नई दिल्ली। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर structural excess capacity का आरोप लगाकर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। भारत का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में ऐसी कोई अतिरिक्त क्षमता नहीं है और व्यापार से जुड़ी चिंताओं का समाधान चल रही द्विपक्षीय बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के ‘सेक्शन 301’ के तहत लिए गए फैसले के जवाब में, वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि उसने इस नोटिस पर ध्यान दिया है और इसकी समीक्षा कर रही है। भारत ने यह भी कहा कि पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान उसने रचनात्मक रूप से सहयोग किया है।
भारत की तरफ से दिए गए बयान में आगे कहा गया कि जांच के दौरान भारत ने यह स्पष्ट किया था कि उसके किसी भी क्षेत्र में ‘स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी’ (संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता) नहीं है। ट्रंप ने क्या कहा है? ट्रंप प्रशासन ने नए व्यापार ढांचे के तहत भारतीय वस्तुओं पर 17 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) द्वारा जारी टैरिफ सूची में भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत तक शुल्क लगाए जाने का प्रावधान रखा गया है। हालांकि यदि भारत और ट्रंप प्रशासन के बीच कोई व्यापार समझौता हो जाता है, तो यह दर घटाकर 17 प्रतिशत की जा सकती है।
अमेरिका का मानना है कि उन्होंने वैश्विक मांग की तुलना में अधिक विनिर्माण क्षमता और उत्पादन विकसित किया है। कब से लागू हो सकता है नया टैरिफ अमेरिका का दावा है कि अतिरिक्त उत्पादन वैश्विक बाजारों में वस्तुओं की बाढ़ ला सकता है, जिससे कीमतें गिरती हैं और घरेलू उद्योगों पर दबाव बढ़ता है। हालांकि प्रस्तावित टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होंगे। अमेरिकी प्रशासन ने इन्हें सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किया है, जिसके तहत उद्योग, व्यापारिक संगठनों और अन्य हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, यदि आगे बढ़ाया जाता है तो इन उपायों के लागू होने की सबसे शुरुआती समयसीमा जनवरी 2027 हो सकती है। यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब कुछ महीने पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए व्यापक वैश्विक टैरिफ को निरस्त कर दिया था। अदालत ने कहा था कि व्हाइट हाउस द्वारा इस्तेमाल किए गए कानूनी प्रावधान के तहत राष्ट्रपति को ऐसे शुल्क लगाने का अधिकार नहीं था। हालांकि, ऑटोमोबाइल और स्टील जैसे कुछ उत्पादों पर क्षेत्र-विशेष टैरिफ अभी भी लागू हैं।







