Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

कट्टरपंथी राजनीति के खतरे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 8, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अजीत द्विवेदी

भारत की राजनीति में हर समय कुछ कट्टरपंथी ताकतें रही हैं। कुछ नेता रहे हैं, जो कट्टरपंथी राजनीति करते रहे और चुनाव जीतते-हारते रहे। लेकिन कभी भी उनके बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि ऐसी ताकतें हमेशा हाशिए में रहीं यानी फ्रिंज एलीमेंट्स की तरह रहीं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हाशिए पर की ताकतें राजनीति के मध्य यानी केंद्र बिंदु की तरफ बढ़ रही हैं। फ्रिंज की राजनीति ही मुख्यधारा बन रही है। कई चुनावों और उपचुनावों के नतीजों से इसके संकेत मिले हैं तो देश के अलग अलग हिस्सों में हो रही घटनाएं भी बता रही हैं कि राजनीति इसी दिशा में बढ़ रही है। अगर राजनीति में सर्वोच्च स्तर से और सामूहिक रूप से इसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया तो यह खतरा बहुत जल्दी नासूर बन जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
crude oil

कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Load More

राजस्थान के उदयपुर में एक हिंदू दर्जी की गला काट कर हत्या करने और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डालने की घटना राजनीति की कट्टरपंथी दिशा बताने वाली एक प्रतिनिधि घटना है। तभी जब इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे तुरंत राष्ट्र को संबोधित करें और शांति की अपील करें तो वह एक स्वाभाविक और बहुत जरूरी मांग थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनकी बात लोग सुनते हैं और मानते भी हैं। वे इस तरह की घटनाओं के सामाजिक नुकसान से परिचित हैं। याद करें जब उन्होंने गौरक्षकों को आपराधिक तत्व बताया था, तब एक समूह को यह बात बुरी लगी थी लेकिन उसके बाद से गौरक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा कम हो गई या बंद हो गई। हालांकि ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। लेकिन उनको भी पता है कि उदयपुर की घटना भारत की राजनीति और समाज दोनों पर गहरा असर छोडऩे वाली है। इसलिए पहले ही उसके असर को समाप्त करने की पहल करनी होगी। जिस तरह से उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से उपजे विवाद को शांत करने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई की थी उसी तरह का ठोस और त्वरित कदम उदयपुर की घटना के बाद भी उठाने की जरूरत है।

इसके साथ ही यह भी समझने की जरूरत है कि ऐसी घटना क्यों हुई है? यह मौजूदा भारतीय राजनीतिक विमर्श की अनिवार्य परिणति है। भारत की राजनीति से निर्देशित होकर समाज ऐसी दिशा में बढ़ रहा है, जहां इस तरह की घटनाएं अनिवार्य रूप से होंगी। एक तरफ इस्लाम की सर्वोच्चता के नाम पर दूसरे धर्मों के प्रतीकों के अपमान की घटनाएं हैं तो दूसरी ओर हिंदू राष्ट्र के निर्माण के आह्वान के साथ ही इस्लाम और दूसरे धर्मावलंबियों के प्रति हिकारत का भाव बढ़ रहा है। राष्ट्रवाद के नाम पर एक पूरे धार्मिक समुदाय को गद्दार साबित करने का अभियान चल रहा है। मध्यकाल में हुए कथित अत्याचार का बदला लेने के लिए आधुनिक समय में पहल की जा रही है। इन सबका अंत नतीजा बहुत सुखद नहीं होने वाला है। हो सकता है कि किसी दल को तात्कालिक राजनीतिक लाभ हो जाए लेकिन इस तरह की राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की वजह से अंतत: देश और समाज विखंडन की ओर बढ़ेगा।

अगर हाल की कुछ राजनीतिक घटनाओं पर नजर डालें तो समझ में आएगा कि कितनी तेजी से कट्टरपंथी ताकतें राजनीति में मजबूत हो रही हैं और उन्हें नहीं रोकना कितना घातक हो सकता है। एक मिसाल पंजाब की संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता सिमरनजीत सिंह मान की जीत है। मान घोषित रूप से अलगाववादियों का समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत के बाद कहा कि उनकी जीत संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की शिक्षा का नतीजा है। भिंडरावाले ने धर्म के नाम पर अनगिनत हत्याएं कराईं और अलग खालिस्तान राष्ट्र का आंदोलन चला कर देश की एकता व अखंडता को खतरे में डाला था। उस भिंडरावाले के नाम की शपथ लेने वाले नेता का लोकसभा चुनाव जीतना मामूली बात नहीं है। पंजाब में अकाली दल के कमजोर होने की वजह से मान जैसे नेताओं को मौका मिला है कि वे एक बार फिर कट्टरपंथी और अलगाववादी राजनीति को राख से उठा कर जिंदा करें। कोई आठ साल पहले पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी के मजबूत होने और उसे दुनिया के दूसरे देशों के कट्टरपंथी सिख संगठनों की मदद मिलने से भी अलगाववादी राजनीति के विमर्श को फिर से उभरने का मौका मिला है।

इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर कट्टर हिंदुवादी राजनीति के बरक्स मुस्लिम कट्टरपंथी राजनीतिक दलों को ताकत मिलनी शुरू हुई है। एक तरफ कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां कमजोर हुई हैं और दूसरी ओर भारत की सेकुलर राजनीति का प्रतिनिधित्व करने वाले समाजवादी नेता या तो बूढ़े होकर रिटायर हुए हैं या उनका निधन हो गया है। इस वजह से मुस्लिम अवाम में अपने नेता की तलाश तेज हुई है। उसी तलाश का नतीजा असदुद्दीन ओवैसी हैं। दशकों तक सिर्फ एक हैदराबाद लोकसभा सीट की राजनीति तक सीमित रही पार्टी का फुटप्रिंट आज सारे देश में है। उसने महाराष्ट्र की औरंगाबाद लोकसभा सीट जीती है और बिहार जैसे राज्य में उसके पांच विधायक जीते हैं। महाराष्ट्र में भी उसकी पार्टी के दो विधायक हैं। किसी जमाने में कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब में अकाली दल को काबू करने के लिए कट्टरपंथी और अलगाववादी ताकतों को मजबूत किया था, जिसका अंत नतीजा कितना भयावह हुआ था वह सबको पता है। उसी तरह आज विपक्ष को कमजोर करने या चुनाव हराने के लिए ओवैसी जैसे नेताओं को मजबूत किया जा रहा है। यह आग से खेलने जैसा है।

चाहे संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान हों या भोपाल की प्रज्ञा भारती हों या हैदराबाद के असदुद्दीन ओवैसी हों या उन्हीं की पार्टी के औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील हों, कट्टरपंथी राजनीति के ये प्रतिनिधि चेहरे गिनती में भले कम दिख रहे हैं लेकिन इनकी राजनीति अब मुख्यधारा की राजनीति बन रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागरिकों ने जिन लोगों को देश की रहनुमाई के लिए चुना वे अपने स्वार्थ में कट्टरपंथी राजनीति को फलने-फूलने के लिए खाद-पानी मुहैया करा रहे हैं। ध्यान रहे सत्ता की राजनीति के लिए देश और समाज को दांव पर नहीं लगाया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gas cylinder

घरेलू गैस की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से हो रही है अवैध वसूली!

May 14, 2025

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ 2024 में लागू करना मुमकिन नहीं!

October 26, 2023
RSS

देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयत्व का भाव जगा रहा RSS!

March 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.