Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव का मुद्दा

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 12, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

संभवत: द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन जाएंगी। लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि देश में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है।
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सत्ता पक्ष की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से यह मांग दिलचस्प है कि वे रबर स्टांप राष्ट्रपति नहीं बनेंगी। सिन्हा चूंकि उनके प्रतिद्वंद्वी हैं, इसलिए मुर्मू को इस मुद्दे पर कठघरे में खड़ा करने की उनकी रणनीति समझी जा सकती है। लेकिन अगर इस मांग का सार ढूंढने की कोशिश की जाए, तो असल सवाल यह उठेगा कि आखिर मुर्मू को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने किस आधार पर देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। संभवत: राजनीति में उनकी कम पहचान (लो प्रोफाइल) और आदिवासी समुदाय से उनका आना ये दो पहलू हैं, जिनकी वजह से निर्णय उनके पक्ष में गया। इन दोनों आधारों पर राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन सिर्फ भाजपा ने किया हो, यह नहीं कहा जा सकता। बल्कि उसके पहले भी इसका एक इतिहास है। बहरहाल, ना तो पहले ऐसा हुआ और ना अब ऐसा होगा कि किसी प्रतीकात्मक कारण से ऊंचे पद पर किसी को बैठा देने से किसी समुदाय विशेष का भला होगा- या चूंकि वह व्यक्ति उपेक्षित और शोषित माने जाने वाले समुदाय से आता है, इसलिए उससे किसी अलग प्रकार के राजनीतिक व्यवहार की उम्मीद रहेगी।

भाजपा संभवत: राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए आंकड़े जुटा लेगी। इस तरह द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन जाएंगी। लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि देश में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अपराध के अलग से आंकड़े इकठ्ठा करता है। ब्यूरो की रिपोर्टें हकीकत का पर्दाफाश करती हैँ। ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में देश में अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ अत्याचार के 8,272 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 के मुताबिक 9.3 प्रतिशत का उछाल है। अभी तीन दिन पहले ही मध्य प्रदेश में एक आदिवासी महिला पर जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनके खेत में हमला किया और उनके शरीर पर डीजल छिडक़ कर आग लगा दी। प्रश्न है कि रामप्यारी जैसी महिलाओं को मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से क्या मिलेगा? मौजूदा चुनाव के संदर्भ में यही सवाल सबसे अहम है, जिसे बार-बार पूछा जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
odisha train accident

पुराने हादसों से भी सबक नहीं सीखा रेलवे!

June 4, 2023
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और घोष : घोष केवल संगीत और वादन नहीं, यह साधना है!

October 12, 2025
CM Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल: आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 विधानसभा में प्रस्तुत, इतनी अधिक रहेगी जीडीपी

March 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.