Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिवाली से पहले मिलावटखोरी पर रेखा सरकार सख्त, 322 KG नकली घी जब्त

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2026
in जुर्म, दिल्ली
A A
cm rekha gupta
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में दिवाली से पहले खाने-पीने की चीजों में मिलावट रोकने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. रेखा गुप्ता सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई स्टोरों की जांच की, जिसमें 322 किलो से ज्यादा घी जब्त किया गया. सोशल मीडिया पर ‘एक के साथ एक मुफ्त’ और 60 फीसदी तक छूट के ऑफर का प्रचार करने वाले स्टोर भी जांच के दायरे में आए हैं. घी के अलावा मिठाई, बिस्कुट, मखाना और हल्दी के सैंपल भी लिए गए हैं.

त्योहारों में मिठाई, घी और दूसरी खाने-पीने की चीजों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में विभाग की टीमें यह जांच कर रही हैं कि दुकानों पर बिकने वाले उत्पाद तय मानकों के मुताबिक हैं या नहीं. जांच में पैकेट पर लिखी जानकारी, उत्पाद की क्वालिटी, पैकेजिंग और इस्तेमाल की अंतिम तारीख जैसे पहलुओं को भी देखा जा रहा है.

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

रेखा सरकार दिल्ली के इन 48 गांवों को देगी ‘शहरी’ दर्जा

October 23, 2026
Controversial slogans written on the walls of Jamia University

‘फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम’, जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे विवादित नारे

October 23, 2026
population

दिल्ली में 10 जनवरी 2027 से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण, 15 दिन तक स्व-गणना की सुविधा

October 22, 2026
LG delhi

दिल्ली : LG के कड़े फैसलों से कैसे बदलेगा अदालतों का सिस्टम!

October 22, 2026
Load More

विकासपुरी और हस्तसाल में जब्त हुआ घी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विकासपुरी में मैक्सकार्ट स्टोर और अग्रवाल स्टोर का निरीक्षण किया. यहां अलग-अलग ब्रांड के घी के पांच नमूने लिए गए. दूसरे खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल भी जांच के लिए जुटाए गए. इस दौरान कुल 75.53 लीटर घी जब्त किया गया.

इसके बाद टीम ने हस्तसाल गांव के अग्रवाल स्टोर की जांच की. यहां श्री शान, वृंदा फार्म्स और अवतार ब्रांड के घी के तीन सैंपल लिए गए. स्टोर से 246 किलोग्राम घी जब्त किया गया. दोनों जगहों पर हुई कार्रवाई में 322 किलो से ज्यादा घी जब्त हुआ.

मिठाई से लेकर बिस्कुट तक के सैंपल लिए

विभाग ने आजाद मार्केट की लाइब्रेरी रोड स्थित साहिब संस से चीनी से बनी मिठाई के दो नमूने लिए. ये सैंपल गलत लेबलिंग की आशंका के चलते जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला में भेजे गए हैं. लाजपत नगर के जैन स्टोर से मखाना और हल्दी पाउडर के सैंपल लिए गए. वहीं, रिठाला स्थित युग बास्केट प्राइवेट लिमिटेड से दो तरह के बिस्कुट, सॉफ्ट कैंडी और चीनी से बनी कैंडी के सैंपल जुटाए गए. विभाग ने कुछ जगहों पर खाद्य सुरक्षा नियमों से जुड़ी कमियां भी दर्ज की हैं.

छूट वाले विज्ञापनों पर भी नजर

खाद्य सुरक्षा विभाग सोशल मीडिया पर दिए जा रहे ‘एक के साथ एक मुफ्त’ और 60 फीसदी तक छूट के ऑफर के आधार पर भी स्टोरों की जांच कर रहा है. इसका मकसद यह देखना है कि ग्राहकों को बेचे जा रहे उत्पाद क्वालिटी और खाद्य सुरक्षा के तय मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं. सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी.

रेखा गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा पर सख्ती की बात कही

रेखा गुप्ता ने कहा है कि त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत से समझौता नहीं किया जाएगा. खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लोगों से सामान खरीदते समय पैकेट पर लिखी जानकारी, निर्माण की तारीख और इस्तेमाल की अंतिम तारीख देखने की अपील की है. विभाग की जांच के बाद प्रयोगशाला रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की क्वालिटी का पता चलेगा. इसके आधार पर तय होगा कि संबंधित दुकानों पर आगे क्या कार्रवाई की जानी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Israel

गाजा पर इजराइल का सीक्रेट प्लान लीक!

November 5, 2023
Pahal Media Group

कड़ाके की ठंड में गरीबों का सहारा बना ‘पहल मीडिया ग्रुप’

January 27, 2024
CM Yogi

वन्य जीवों के साथ क्रूरता बड़ा अपराध, कोई भी दोषी मिले तो करें कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

December 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रेखा सरकार दिल्ली के इन 48 गांवों को देगी ‘शहरी’ दर्जा
  • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, रूट तय
  • ‘फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम’, जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे विवादित नारे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.