Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वैभव सूर्यवंशी का टैलेंट बर्बाद कर रही है टीम इंडिया?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2026
in खेल
A A
vaibhav suryavanshi
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान कृष श्रीकांत ने गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में मौका न दिए जाने पर सवाल उठाए हैं. भारत ने सीरीज का नतीजा तय होने के बावजूद आखिरी मैच के लिए अपनी बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं किया.

टीम ने गेंदबाजी में तो कुछ परिवर्तन किए, लेकिन सूर्यवंशी एक बार फिर बेंच पर ही बैठे रहे. इससे पहले, ईशान किशन के चोटिल होने पर उन्होंने सीरीज में दो मैच खेले थे. ये फैसला श्रीकांत को बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्हें लगा कि भारत 15 साल के इस खिलाड़ी को कीमती अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने का मौका गंवा रहा है. पूर्व सलामी बल्लेबाज ने यह भी कहा कि सूर्यवंशी की भूमिका को लेकर सब कुछ साफ नहीं होने की वजह से इस खिलाड़ी का आत्मविश्वास कम हो सकता है.

इन्हें भी पढ़े

Team India

भारत vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

November 1, 2026
India's

हार के गुनहगार: इन 5 वजहों से ऑकलैंड में च‍ित हुई टीम इंडिया

October 30, 2026
india

229 रन बनाकर भी भारत ODI जीता, शमी- बुमराह ने मचाया था कहर

October 29, 2026
abhishek sharma

अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज!

October 28, 2026
Load More

क्यों नहीं मिला मौका?

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी को ठीक से मौका दो. तीनों ओपनरों को स्पष्टता दो. उनसे कहो कि तुम 3 मैच खेलोगे और तुम्हें बाकी दो मिलेंगे. इसके बजाय, आपने वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बिठा दिया है.’ वैभव ने दो शानदार आईपीएल सीजन के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह बनाई थी. पिछले साल टूर्नामेंट में धूम मचाने के बाद, उन्होंने इस साल भी शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. सिर्फ 15 साल की उम्र में, सूर्यवंशी ने दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ 776 रन बनाए थे. उनके प्रदर्शन को चयनकर्ता नजरअंदाज नहीं कर पा रहे थे.

आयरलैंड और वेस्टइंडीज सीरीज भी गंवाई

सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौके मिलना मुश्किल रहा. भारत ने इस युवा खिलाड़ी को यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर साथ रखा, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक भी मैच नहीं खिलाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने दोनों मैचों में ओपनिंग की थी. श्रीकांत को लगा कि उन मैचों में सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लाने का एक अच्छा मौका था. उन्होंने कहा, ‘वैभव को कहां खेलना चाहिए था? आदर्श रूप से, आयरलैंड के खिलाफ वो दो मैच. आपने उसका कबाड़ा कर दिया. और वेस्टइंडीज जैसी कमजोर गेंदबाजी इकाई के खिलाफ, आपने वैभव को बिल्कुल नहीं खिलाया.’

वनडे टीम में भी जगह की मांग

श्रीकांत ने ये भी कहा कि सूर्यवंशी का प्रदर्शन सभी फॉर्मेट और प्रतियोगिताओं में उन्हें भारत की वनडे टीम में जगह का हकदार बनाता है. उन्होंने जोड़ा, ‘वैभव सूर्यवंशी हर स्तर पर रन बना रहा है. मैं उसे वनडे टीम में चाहता हूं. मेरा मानना है कि वैभव को वनडे टीम में होना चाहिए. वो एक बेहद टैलेंटेड लड़का है. आईपीएल में उसने सबसे ज्यादा रन बनाए. उसने हर जगह रन बनाए हैं.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
रिश्वत

चुनावी साल में ‘कमीशन’ का आरोप कैसे बना 3 राज्य सरकारों के लिए सिरदर्द?

June 3, 2023
Owaisi

संसद में जय फिलिस्तिन के नारे लगाने का मकसद क्या है?

July 4, 2024
Akhilesh Rahul Gandhi

कांग्रेस के ‘सॉरी’ से नरम पड़े अखिलेश के तेवर, राहुल ने बदला गेम प्लान

October 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वैभव सूर्यवंशी का टैलेंट बर्बाद कर रही है टीम इंडिया?
  • EPFO: अब वॉट्सऐप पर मिलेंगी पीएफ सेवाएं!
  • दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! यूपी में 185 अतिरिक्त बसें चलेंगी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.