Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

(नई दिल्ली)एमसीडी के कंगाल होने की वजह दिल्ली वाले नहीं बल्कि भाजपा है  : दुर्गेश पाठक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 7, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली, 07 जुलाई ( आरएनएस) । राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के नुमाइंदे उप राज्यपाल का दिल्ली वालों को चोर कहना गलत है। मसीडी के कंगाल होने की वजह दिल्ली वाले नहीं बल्कि भाजपा है। भाजपा की एमसीडी ने डेंगू की दवाई से लेकर कूड़े की सफाई, बच्चों की किताब खरीदने, हाउस टैक्स सहित हर काम में भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले दिन रात मेहनत करते हैं। बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले से लेकर अवैध कॉलोनियों और झुग्गियों में रहने वाले भी इमानदारी से टैक्स देते हैं। जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तब दिल्ली का बजट 25 हजार करोड रुपए था। 6 सालों के भीतर दिल्ली का बजट लगभग 70 हजार करोड रुपए हो गया है। यह पैसा दिल्ली वालों ने टैक्स के माध्यम से दिया है। उपराज्यपाल से अपील है कि भाजपा के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार मत करिए। गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए दिल्ली वालों से माफी मांगनी चाहिए। दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के इतिहास का आज सबसे काला दिन होगा, जब दिल्ली के पहले नागरिक उपराज्यपाल ने दिल्ली वालों को चोर कहा है। एलजी ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि दिल्ली की एमसीडी को सबसे अमीर बनाया जा सकता है, अगर दिल्ली वाले इमानदारी से टैक्स दें तो। उप राज्यपाल का यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है। एलजी को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। एलजी अभी नए है उनको दिल्ली वालों के बारे में नहीं पता है। हम दिल्ली वाले दिन रात मेहनत करते हैं। बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले से लेकर, अवैध कॉलोनियों और झुग्गियों में रहने वाले भी इमानदारी से टैक्स देते हैं।दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार आई तो दिल्ली का बजट 25 हजार करोड रुपए था। 6 सालों के भीतर दिल्ली का बजट लगभग 70 हजार करोड रुपए हो गया है। यह दिल्ली वालों ने किया है। हमने किसी राज्य-केंद्र सरकार और कही अन्य से एक रुपए कर्जा नहीं लिया है। यह पैसा दिल्ली वालों ने टैक्स के माध्यम से दिया है। दिल्ली का जो बजट इतना बड़ा बना है, वह दिल्ली वालों के टैक्स से बना है, क्योंकि दिल्ली वाले ईमानदार और मेहनती हैं। उपराज्यपाल ने यह कह दिया कि दिल्ली वाले चोर हैं और टैक्स नहीं देते हैं, इसलिए पूरे देश के अंदर एमसीडी अमीर नहीं हो पा रही है।उप राज्यपाल को एमसीडी के बुरे हालात की वजह बताते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि इसके लिए दिल्ली वाले जिम्मेदार नहीं हैं। हम दिल्ली वाले तो उनको बहुत टैक्स देते हैं। लेकिन भाजपा की एमसीडी ने डेंगू की दवा 3600 रुपए किलो के हिसाब से खरीदी है। वहीं भोपाल की नगर निगम ने महज 2400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा है।

भाजपा की एमसीडी ने 1200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से भ्रष्टाचार किया है। कूड़े की सफाई के लिए ट्रोमा मशीन खरीदी गई जिसका बाजार भाव 17 लाख रुपए है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी उसी मशीन के लिए 19 लाख रुपए प्रति महीने के हिसाब से किराया दे रही है। 3 साल में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार यहां पर हुआ है। बच्चों की किताब खरीदने में, हाउस टैक्स में भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार की सूची तो बहुत लंबी हो जाएगी लेकिन अगर आप संवेदनशील हैं तो कमिश्नर से लेकर अन्य अधिकारियों से इसका पता कर सकते हैं।दुर्गेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने दिल्ली के गांधी मैदान पार्किंग, शिवा मार्केट की पार्किंग, कुतुब रोड पार्किंग, नोवेल्टी सिनेमा, नानी वाला बाग, मोती नगर का शॉपिंग कंपलेक्स, डिलाईट सिनेमा के पास 22 दुकान, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में 132 प्लॉट, करोल बाग के पांच शॉपिंग कंपलेक्स पार्किंग, शालीमार बाग के स्कूल की पार्किंग, 34 स्कूलों की बिल्डिंगों को कोचिंग सेंटरों, निजी अस्पतालों की खाली जमीन, दिल्ली की हेरिटेज बिल्डिंग टाउन हॉल, आरबीटीबी हॉस्पिटल की खाली जमीन को बेच दी है। जकि आप दिल्ली वालों को कह रहे हैं कि वह चोर हैं। दुर्गेश पाठक ने कहा कि मेरी उपराज्यपाल से अपील है कि भाजपा के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार मत करिए। आप को भगवान ने एक बड़े जिम्मेदार पद पर बैठाया है। आप दिल्ली के उपराज्यपाल हैं। भारतीय जनता पार्टी वाले दिन रात दिल्ली वालों को गाली देते हैं। उनको कहते हैं कि तुम्हारी झुग्गी, अवैध कॉलोनियों, बड़ी-बड़ी कोठियों के छज्जे तोड़ देंगे। अब आपने भी गाली देना शुरू कर दिया है और चोर कहना शुरू कर दिया है।दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में जो व्यक्ति रहता है वह कम से कम 12 से 14 घंटे रोजाना काम करता है। 8 से 10 घंटे तो नौकरी में लगाता है और 2 से 3 घंटे उस जगह पर पहुंचने में लगाता है। आप एक बार सुबह उठिए और लाव लश्कर से बाहर निकलिए। देखिए बस स्टैंड-मेट्रो में दिल्ली वाला खड़ा है। वह सिर्फ एक ही चीज आपसे चाहता है कि उसके घर के सामने का कूड़ा उठ जाए, उसकी नाली साफ हो जाए और वह जब हाउस टैक्स समय पर देने जाए तो उसको कोई दिक्कत ना आए। जब वह अपना घर बना रहा है तो बिल्डिंग का पैसा मांगने ना आए और आप उस दिल्ली वाले को चोर  कह रहे हैं। यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है, इसके लिए आपको दिल्ली वालों से माफी मांगने चाहिए। आप दिल्ली के उपराज्यपाल हैं। ऐसी भाषा आपको शोभा नहीं देती है। इस तरह की भाषा बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। दिल्ली वाले यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली में 21 साल बाद शुरू हुआ SIR अभियान, 13 हजार से अधिक BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

June 30, 2026
ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ukraine drone attacks

यूक्रेन के ड्रोन हमलों का जवाब… क्या पुतिन खोलेंगे ‘सुपर हथियारों’ का पिटारा?

June 2, 2025
Crude oil

रूस से सस्ता तेल तो खरीद रहा भारत लेकिन हो गया ये बड़ा घाटा

April 27, 2023
AAP' Vs BJP

कैसे केजरीवाल ने गुजरात चुनावों को ‘आप’ बनाम भाजपा में बदला?, जानें

September 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.