Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

गहने बेचकर हिमाचल के कांगड़ा का दंपती चला रहा दिव्यांग आश्रम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 26, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजा का तालाब (कांगड़ा)। मात्र 30 हजार की उधारी चुकाने में असमर्थ दंपती ने अपने 5,00000 रुपये के गहनों को बेचकर दो सितंबर 2018 को एंजल दिव्यांग आश्रम की शुरुआत की। आज यहां दिव्यांग बच्चों की फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी और अन्य स्वास्थ्य यंत्रों की मदद से मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले उपमंडल फतेहपुर की ग्राम पंचायत छतर के नीरज शर्मा और उनकी पत्नी अलका शर्मा का बड़ा बेटा प्रणय शर्मा बचपन से ही चलने फिरने और देखने में असमर्थ है। जनवरी 2017 में जब वह आठ साल का था तो माता अलका शर्मा के मन में विचार आया कि क्यों न हम अपने बेटे जैसी स्थिति वाले बच्चों के इलाज को लेकर एक आश्रम शुरू करें। इसमें दिव्यांग बच्चों को आश्रम में लाकर उनका नि:शुल्क इलाज किया जाए।

जनवरी 2017 को दंपती ने अपने परिचित मनोज सेठी चंडीगढ़ से सलाह मशविरा कर एंजल दिव्यांग नाम से आश्रम खोलने पर सहमति बना ली और तत्काल संस्था को पंजीकृत करवा लिया। लोगों के विरोध के बीच गांव में ही मात्र तीन कमरों वाले निजी घर की छत पर दंपती ने गहने बेचकर आखिरकार चार सितंबर 2017 को भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। भवन निर्माण का कार्य संपूर्ण होने के बाद दो सितंबर, 2018 को 20 दिव्यांग बच्चों को निजी गाड़ी के माध्यम से उनके घरों से नि:शुल्क लाने और छोड़ने की प्रक्रिया अपनाकर एंजल दिव्यांग आश्रम का शुभारंभ कर दिया गया। समाजसेवी बच्चन सिंह राणा ने दंपती से प्रेरित होकर आश्रम के लिए एक एंबुलेंस भेंट की।

इन्हें भी पढ़े

Mayawati

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मायावती ने जताई चिंता, राजनीतिकरण से बचने की दी सलाह !

June 30, 2026
arrest

राजस्थान पैरामेडिकल परीक्षा से पहले कथित नकल गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

June 30, 2026
ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
Load More

वहीं लिफोर्ड कंपनी ने फिजियोथैरेपी यंत्र, स्पीच यंत्र और अन्य यंत्र उपलब्ध करवाए। मौजूदा समय में 107 दिव्यांग बच्चे आश्रम में पंजीकृत हैं। 50 के करीब दिव्यांग बच्चे आज भी चार बैच में आश्रम में इलाज के लिए आते हैं। यहां पढ़ाई के अलावा उनकी फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी और अन्य स्वास्थ्य हेल्प यंत्रों से उनका इलाज किया जाता है। संचालिका अलका शर्मा सहित कुल दस लोगों का स्टाफ बच्चों की देखभाल करता है। यूपी, पंजाब, हिमाचल से आए दिव्यांग बच्चों का यहां इलाज किया गया है।

कुछ दानी सज्जन आश्रम की सहायता करते हैं। आश्रम के अतिरिक्त दंपती ने दिव्यांग माता-पिता के 15 बच्चों की तमाम पढ़ाई और राशन का खर्च अपने ऊपर ले रखा है। सुबह मंत्रोच्चारण ध्वनि के साथ दिन की शुरुआत होती है। 19 वर्षीय दिव्यांग छात्र अकांश शर्मा ने बताया कि वह आश्रम में लगातार आ रहा है। यहां काफी कुछ सीखने को मिलता है। इधर, दंपती चाहता है कि सरकार उन्हें लीज पर भूमि उपलब्ध करवाए, ताकि खुली जगह में आश्रम को सुचारु रूप से चलाया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

यूपी में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल : PM मोदी

February 20, 2024
Virat- Rohit test

विराट, रोहित भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, बदलेंगे नियम?

February 15, 2024
India

भारत के लिए वैश्विक स्तर पर बदल रहे हैं राजनैतिक एवं रणनीतिक समीकरण

November 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.