Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

(नई दिल्ली)लोकसभा में गतिरोध समाप्त, कांग्रेस के 4 सांसदों का निलंबन खत्म, सदन में महंगाई पर चर्चा शुरू

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,01 अगस्त (आरएनएस)।  लोकसभा में सांसदों के निलंबन से पैदा हुआ गतिरोध खत्म हो गया है। सोमवार को लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव पारित हुआ और इसके साथ ही निलंबित सांसदों का निलंबन निरस्त किया गया। इसी के साथ संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध खत्म हो गया। अब सदन में महंगाई पर चर्चा भी शुरू हो गई है।
दरअसल, संसद के मॉनसून सत्र में महंगाई, जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। विपक्ष लगातार इन मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। जुलाई के आखिरी में संसद में प्लेकॉर्ड दिखाने के चलते कांग्रेस के चार सांसदों को लोकसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिन चार सांसदों को निलंबित किया गया था, वे मनिकम टैगोर, टीएन प्रतापन, जोथिमणि और राम्या हरिदास हैं।

सरकार ने संसद में जारी गतिरोध के बीच सोमवार को कहा कि महंगाई के मुद्दे पर दोनों सदनों में मंगलवार को चर्चा कराई जाएगी। सरकार की ओर से कहा गया कि इस मुद्दे पर लोकसभा में आज भी चर्चा हो सकती थी लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो सका। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दोनों सदनों की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित किए जाने के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सरकार महंगाई पर चर्चा कराने के लिए शुरू से तैयार है लेकिन विपक्ष ने बिना कारण हंगामा किया। जोशी के साथ राज्य सभा में सदन के नेता और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी थे।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने पूर्वाह्न कार्यवाही शुरू होते ही झारखंड और गुजरात के घटनाओं का उल्लेख कर हंगामा शुरू कर दिया। गोयल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कोविड संक्रमण हो गया था। उनके स्वस्थ होकर आने के बाद महंगाई के मुद्दे पर सरकार बातचीत के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष सदन चलने नहीं दे रहा था। इससे पहले लोकसभा और राज्य सभा में विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर हंगामे और नारेबाजी के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और उसके बाद दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा में गोयल ने कहा कि महंगाई पर चर्चा कराने के लिए विपक्ष के साथ सहमति बन गई है। लोकसभा में आज और राज्य सभा में कल इस पर चर्चा होगी, लेकिन विपक्षी दल शोरगुल कर रहे हैं और वे चर्चा नहीं चाहते हैं। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि देश में कई घटनाएं हो रही हैं, इनमें झारखंड और गुजरात की घटनाएं प्रमुख हैं। सदस्यों ने इन पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिए हैं। सरकार ने इन नोटिस का उल्लेख भी नहीं किया है।

गौरतलब है कि झारखंड के तीन विधायकों को कोलकाता पुलिस ने भारी नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों पर विपक्षीय सदस्य चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। जोशी और गोयल ने कहा कि सरकार किसी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हटती और व्यवस्थित ढंग से कोई भी मुद्दा चर्चा के लिए लिया जा सकता है। उन्होंने विपक्ष से सहयोग का आग्रह किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

गरीब ही गरीब की बात करेगा तो संसद क्या करेगी?

September 12, 2022

ईरान और पाकिस्तान की तनातनी किस हद तक जाएगी?

January 19, 2024
WCL

वेकोलि में स्वच्छता की ‘विशेष मुहिम-3.0’ संपन्न

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.