नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाई गलियारे में फिल्म रामायणम् (Ramayana) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। वर्ल्डवाइड अब तक 1700 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली रामायणम् पार्ट-1 का नाम अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 की रेस में शामिल होता हुआ दिख रहा है।
खबर है कि निर्माता नमिल मल्होत्रा की माइथोलॉकिल फिल्म रामायणम् को 99वें अकादमी पुरस्कार (Oscar Awards 2027) के लिए एक खास कैटेगरी में टॉप-20 फिल्म की लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है। आइए मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं-
ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में रामायणम्
कुछ दिन पहले भारत की ऑफिशियल एंट्री फिल्म गोंधल के बाद रामायणम् का नाम भी ऑस्कर के लिए भेजे जाने की खबर सामने आई थी। अब वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी सामने आई कि हिंदी फिल्म रामायणम् का नाम अगले साल होने वाले अकादमी पुरस्कार की टॉप-20 लॉन्गलिस्ट फिल्म में शामिल किया गया है, जो ‘बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स’ के तौर पर दर्ज हुआ है।
इस कैटेगरी में रणबीर कपूर और यश की रामायणम् पार्ट-1 के अलावा हॉलीवुड सिनेमा के कई बड़ी फिल्मों के नाम मौजूद हैं, जो इस प्रकार हैं- एवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून: पार्ट थ्री, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, द ओडिसी, प्रोजेक्ट हेल मैरी, डिस्क्लोजर डे और गॉडजिला: माइनस जीरो हैं। इसके अलावा 99वें ऑस्कर पुरस्कार की बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स कैटेगरी में व्हेलफॉल और द शीप डिटेक्टिव्स जैसी छोटी मूवीज को भी जगह मिली है।
अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या रामायणम् इन सभी फिल्मों का मुकाबला कर पाएगी और ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 के नॉमिनेशन में अपनी जगह पक्की कर पाएगी या नहीं। आपको बता दें कि दो साल पहले ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 में जापानी फिल्म गॉडजिला: माइनस वन ने बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स कैटेगरी का परचम लहराया था।
क्या रामायणम् के काम आएगा DNEG का लक?
दरअसल निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् के विजुएल इफेक्ट्स को 8 बार की ऑस्कर विनर वीएफएक्स (VFX) कंपनी DNEG द्वारा तैयार किया है। अब तक DNEG द्वारा जितने मूवीज के वीएफएक्स को बनाया गया है, उनमें से अधिकतर ने अकादमी पुरस्कार में जीत का परचम लहराया है। इसमें हर कोई अब ये सोच रहा है कि क्या रामायमण् के मामले में भी इस कंपनी का लक काम आएगा या नहीं।







