Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

तारक मेहता में दयाबेन बनकर एंट्री करेंगी ऐश्वर्या सखुजा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 12, 2022
in मनोरंजन
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाकर अभिनेत्री दिशा वकानी ने अपार शोहरत बटोरी। अक्सर शो में दिशा की वापसी की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। दिशा हाल में दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि मेकर्स ने दयाबेन के कैरेक्टर को वापस लाने का मन बना लिया है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा शो में दयाबेन की जगह ले सकती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, तारक मेहता में दयाबेन के किरदार के लिए अभिनेत्री सखुजा के नाम पर विचार किया गया है। एक सूत्र ने कहा, सखुजा उन अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्हें दयाबेन के किरदार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। उन्होंने जाहिर तौर पर लुक टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मेकर्स को एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी, जो दयाबेन के किरदार को सहजता से अदा कर सके।

इन्हें भी पढ़े

Tabu

साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर दिखाएगी तब्बू, फर्स्ट लुक ने जीता दिल

August 11, 2026
jiohotstar

क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

August 10, 2026
yash

यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

August 9, 2026
spider-man 3

‘स्पाइडर मैन’ ने ‘जन नायकन’ समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन

July 30, 2026
Load More

सूत्र ने बताया कि मेकर्स को लगता है कि इस किरदार के लिए सखुजा मुफीद हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही इस शो को साइन कर लेंगी। हालांकि, इस संबंध में मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है। जब न्यूज पोर्टल ने सखुजा से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई। हाल में शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने बताया था कि वह शो में दयाबेन के कैरेक्टर को वापस लेकर आएंगे।

सखुजा का जन्म तमिलनाडु के वेलिंग्टन शहर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। सखुजा ने 2010 में रिश्ता डॉट कॉम से टीवी पर बतौर अभिनेत्री अपना डेब्यू किया था। फिर 2011 में आई फिल्म यू आर माय जान में वह रोमांटिक अंदाज में नजर आई थीं। उन्हें ये हैं चाहतें, साराभाई वर्सेज साराभाई और सास बिना ससुराल जैसे शोज में देखा गया है। इंस्टाग्राम पर वह अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं।

दयाबेन के अलावा भी शो के कई किरदारों को वापस लाने की तैयारी चल रही है। हाल ही में निर्माताओं ने अभिनेता किरण भट्ट को नए नट्टू काका के रूप में दर्शकों के समक्ष पेश किया। बता दें कि नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक का निधन पिछले साल ही हो गया था। कैंसर के कारण वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। मेकर्स को शैलेश लोढ़ा और राज अनादकट के किरदारों को भी वापस लाना होगा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 13 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है। यह शो एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sperm will be prepared in the lab

लैब में तैयार होंगे स्पर्म, निसंतान पुरुष भी बन पाएंगे पिता!

June 6, 2025
Mann Ki Baat

मन की बातें: पीएम मोदी की मन की बात

April 18, 2023
Political partie

समझदार बनें सियासी पार्टियां

November 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मोदी–मेलोनी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, संदीप दीक्षित के बयान पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
  • विभाजन 1947 का दर्द, सरहदें बदलीं, लेकिन महिलाओं के जख्म आज भी जिंदा हैं!
  • बांग्लादेश को अब भारत ही बचा सकता है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.