Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

जीवनभर पेंशन, कैंसर तक कवर… आ रही LIC की ये 3 नई पॉलिसी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 17, 2026
in राष्ट्रीय
A A
LIC
26
SHARES
855
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 19 अक्‍टूबर 2026 को तीन नए बीमा प्‍लान लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है. इसमें रिटायरमेंट के बाद नियमित आय, अस्‍पताल में भर्ती होने और कैंसर के इलाज से जुड़े खर्चों के लिए आर्थिक मदद  दिए जाने का विकल्‍प होगा.

कौन-कौन से हो सकते हैं बीमा प्‍लान

इन्हें भी पढ़े

मंत्री वीरेंद्र कुमार

आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

November 25, 2026
ATM card

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च!

November 25, 2026
BJP

2027 का सियासी महासंग्राम: उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सत्ता की परीक्षा, विपक्ष के सामने भी बड़ी चुनौती

November 25, 2026
Indian Army

भारतीय सेना का बड़ा फैसला, फेसबुक से PUBG तक 87 ऐप्स पर प्रतिबंध, जवानों और अधिकारियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

November 24, 2026
Load More

एलआईसी ने 12 अक्टूबर 2026 को दी गई फाइलिंग में बताया कि तीन नए प्‍लान में न्यू जीवन धारा-II (प्लान 892), हेल्थ शील्ड (प्लान 907) और न्यू कैंसर कवर (प्लान 908) शामिल हैं. तीनों प्‍लान 19 अक्‍टूबर से उपलब्‍ध कराए जाएंगे, लेकिन इन बीमा प्‍लान का उद्देश्‍य अलग-अलग जरूरतों को पूरा करना है.

जीवनभर पेंशन

एलआईसी कीन्यू जीवन धारा-II पॉलिसी, होल्‍डर्स को एक नियमित इनकम की गारंटी देती है. यह एक डिफर्ड एन्युटी प्लान है. इसमें आपकी टर्म पूरी होने के बाद जीवनभर पेंशन का विकल्‍प मिलता है. पॉलिसी लेने के दौरान ही इसकी दर तय होती है. इसमें ग्राहक सिंगल प्रीमियम या नियमित प्रीमियम का विकल्प चुन सकते हैं. इसमें सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ एन्युटी की सुविधा भी है.

कौन-कौन ले सकता है

नियमित प्रीमियम वाले प्लान में आमदनी शुरू होने से पहले की अवधि 2 से 15 साल और सिंगल प्रीमियम वाले प्लान में 1 से 15 साल रखी जा सकती है. इसे कम से कम 18 साल वाला व्‍यक्ति खरीद सकता है.

अस्‍पताल पर भर्ती पर मिलेगी रकम

एलआईसी की दूसरी पॉलिसी हेल्थ शील्ड है, जो एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है. इसके तहत पात्र अस्पताल में भर्ती होने पर हर दिन के हिसाब से तय रकम मिलती है. इसके अलावा, कुछ बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के लिए भुगतान का भी प्रावधान है.

प्रीमियम भरने का समय 15 साल है

इस पॉलिसी के तहत टर्म और प्रीमियम भरने का टाइम, दोनों 15 साल हैं. इस प्लान के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 65 साल होनी चाहिए. इसमें 90 दिन से 20 साल तक के बच्चों को भी अतिरिक्त बीमित सदस्य बनाया जा सकता है.

न्‍यू कैंसर कवर

यह पॉलिसी शुरुआती चरण में कैंसर की पुष्टि होने पर बीमा राशि का 25 फीसदी और तय गंभीर चरण के कैंसर की पुष्टि होने पर 100 फीसदी भुगतान का प्रावधान है. गंभीर स्थिति में 10 साल तक हर महीने बीमा राशि का 1 फीसदी भी दिया जाएगा. इस स्थिति में फ्यूचर में प्रीमियम माफ होने की भी सुविधा है. इस प्लान को 18 से 65 साल की उम्र के लोग खरीद सकते हैं. न्यूनतम बीमा राशि उम्र के आधार पर ₹15 लाख से ₹35 लाख तक है, जबकि अधिकतम सीमा ₹50 लाख है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Joshimath disaster

जोशीमठ : पर्यावरण बनाम विकास

January 20, 2023
Chief Minister Devendra Fadnavis

सामाजिक न्याय विभाग का राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 11, 2025
Israeli soldier Inbal Lieberman

25 आतंकियों को मारकर इस इजराइल की महिला सैनिक ने पूरे गांव को बचाया, जानिए

October 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • देश के पहले गांव के रूप में चमक रहे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र!
  • ऑस्कर जीतने की तैयारी में रामायणम् !
  • फिर बादशाहत हासिल करने के करीब जसप्रीत बुमराह, लगाई लंबी छलांग; टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.