Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

जोड़ों में दर्द झेलना होता है बेहद ही मुश्किल, इन 10 तेल की मालिश से मिलेगा आराम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 4, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

एक उम्र के बाद इंसान का शरीर जवाब देने लगता हैं और जोड़ों में दर्द की शिकायत सामने आने लगती हैं। हांलाकि आज के समय में यह परेशानी युवाओं को भी होने लगी हैं और आए दिन घुटने और जोड़ों का दर्द झेलना पड़ता हैं। इस दर्द के चलते व्यक्ति के काम करने की कार्यक्षमता कम हो जाती हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कई लोग पेनकिलर का इस्तेमाल करते हैं जो कि आगे चलकर आपको कई और परेशानियों में भी डाल सकता हैं। ऐसे में आप तेल की मालिश की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ खास प्रकार के तेल की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से जोड़ों का दर्द दूर करने में आपको मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन तेल के बारे में…

लहसुन तेल
आयुर्वेद में लहसुन एक अच्छा दर्दनिवारक माना जाता है।लहसुन में विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, मिनरल्स और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन की 10-12 कलियां, 2 जायफल, गिलोय की सूखी डंठल सभी को कूटकर डालें। इसके बाद सरसों के तेल को 1 घंटे तक धीमी आंच पर पकाते रहें। पकाने के बाद ठंडा करके छान लें और एक शीशी में करके रख लें। रात को सोने से पहले इस तेल से जोड़ों की मालिश करनी चाहिए। इस तेल से जोड़ों पर कम से कम 5-7 मिनट तक मालिश करें। इसे हल्का गर्म करके इस्तेमाल करें, जल्द आराम मिलेगा। एक हफ्ते में आपको दर्द से आराम मिलना शुरू हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026

किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

August 28, 2026
Load More

सरसों का तेल
हर भारतीय रसोई में सरसों का तेल जरूर पाया जाता है। यह तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको आधी कटोरी तेल को गर्म कर उसमें एक या दो लहसुन की कली डाल दें। अब तेल को ठंडा करें और फिर इस तेल से हाथों और पैरों की जमकर मालिश करें। इससे आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

कपूर का तेल
शरीर के दर्द को दूर करने के लिए कपूर के तेल की मालिश की जा सकती है। यह काफी फायदेमंद होता है। दरअसल कपूर के तेल से मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कूलेशन ठीक बना रहता है। वहीं अर्थराइटिस के मरीज कपूर के तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे उन्हें आराम मिलेगा।

लोबान का तेल
लोबान में एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। स्टडी के मुताबिक, लोबान का तेल अर्थराइटिस के लक्षणों जैसे- जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। अगर आपको लगातार जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, तो आप नियमित रूप से इस तेल से अपने घुटनों और प्रभावित हिस्से की मालिश कर सकते हैं।

काले जीरे का तेल
आयुर्वेद में काले जीरे का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं को तैयार करने के लिए किया जाता है। इस जीरे से तैयार तेल का इस्तेमाल करने से आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। अगर आपको लगातार जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है, तो दिन में कम से कम 3 बार जीरे के तेल से अपने जोड़ों की मालिश करें।

अदरक का तेल
जोड़ों में दर्द होने पर आप अदरक के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लगातार जोड़ों के दर्द में शिकायत होने पर आप नियमित रूप से अदरक के तेल से मालिश करें। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। इसके अलावा ज्वाइंट पेन से राहत पाने के लिए शारीरिक एक्टिविटी पर भी ध्यान दें।

अरंडी का तेल
अरंडी के तेल से मालिश करने से जोड़ों का दर्द कम होता है और सूजन की भी परेशानी कम होती है। इस तेल से मालिश करने से शरीर का दर्द धीरे-धीरे गायब हो जाता है।

महुआ का तेल
महुआ का तेल जोड़ों के दर्द में काफी आराम देता है। आप इसे दिन में दो बार शरीर पर लगाकर अच्छी तरह से मालिश कर सकते हैं। नियमित रूप से इसे लगाने से जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे गायब हो जाएगा और सूजन भी कम हो जाएगा।

लेमनग्रास ऑयल
रुमेटॉइड अर्थराइटिस से ग्रसित लोगों के लिए लेमनग्रास ऑयल फायदेमंद हो सकता है। यह जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में आपकी मदद करता है। अगर आपको रुमेटॉइड अर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो नियमित रूप से लेमनग्रास ऑयल से अपने जोड़ों की मसाज करें। एक्सपर्ट का कहना है कि इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो अर्थराइटिस में होने वाले सूजन को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

हल्दी का तेल
मसालों के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी का आयुर्वेद में भी विशेष महत्व है। इसमें करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। हल्दी को तेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जोड़ों में दर्द और सूजन को ठीक करने के लिए आप हल्दी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रुमेटॉइड गठिया से ग्रसित रोगियों के लिए हल्दी का तेल उपयोगी हो सकता है। आप नियमित रूप से इस तेल को अपने जोड़ों पर लगा सकते हैं। इससे आपको जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rover Pragyan

रहस्यों की खोज में शिवशक्ति पॉइंट के चारों ओर घूम रहा रोवर प्रज्ञान!

August 26, 2023

असली भारत गांव में बसता है : सतीश मुखिया

January 19, 2024
food festival

फूड फेस्टिवल में दिल्लीवासियों ने लज़ीज़ व्यंजनों का उठाया लुफ्त

January 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.