Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पहुंचा, बना नया रिकॉर्ड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
india export
24
SHARES
786
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वित्त वर्ष के अप्रैल-सितंबर के दौरान देश का कुल इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 44 प्रतिशत बढ़कर 31.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 22.20 अरब डॉलर था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की।

बयान में कहा गया है कि जहां स्मार्टफोन निर्यात भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात कहानी की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है, वहीं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में इससे भी तेज वृद्धि दर्ज की गई है, जो निर्यात टोकरी के व्यापक और विविध बनने का संकेत है।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ साढ़े तीन घंटे चली बैठक, क्या हुई बात?

November 18, 2026
health survey

एक क्लिक पर मिलेगी मेडिकल हिस्ट्री, अस्पताल बदला तो भी रिपोर्ट ले जाने का झंझट नहीं?

November 18, 2026
Cyclone

चक्रवात अकवान से निपटने के लिए ओडिशा में 53 टीमें और 6.5 करोड़ का बजट तैयार!

November 18, 2026
Prakash Mehra

सच की कीमत: खतरे में पत्रकारिता और लोकतंत्र का भविष्य

November 18, 2026
Load More

आंकड़ों के मुताबिक, स्मार्टफोन निर्यात अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13.38 अरब डॉलर था। हालांकि स्मार्टफोन अब भी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन कुल निर्यात में उनकी हिस्सेदारी घटकर 60.3 प्रतिशत से 56.8 प्रतिशत रह गई, जिसका मुख्य कारण अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की तेज वृद्धि है।

गैर-स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 56.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 8.81 अरब डॉलर से बढ़कर 13.79 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके परिणामस्वरूप कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में इस श्रेणी की हिस्सेदारी बढ़कर 39.7 प्रतिशत से 43.2 प्रतिशत हो गई। इससे संकेत मिलता है कि भारत अब केवल स्मार्टफोन निर्माण और निर्यात तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च मूल्य वाले इलेक्ट्रॉनिक घटकों और उपकरणों के निर्यात में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सबसे उल्लेखनीय वृद्धि माउंटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) के निर्यात में देखने को मिली। इस श्रेणी का निर्यात 63.3 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2.10 अरब डॉलर हो गया, जो 3,219 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि है। इस उत्पाद के लिए सिंगापुर प्रमुख निर्यात गंतव्य रहा, जहां 1.87 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। इसी तरह पॉप्युलेटेड या लोडेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड का निर्यात 304 प्रतिशत बढ़कर 864.1 मिलियन डॉलर पहुंच गया, जिसमें चीन सबसे बड़ा बाजार रहा।

नेटवर्क ट्रांसमिशन और रूटिंग उपकरणों का निर्यात भी लगभग दोगुना होकर 1.45 अरब डॉलर हो गया। इस क्षेत्र में हांगकांग, अमेरिका और नीदरलैंड प्रमुख गंतव्य रहे। वहीं मेमोरी इंटीग्रेटेड सर्किट्स का निर्यात 2,333 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 562.4 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जबकि सॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस का निर्यात 1,680 प्रतिशत बढ़कर 260.5 मिलियन डॉलर हो गया।

बयान के अनुसार, यह प्रदर्शन भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमता में आ रहे बदलाव को दर्शाता है। उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं, वैश्विक कंपनियों के निवेश और आपूर्ति शृंखला विविधीकरण के प्रयासों का असर अब निर्यात आंकड़ों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सिंगापुर, चीन, हांगकांग और मलेशिया जैसे बाजारों में बढ़ती मांग भी भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को नई गति दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारत का व्यापार

भारत पर लगाए गए टैरिफ के बाद भी बढ़े 19 प्रतिशत निर्यात

December 19, 2025
चिपको आंदोलन

चिपको आंदोलन के 50 साल: ज़िंदगी बदल जाने की कहानी, उत्तराखंड के ग्रामीणों की ज़ुबानी

December 11, 2022
Group Captain Shubhanshu Shukla

शुभांशु की उड़ान, तिरंगे का सम्मान; 7000 KM/घंटा की रफ्तार से छू लिया आसमान !

June 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रामायणम् 2 में होगा सनी देओल का धमाल, ‘हनुमान’ करेंगे ‘जटायु’ से बड़ा कमाल
  • हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार!
  • पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ साढ़े तीन घंटे चली बैठक, क्या हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.