13वें दिन सुजीत ने अपने दांव-पेच का ये कमाल दिखाया, जो उन्होंने सबसे पहले अपने पिता से सीखे थे. हरियाणा के भिवानी के इमलोटा गांव से आने वाले सुजीत के पिता भी नेशनल लेवल के रेसलर थे और उन्होंने ही अपने बेटे को भी इस खेल में हिस्सा लेने को प्रेरित किया. खुद उन्होंने ही गांव के अखाड़े में सुजीत को रेसलिंग के शुरुआती गुर सिखाए थे, जिसके दम पर ही सुजीत आगे बढ़े.

पिता से सीखे हुए गुर और बाद में अपने अलग-अलग कोचों से सीखी टेक्नीक का पूरा नजारा सुजीत ने एशियन गेम्स में दिखाया. शुक्रवार 2 अक्टूबर को सुजीत ने पुरुषों की 65 किलो कैटेगरी के शुरुआती राउंड में ही एकतरफा जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. मगर यहां उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती जापान के ही स्टार रेसलर कियूको की थी, जो मौजूदा ओलंपिक चैंपियन भी हैं. सुजीत ने इस चुनौतू को भी पार कर लिया और फाइनल में जगह बनाकर हर किसी को चौंका दिया.

7 पॉइंट्स से पिछड़े, फिर ऐसे की वापसी

फाइनल में सुजीत का सामना ताजिकिस्तान के रेसलर से था, जिसने पहले राउंड में ही 9-2 की बढ़त हासिल करते हुए मैच का नतीजा तय कर दिया था. कम से कम हर किसी को तो यही लग रहा था लेकिन सुजीत के इरादे बिल्कुल अलग थे. आखिरी राउंड में जब सिर्फ 2 मिनट का खेल बचा हुआ था, तब सुजीत ने एक के बाद एक दांव मारे और 2-2 पॉइंट्स हासिल करते हुए स्कोर को 9-8 तक पहुंचा दिया. मगर आखिर में ताजिक रेसलर ने डिफेंस पर फोकस किया, ताकि वो गोल्ड जीत सके.

मगर जब सिर्फ 15 सेकेंड बाकी थे, तभी सुजीत ने आखिरी बार ताजिक रेसलर का पैर पकड़कर उसे मैट पर गिरा दिया और 2 पॉइंट्स हासिल कर लिए. इसके बाद ताजिक रेसलर के पास वापसी का कोई मौका नहीं था और सुजीत ने हैरतअंगेज अंदाज में गोल्ड मेडल जीतते हुए अपने बढ़ते हुए कद में और इजाफा कर लिया. सुजीत ने कुछ ही महीनों पहले एशियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था, जबकि इससे पहले वो अंडर-23 और अंडर-20 लेवल पर भी एशियन चैंपियनशिप जीत चुके हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

लाइव: बीते 10 वर्षों से हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रही है बीजेपी सरकार : पीएम मोदी

March 13, 2024
PM Modi

सम्राट भारतेश्वर धाम राष्ट्र मंदिर, पाठशाला के भूमिपूजन का पीएम मोदी को दिया निमंत्रण

September 27, 2024
Big tricolor hoisted on Indian High Commission in London

खालिस्तानियों को करारा जवाब है लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर लहराता विशाल तिरंगा

March 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रक्षा मंत्रालय में डिजिटल सुधारों पर जोर, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए तीन बड़े सिस्टम
  • बिना हमला किए शांति का रास्ता दिखा चुका है भारत: मोहन भागवत
  • पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.