Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

धनुष और ममूटी की’OM’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, दर्शकों में दिखा जबरदस्त क्रेज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 20, 2026
in मनोरंजन
A A
Dhanush and Mammootty’s 'OM
20
SHARES
677
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। धनुष और ममूटी स्टारर ‘OM: ऑपरेशन मोल’ की रिलीज को अब कुछ घंटे ही बचे हैं। फिल्म शुक्रवार, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म लोगों का ध्यान खींच रही है। 14 नवंबर को मेकर्स ने  ‘ओ एम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ यानी ‘ऑपरेशन मोल’ का मोस्ट अवेडेट ट्रेलर जारी किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब धनुष और ममूटी अभिनीत इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की, तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है और खास बात ये है कि एडवांस बुकिंग खुलते ही ‘बुकमायशो’ पर फिल्म की करीब 2 लाख टिकटें बिक गई हैं।

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की एडवांस बुकिंग शुरू

इन्हें भी पढ़े

ramayana

रामायणम् 2 में होगा सनी देओल का धमाल, ‘हनुमान’ करेंगे ‘जटायु’ से बड़ा कमाल

November 18, 2026
Pralay' leaked

‘प्रलय’ से लीक हुईं रणवीर सिंह की नई तस्वीरें, कहानी के बारे में मिल रहा है यह हिंट

November 17, 2026
Ramayan

इन 12,000 करोड़ी फिल्मों के ‘रामायण’ ने छुड़ाए छक्के, 7वें दिन ध्वस्त किए 8 पिक्चरों के बड़े रिकॉर्ड्स!

November 12, 2026
ramayana

महाभारत के ‘कृष्ण’ को नहीं पसंद आई रामायणम्, फिल्म पर उठाए सवाल

November 11, 2026
Load More

धनुष, ममूटी और साई पल्लवी स्टारर ‘ओ एम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ की तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में फिल्म की एडवांस बुकिंग लाइव हो गई है, और बुकिंग शुरू होते ही बुकिंग एप ‘बुकमायशो’ पर फिल्म की करीब 2 लाख टिकट बिक चुकी हैं। फिल्म की रिलीज बिल्कुल करीब है, ऐसे में दर्शकों से मिला यह रिस्पॉन्स इसकी थिएट्रिकल जर्नी के लिए एक शानदार शुरुआत की ओर इशारा कर रही है।

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की कहानी

‘OM: ऑपरेशन मोल’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश में लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी दर्शकों को उस इलाके के घने जंगलों में ले जाती है, जहां एक अंडरकवर मिशन के दौरान एक अधिकारी तस्करी के एक खतरनाक नेटवर्क के बीच फंस जाता है। जब वह इस नेटवर्क के अंदर घुसने की कोशिश करता है, तो उसका सामना ताकतवर लोगों और ऐसे हालात से होता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हर कदम पर पकड़े जाने के खतरे के बीच, यह मिशन जल्द ही अस्तित्व की लड़ाई में बदल जाता है, जहां भरोसा और वफादारी की कड़ी परीक्षा होती है।

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की कास्ट

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की कास्ट की बात करें तो इस एक्शन-थ्रिलर में धनुष और ममूटी जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। इनके अलावा ‘रामायण’ की सीता यानी साई पल्लवी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं, जिनमें श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे कलाकार शामिल हैं। 14 नवंबर को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिससे फिल्म की दुनिया की एक झलक मिलती है, जिसमें अंडरकवर ऑपरेशन, अपराध और आमने-सामने की कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि धनुष और ममूटी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जो इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है।

‘OM: ऑपरेशन मोल’ के बारे में सब कुछ

‘OM: ऑपरेशन मोल’ राजकुमार पेरियासामी द्वारा लिखित और निर्देशित है और श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को RTake स्टूडियो और वंडरबार फिल्म्स का सपोर्ट मिला है। तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ के चलते उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी, जो अब 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Subhash Chandra Bose

सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर विशेष : मांडले जेल में सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिक्रियाएं

January 24, 2023
मंत्री गणेश जोशी

‘महिला किसान, महिला दैनिक मजदूरों के पलायन’ संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

September 22, 2023
india-us-3

अमेरिकी धमकी को दरकिनार कर ईरान वाली गलती सुधार रहा भारत

November 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क
  • यशस्वी निकले गंभीर से आगे, राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.