Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

महिलाओं को चक्कर आने के पीछे हो सकते है ये 10 कारण, जानें और बरतें सावधानी

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 15, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सिर में अचानक तेज दर्द होना या सिर घूमना, चक्कर आना कहलाता हैं जो कि एक एक सामान्य स्थिति है। कई बार नींद पूरी ना होने, थकान होने या भूखा रहने के कारण भी यह स्थिति सामने आ सकती हैं। महिलाएं इसे रोजमर्रा की परेशानी के तौर पर लेती हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो तो आपको सतर्क होने की जरूरत हैं। जी हां, निरंतर चक्कर आना कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता हैं जिसमें आपको अपनी सेहत के लिए फिक्रमंद होने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से महिलाओं को चक्कर आता हैं। यह जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। आइये जानते हैं इसके बारे में…

ब्लड-प्रेशर कम होना
कई बार अचानक से ब्लड प्रेशर कम होने पर चक्कर आते हैं। चक्कर आने पर आंखों के सामने अंधेरा होना, कुछ पल के लिए बेहोशी और हाथ पैर ठंडे हो जाना आदि लक्ष्ण भी दिख सकते हैं। कई बार चक्कर अचानक खड़े होने पर ज्यादा महसूस होते हैं। ऐसे में अगर आपको लंबे समय से लो-ब्लड प्रेशर की समस्या है और आपको चक्कर आता है, तो तुरंत आपको नमक का पानी पीना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेकर दवाई शुरू करनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

newborn babies

क्या नवजात बच्चें को भी होती है कब्ज की समस्या? जानें कैसे करें पहचान

February 7, 2026
head and neck cancer

भारत में क्यों बढ़ रहा है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा?

February 4, 2026
fatty liver

लिवर से जुड़ी बीमारियों से कैसे करें बचाव, जानिए

February 2, 2026
diabetes

क्या सूरज की रोशनी से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज?

February 1, 2026
Load More

पानी की कमी
पानी की कमी भी कई बार चक्कर आने का कारण बनती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार, हल्के निर्जलीकरण के कारण आपको चक्कर या हल्का-हल्का सिर दर्द महसूस हो सकता है। डिहाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर कम भी हो सकता है, जिससे आगे चल कर आपको और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खूब पानी पिएं।

हीमोग्लोबिन की कमी होना
हीमोग्लोबिन में कमी होना चक्कर आने के प्रमुख कारणों में से एक है। महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हीमोग्लोबिन का काम रक्त को ऑक्सीजन देना है। रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से महिला एनिमिया का शिकार हो सकती है। डेली डाइट में आयरन की कमी, प्रेग्नेंसी और पीरियडस के दौरान अत्याधिक ब्लीडिंग होने की वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो सकती है। हीमोग्लोबिन कम होने पर महिलाओं को सिरदर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर, अंडे और ड्राई-फ्रूट्स आदि शामिल करने चाहिए।

एंग्जायटी अटैक की वजह से
एंग्जायटी अटैक होने पर कुछ लोग के दिल की धडक़ने तेज हो जाती है और ब्रेन में इतनी तेज रिएक्टिविटी होती है चक्कर आने लगता है। ऐसे में हर बार चक्कर आने पर आपको ऐसा ही महसूस हो सकता है। तो, एंग्जायटी अटैक की वजह से आपको चक्कर आए तो पहले तो पानी पिएं और शांति से बैठें और फिर डॉक्टर को दिखा कर इसका इलाज करवाएं।

विटामिन-बी12 की कमी
प्रेगनेंट और स्तनपात कराने वाली महिलाओं में विटामिन12 की कमी ज्यादा पाई जाती है। शरीर में बी12 की कमी से शारीरिक कमजोरी, भूख में कमी, कब्ज और थकान जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी से मुंह में छाले पडऩा, त्वचा में पीलापन होना और चलने में कमजोरी की समस्या भी हो सकती है, जिसकी वजह से चक्कर आ सकते हैं। ये विटामिन एनिमल प्रोड्क्टस और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है।

ब्रेन ट्यूमर
कुछ गंभीर मामलों में चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर का भी संकेत हो सकता है। ये ट्यूमर दिमाग के संतुलन पर नियंत्रण वाले हिस्से में बढऩे लगता है। इसकी वजह से आपको संतुलन बनाने में दिक्कत होती है और आप बीमार महसूस करते हैं। हार्मोन में होने वाली गड़बड़ी की वजह से नजरें भी कमजोर होने लगती हैं।

माइग्रेन के कारण
माइग्रेन में तेज सिरदर्द के कारण चक्कर आते हैं। माइग्रेन में सिरदर्द के साथ मितली और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। महिलाओं में ये हार्मोन के असंतुलन के कारण होता है। माइग्रेन से बचने के लिए महिलाओं को अपनी जीवनशैली और आहार में कुछ बदलाव करने चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक ट्रैवल करने से बचें, दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं, चाय-कॉफी का कम सेवन करें, ज्यादा मिर्ची वाला भोजन न खाएं, वॉक करने की आदत डालें और अपनी डाइट में छाछ, सूप और नारियल पानी का सेवन अधिक करें।

दिल की बीमारी होने के कारण
चक्कर आने का एक कारण दिल की बीमारी भी हो सकती है। दरअसल, संकीर्ण हृदय वाल्व, एट्रियल फाइब्रिलेशन और एथेरोस्क्लेरोसिस जैसे एरिथमिया होने पर मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होने लगता है जिससे रह-रह चक्कर आता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर को एक बार जरूर दिखा लेना चाहिए।

कान में संक्रमण की वजह से
जब कान का भीतरी हिस्सा किसी चोट, इन्फेक्शन या किसी अन्य कारण से प्रभावित होता है, तब महिलाओं को चक्कर आ सकते हैं। इस समस्या को वर्टिगो भी कहते हैं। ये थोड़ी देर के लिए भी रह सकता है और बहुत देर के लिए भी। इसमें चेहरे पर पसीना आना, कमजोरी का एहसास और तेज सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। वर्टिगो अटैक आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

दवाओं का साइड इफेक्ट
दवाओं का साइड इफेक्ट- कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से भी कमजोरी या चक्कर जैसा महसूस होता है। जब शरीर में कोई नई दवा जाती है या ज्यादा डोज लेने से भी सिर घूमने लगता है। दौरे, डिप्रेशन, लो ब्डल प्रेशर की दवा और कुछ पेन किलर्स की साइड इफेक्ट की वजह से भी ऐसा होता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
kisaan

कृषि क्षेत्र में उत्पन्न हो रहे हैं रोजगार के नए अवसर

September 27, 2022
Prayagraj Maha Kumbh changed the life of sailor Pintu Mahara's family

प्रयागराज महाकुंभ ने बदल दी नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़

March 6, 2025

क्‍या भाजपा को अब आरएसएस की जरूरत पड़ेगी?

June 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.