Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आप को पंजाब में ‘जोर का झटका काफी जोर से ही लगा’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2022
in राष्ट्रीय
A A
Bhagwant Mann Kejriwal
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अनिल सती

चण्‍डीगढ़
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है। यहां पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सिमरजीत सिंह मान ने आप के उम्मीदवार गुरमैल सिंह को 5822 वोटों के अंतर से हरा दिया। हाल ही में विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करके आई आम आदमी पार्टी के किले को ढहाते हुए सिमरजीत सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही लोगों के मन में यह बात भी आ रही है कि आखिर कौन हैं सिमरजीत सिंह मान? इनकी जीत से क्‍या यह लग रहा है कि पंजाब में एक बार फिर से खालिस्‍तान समर्थक मजबूती की ओर जा रहे हैं। यदि सिमरजीत सिंह का इतिहास खंगाला जाए तो कुछ ऐसा ही दिखता है।

इन्हें भी पढ़े

LIC

LIC ने किया 59725 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान, बाजार में बादशाहत बरकरार

July 5, 2026
अश्लील

तुरंत हटाओ Ad, Instagram को सरकार का नोटिस, ₹99 में दिखा रहा बच्चों के ‘गंदे वीडियो’

July 5, 2026
PM Modi

जंग में दिखा भारतीय डिप्लोमेसी का जलवा, PM मोदी ने बताया कैसे संभले हालात

July 4, 2026
terrorist

केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन आतंकी घोषित

July 4, 2026
Load More

सिमरजीत सिंह मान को खालिस्तान समर्थक माना जाता है। उनका टि्वटर डिस्क्रिप्शन भी खालिस्तान की मांग का समर्थन करता है। जून 2005 में मान ने खालिस्तानी विचारक जगजीत सिंह चौहान और पांच अन्य के साथ मिलकर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए थे। वहीं ऑपरेशन ब्लू स्टार की 21वीं बरसी पर उन्होंने अकाल तख्त पर भड़काऊ भाषण भी दिया था। उन्हें हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया। मान खुद भी यह बात स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके आदमियों की हथियार बांटने में मदद की थी। यह दौर 1980 था और तब वह फरीदकोट में एसएसपी के पद पर तैनात थे। छह जून 2022 को भी उनके समर्थकों ने प्रो-खालिस्तानी नारे लगाए थे। वहीं छह जून 2019 को मान ने भिंडरावाले को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

सिमरजीत की पृष्‍ठ भूमि कुछ ऐसी है, 77 साल के सिमरजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 1945 में शिमला में हुआ था। उनका फैमिली बैकग्राउंड मिलिट्री-पॉलिटिकल वाला रहा है। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जोगिंदर सिंह मान 1967 में पंजाब विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। वह तीन बार के सांसद रह चुके हैं। एक बार 1989 में तरण तारण और एक बार 1999 में संगरूर से जीत चुके हैं। यह बतौर सांसद उनका तीसरा कार्यकाल होगा। बताया जाता है कि मान को 30 बार पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि कभी भी उन्हें सजा नहीं हुई। मान की शादी गीतिंदर कौर मान से हुई है। दिलचस्प बात यह है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर और मान की पत्नी बहनें हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

न्यायिक सक्रियता का नया दौर!

May 9, 2023
ukraine vs russia

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला…700 ड्रोन, 10 बमवर्षक, दर्जनों मिसाइलें, अमेरिकी हथियार निशाने पर!

July 12, 2025
air pollution protest at India Gate in Delhi

दिल्ली में इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण विरोध प्रदर्शन को लेकर क्यों विवाद ?

November 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित
  • भदोही के अनंत देव पांडेय बने मिसाल: 27वें जन्मदिन पर किया 30वीं बार रक्तदान, सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य
  • दिल्ली से बाहर होने पर ऑनलाइन भर सकेंगे गणना फॉर्म, जानें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.