Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 4, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
cm yogi
14
SHARES
477
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रांतीय शिक्षक गौरव कार्यशाला में कहा कि भारत को जाति, क्षेत्र और संकीर्ण स्वार्थों के नाम पर बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने देना है. उन्होंने शिक्षकों से युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के साथ उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्यबोध और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं. यदि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता.

सामाजिक एकता से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता

इन्हें भी पढ़े

राम माधव

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

October 3, 2026
Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !

October 2, 2026
railway crossings

फाटक बंद, रास्ते थमे… अब ‘रेलवे फाटक से आजादी’ की गूंज

October 2, 2026
Load More

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को जोड़ने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के साथ उसमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध भी पैदा करना चाहिए. अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का बोध जरूरी है. शिक्षक नई पीढ़ी को विरासत के गौरव, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

तीन संस्थाओं की स्थापना का किया उल्लेख

उन्होंने कहा कि वर्ष 1923 में गोरखपुर में गीता प्रेस की स्थापना हुई, 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और 1926 में अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना हुई. तीनों संस्थाओं के कार्यक्षेत्र और रास्ते अलग रहे, लेकिन समाज में जनचेतना जगाना और लोगों को भारतीय संस्कृति व सनातन मूल्यों से जोड़ना उनका लक्ष्य रहा. उन्होंने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य स्वयं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे. उन्होंने आध्यात्मिक शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का काम किया.

विचार के आधार पर संगठन लंबे समय तक प्रभावी

उन्होंने कहा कि विचार कभी मरते नहीं हैं. कोई संगठन विचार के आधार पर चलता है तो लंबे समय तक प्रभावी रहता है. अखिल विश्व गायत्री परिवार ने यज्ञ और गायत्री मंत्र के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना जगाने तथा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अब इस विचार को वर्तमान चुनौतियों से जोड़ने की जरूरत है. सीएम योगी ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा ने धर्म और विज्ञान को एक-दूसरे का विरोधी नहीं, बल्कि सहयोगी माना था.

संयुक्त परिवारों के बिखराव पर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि पहले संयुक्त परिवार समाज की बड़ी ताकत हुआ करते थे. परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे. आज परिवार बिखर रहे हैं. ऐसे समय में समाज और परिवार को जोड़ने वाली संस्थाओं की भूमिका और बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार बच्चों को संस्कार देने और उन्हें गायत्री मंत्र से जोड़ने का कार्य कर रहा है.

भारत की ज्ञान परंपरा ने दुनिया को दी दिशा

चाणक्य-चंद्रगुप्त, महर्षि वशिष्ठ-श्रीराम और महर्षि सांदीपनि-श्रीकृष्ण की गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा ने दुनिया को दिशा दी है. उन्होंने शिक्षकों से इस परंपरा और देश की विरासत के गौरव को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना जरूरी है.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया जिक्र

पर्यावरण संरक्षण को भी राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि प्रकृति किसी से भेदभाव नहीं करती. प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश में 2017 से 2026 तक 275 करोड़ पौधारोपण किया गया है. इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे लगाए गए हैं. नदियों को शरीर की धमनियों के समान बताते हुए उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण और पुनर्जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है.

कार्यशाला में ये लोग रहे मौजूद

उन्होंने ने शिक्षकों से 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का बोध जरूरी है. शिक्षक नई पीढ़ी को विरासत के गौरव, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कार्यशाला में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. चिन्मय पंड्या, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह समेत गायत्री परिवार से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
vijay thalapathy

तमिलनाडु में नए समीकरण, क्या कांग्रेस देगी थलपति विजय का साथ?

May 5, 2026
The film 'Meethi Maa Ku Ashirwad'

उत्तराखंड: 30 अगस्त को फिल्म ‘मीठी-मां कु आशीर्वाद’ सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

August 28, 2024
WCL

देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का योगदान महत्वपूर्ण : सतीश चंद्र दुबे

November 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.