Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

EPFO का बड़ा बदलाव, PF में अब खुद डाल सकेंगे एक्स्ट्रा पैसा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
epfo
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नौकरीपेक्षा लोगों के लिए अपने रिटायरमेंट फंड को बढ़ाने का अब एक नया रास्ता खुल सकता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत कर्मचारी अपने PF खाते में सीधे अपनी मर्जी से भी ज्यादा पैसा जमा कर सकेंगे. बड़ी बात यह है कि इसके लिए उन्हें कंपनी या नियोक्ता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. जमा की गई रकम पर PF खाते के मुताबिक ब्याज भी मिल सकेगा.

यह प्रस्ताव केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक में रखा गया. इसमें UAN से जुड़े ऐसे सिस्टम की बात कही गई है, जिसके जरिए कर्मचारी खुद और तीसरे पक्ष से मिलने वाली छोटी रकम भी PF खाते में जमा कर सकेंगे. हालांकि, अभी इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है.

इन्हें भी पढ़े

amit shah

आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह

November 26, 2026
india-us trade deal

ट्रेड डील के लिए फिर डराने चले थे ट्रंप, भारत ने दिया करारा जवाब

November 26, 2026
Supreme court

पैकेट बंद खाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सामने लगाना होगा अलग-अलग चेतावनी वाला निशान

November 26, 2026
stock market

वैश्विक आर्थिक ताकत बना भारत! ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना देश

November 26, 2026
Load More

क्या है EPFO का नया प्रस्ताव?

प्रस्ताव के तहत UAN रखने वाले सदस्य अपने PF खाते में सीधे अतिरिक्त योगदान कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें नियोक्ता के वेतन या पेरोल सिस्टम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इसके अलावा ग्राहकों से मिलने वाली टिप जैसी छोटी रकम भी खाते में जमा करने का विकल्प देने की बात है. यानी कर्मचारी अपनी बचत या दूसरी कमाई का कुछ हिस्सा PF में डालकर उस पर ब्याज कमा सकेंगे.

गिग वर्कर्स को भी मिल सकता है फायदा

इस प्रस्ताव में थर्ड पार्टी माइक्रो-कंट्रीब्यूशन यानी किसी दूसरे व्यक्ति से मिलने वाली छोटी रकम का जिक्र किया गया है. इससे डिलीवरी पार्टनर, गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर को भी फायदा मिल सकता है. वे टिप या अपनी अतिरिक्त कमाई का कुछ हिस्सा PF खाते में जमा कर सकेंगे और उस पर ब्याज पा सकेंगे.

पहले क्या था नियम?

अभी कर्मचारी तय वेतन सीमा से ज्यादा रकम PF में जमा करने का ऑप्शन चुन सकते हैं, लेकिन यह अतिरिक्त पैसा नियोक्ता के जरिए ही खाते में पहुंचता है. हालांकि, अब नए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सदस्य सीधे योगदान कर सकेंगे.

टैक्स और दूसरी शर्तें अभी साफ नहीं

श्रम मंत्रालय के मुताबिक, इस सुविधा से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा. फिलहाल यह साफ नहीं है कि कर्मचारी कितनी अतिरिक्त रकम जमा कर सकेंगे, उस पर क्या शुल्क लगेगा और तीसरे पक्ष से मिलने वाले पैसे को खाते में जमा करने की प्रक्रिया क्या होगी. इसलिए इसे अभी लागू नियम नहीं, बल्कि प्रस्ताव के तौर पर ही समझना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
रिश्वत

चुनावी साल में ‘कमीशन’ का आरोप कैसे बना 3 राज्य सरकारों के लिए सिरदर्द?

June 3, 2023
rahul gandhi

अब ‘वायनाड’ का क्या होगा?

March 28, 2023
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह
  • 2027 में उत्तराखंड में BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? CM धामी ने दिया ये जवाब
  • ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, कहा- महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता भी मिलनी चाहिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.