Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

UP: हिंसा में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 29, 2026
in राज्य
A A
19
SHARES
627
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों की नई नीति को लेकर सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार ने चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले प्रोविजनल नियुक्ति देने का प्रावधान किया है, लेकिन गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी. वहीं, रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन के नाम पर हिंसक गतिविधियों में शामिल लोगों को नौकरी से दूर रखने के फैसले पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने-सामने हैं.

नई नीति के तहत हत्या, दुष्कर्म, पेपर लीक, नकल गिरोह और साइबर ठगी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी. आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर नियुक्ति रद्द भी की जा सकती है. अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन उनके गृह जिले और पिछले पांच वर्षों में एक साल से अधिक समय तक रहे जिलों से कराया जाएगा.

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

योगी सरकार का बड़ा फैसला: चरित्र सत्यापन से पहले मिलेगी प्रोविजनल जॉइनिंग

October 29, 2026
form 6 voter id

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से लेकर अफसरों के तबादलों तक बड़ा एक्शन, 10 दिन में होगा मतदाता सूची का सत्यापन

October 28, 2026
cm Dhami

गैरसैंण को धामी सरकार की बड़ी सौगात! ₹231 करोड़ की 12 योजनाओं का ऐलान

October 28, 2026
Pandit Shriram Sharma Acharya

नई दिल्ली में नारी जागरण, विश्व बंधुत्व और राष्ट्र निर्माण का विराट संगम

October 28, 2026
Load More

इस फैसले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर युवाओं को डराने का आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी ने हिंसा के जरिए सत्ता परिवर्तन की कोशिश करने वालों को सरकारी नौकरी से दूर रखने के फैसले का समर्थन किया है.

यूपी में चुनाव से पहले 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले की तैयारी!

समाजवादी पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों का विरोध करना युवाओं का संवैधानिक अधिकार है.पार्टी ने कहा कि रोजगार मांगने वाले युवाओं को डराने के बजाय सरकार को रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए.

सपा नेता अनुराग भदौरिया ने कहा, ‘लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीति का विरोध करना गलत नहीं होता है.’

वहीं, BJP नेता आलोक अवस्थी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव के माध्यम से सत्ता बदली जा सकती है, लेकिन हिंसा करके सरकार बदलने की कोशिश करने वालों को सरकारी नौकरी मिलने से रोकना योगी आदित्यनाथ जी का एक अभूतपूर्व कदम है.

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के नियम सख्त कर दिए हैं. हिंसा के जरिए सत्ता या व्यवस्था बदलने का उद्देश्य रखने वाले संगठनों से जुड़े लोगों को यूपी में सरकारी नौकरी के लिए अपात्र माना जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
russia ukraine war

इतना महंगा यूक्रेन युद्ध

May 4, 2023
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

UP ऊर्जा मंत्री की सख्ती : बस्ती में बिजली अधिकारी का ऑडियो वायरल, निलंबन के साथ चेतावनी!

July 27, 2025
water

लोकसभा चुनाव में जल संकट का मुद्दा

May 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP: हिंसा में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
  • भारत का 2030 तक सालाना 50 लाख मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य
  • त्योहारों में रैली की जिद या सियासी अहंकार? राहुल गांधी के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.