Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

करवा चौथ का व्रत कैसे खोलें? जानें चांद निकलने का सही समय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 29, 2026
in धर्म
A A
Karwa Chauth
23
SHARES
764
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुहागनों ने आज पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है. देशभर में सुहागनें व्रत और पूजा-पाठ कर रही हैं. जगह-जगह इकट्ठा होकर कथा सुनी जा रही हैं. फिर शाम के समय भगवान शिव और माता पार्वती के साथ करवा माता की पूजा होगी. इसके बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देंगी और व्रत खोलेंगी. जिन नई सुहागनों का यह पहला करवा चौथ है या फिर जिन्हें ये नहीं पता कि आखिर यह व्रत खोला कैसे जाता है. तो उन्हें स्टेप बाय स्टेप पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत खोलने का तरीका बताते हैं.

करवा चौथ पर पूजा और चंद्रोदय का समय क्या है?

इन्हें भी पढ़े

Karwa Chauth

करवा चौथ पर हमेशा देर से क्यों निकलता है चांद?

October 25, 2026
Rashifal

15 दिन बाद कन्या राशि में आएंगे शुक्र, खुशियों से भरेगी 8 राशियों की झोली

October 23, 2026
Kaalratri

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ सिद्धिधात्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र संपन्न

October 20, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में सबकी मनोकामना पूरी करने वाली मां ‘महागौरी’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना!

October 19, 2026
Load More

करवा चौथ पर संध्या काल में भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:53 बजे से लेकर शाम 6:56 बजे तक रहने वाला है. वहीं राजधानी दिल्ली में चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 17 मिनट बताया गया है. लेकिन देश के विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों में चांद अलग-अलग समय पर दिखाई दे सकता है.

करवा चौथ की पूजा कैसे करें?

करवा चौथ की शाम पूजा के लिए घर की उत्तर या पूर्व दिशा में साफ जगह चुनें. वहां एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं. उस पर शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें. एक जगह करवा माता को भी स्थान दें. इसके बाद भगवान को रोली, मौली, अक्षत और धूप-दीप से पूजा करें. उन्हें फल, मिठाई अर्पित करें. माता गौरी को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. इसके बाद उनका आशीर्वाद लें. पूजा में गेहूं से भरा करवा और उसके ढक्कन पर मिठाई या बूरा रखने की परंपरा भी है. पास में जल से भरा पात्र रखें. पूजा करते समय पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की कामना करें.

चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि

चंद्रमा निकलने के बाद महिलाएं अर्घ्य देने की तैयारी कर लें. चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए करवे या लोटे में साफ पानी भरें. उसमें थोड़ा सा दूध भी मिलाया जाता है. पूजा की थाली में रोली, अक्षत, फूल और दीपक रखें. इसके बाद चंद्रमा को प्रणाम करें और जल के लोटे को सिर से ऊपर दोनों हाथों से उठाते हुए अर्घ्य दें. ध्यान रहे कि इस समय चंद्रमा का दर्शन खुली आंखों से नहीं किया जाता है. चंद्रमा को हमेशा नीचे नजरें करके अर्घ्य देने की परंपरा है.

अर्घ्य देने के बाद छलनी से चंद्रमा के दर्शन करें. इसके बाद कई महिलाएं उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं. चंद्रमा की पूजा और दर्शन के बाद व्रत खोलने की रस्म निभाई जाती है. इस दौरान पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उसका व्रत खुलवाता है. लंबे समय तक निर्जला रहने के बाद पानी धीरे-धीरे पिएं. फिर अपनी सुविधा के अनुसार हल्का भोजन करें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Coal block allocation

कोल ब्लॉक आवंटन विवाद पहुंचा एसपी कार्यालय, कांग्रेस नेताओं के साथ रखी शिकायत

October 6, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि, तैयारी पूर्ण

October 10, 2026

किस किस का जिक्र कीजिए?

January 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP: हिंसा में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
  • भारत का 2030 तक सालाना 50 लाख मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य
  • त्योहारों में रैली की जिद या सियासी अहंकार? राहुल गांधी के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.