Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पैकेट बंद खाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सामने लगाना होगा अलग-अलग चेतावनी वाला निशान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Supreme court
30
SHARES
988
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पैकेट में बिकने वाले खाने की चीजों को लेकर कहा है कि जिन खाद्य पदार्थों में फैट, शुगर या नमक की मात्रा तय सीमा से ज्यादा है, उनके पैकेट के सामने अलग-अलग चेतावनी वाले निशान लगाने होंगे। इन निशानों के जरिए ग्राहकों को आसानी से पता चल सकेगा कि किसी खाने में फैट, शुगर या नमक कितना ज्यादा है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को इस व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

तीन अलग-अलग चेतावनी वाले निशान लगाने होंगे

इन्हें भी पढ़े

amit shah

आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह

November 26, 2026
epfo

EPFO का बड़ा बदलाव, PF में अब खुद डाल सकेंगे एक्स्ट्रा पैसा

November 26, 2026
stock market

वैश्विक आर्थिक ताकत बना भारत! ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना देश

November 26, 2026
मंत्री वीरेंद्र कुमार

आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

November 25, 2026
Load More

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर चेतावनी का निशान लाल रंग के षटकोण (छह कोने वाले निशान) के रूप में होना चाहिए। इस पर संबंधित जानकारी और तस्वीर भी होनी चाहिए। जैसे हाई फैट, हाई शुगर या हाई सॉल्ट। यानी अगर किसी पैकेट में फैट, शुगर और नमक तीनों की मात्रा तय सीमा से ज्यादा है, तो उसके लिए तीन अलग-अलग चेतावनी वाले निशान लगाने होंगे। एक ही निशान में तीनों की जानकारी देना काफी नहीं होगा।

FSSAI को कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को निर्देश दिया कि खाने में शुगर की कुल मात्रा (Total Sugar) और सैचुरेटेड फैट को ध्यान में रखकर चेतावनी की सीमा तय की जाए। केवल ऊपर से मिलाई गई चीनी या फैट को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि चेतावनी की सीमा तय करते समय वैज्ञानिक तथ्यों और रिसर्च का ध्यान रखा जाए। अगर सीमा बहुत कम रखी गई तो लगभग हर पैकेट पर चेतावनी लगानी पड़ेगी। इससे लोग इन निशानों को गंभीरता से लेना बंद कर सकते हैं। वहीं, अगर सीमा बहुत ज्यादा रखी गई तो कई ऐसे उत्पाद भी चेतावनी से बच जाएंगे, जिनमें नुकसान पहुंचाने वाले तत्व ज्यादा हैं।

पैकेट पर निशान का आकार क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर लाल निशान का आकार पैकेट के मुख्य हिस्से का करीब 4 से 5 फीसदी होना चाहिए, ताकि ग्राहक खरीदारी के समय इसे आसानी से देख सकें। इसके अलावा निशान के अंदर लिखे शब्दों का आकार भी ऐसा होना चाहिए कि सामान्य रोशनी में उन्हें आसानी से पढ़ा जा सके। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 2020 के फूड सेफ्टी और लेबलिंग नियमों को भी सही तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट यमुना के पानी की गुणवत्ता खराब होने पर नाकाम रहने वाले राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित जिलों पर जुर्माना लगाने की बात कही थी।

‘बच्चों में सही खानपान को लेकर जागरूकता बढ़ाए’

सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों में सही खानपान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्कूलों के पाठ्यक्रम में जरूरी बदलाव किए जाएं और बच्चों को पौष्टिक भोजन के बारे में सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि व्यावहारिक तरीके से भी जानकारी दी जाए। इसके लिए स्कूलों में वर्कशॉप, दूसरी गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है, ताकि बच्चे समझ सकें कि कौन सा खाना सेहत के लिए अच्छा है और किससे बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार करने की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी देने को कहा है। इसके लिए 10 हफ्ते बाद मामले को फिर सुनवाई के लिए लगाया गया है। FSSAI को इस दौरान अपनी रिपोर्ट और हलफनामा कोर्ट में जमा करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Emmanuel Macron’s pension gambit sparks revolt

फ्रांस में पेंशन सुधार बिल पर राष्ट्रपति मैक्रों की बढ़ी मुश्किलें!

March 25, 2023
cm dhami

आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक हैं सीएम धामी!

April 16, 2025

आरईसी ने ₹ 3.50 प्रति शेयर का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया

July 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह
  • 2027 में उत्तराखंड में BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? CM धामी ने दिया ये जवाब
  • ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, कहा- महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता भी मिलनी चाहिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.