Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है कच्चा नारियल, सेवन से मिलेंगे सेहत को ये फायदे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीफल अर्थात नारियल का स्वाद आपने कई बार लिया होगा जिसे आमतौर पर प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। कोई भी शुभ काम हो उससे पहले भी नारियल फोड़ा जाता हैं। बीते दिनों में रक्षाबंधन पर भी बहनों ने अपने भाइयों को नारियल दिया। इसके पीछे का कारण यह भी होता हैं कि आप इसका सेवन करें और अपनी सेहत को स्वस्थ बनाए रखें। नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस, पौटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कच्चे नारियल से सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

वजन घटाने में मिलती है मदद
कच्चा नारियल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए जाना जाता है। नारियल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स शरीर की चर्बी को तेजी से जलाने और भूख को कम करने के लिए जाने जाते हैं। जब कम वसा वाले आहार की बात आती है तो यह एक अच्छा विकल्प है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

इन्हें भी पढ़े

cancer

आपके घर में भी हैं ये चीजें? बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान!

June 21, 2026
Ginger

रोज करते हैं अदरक का सेवन, तो जान लें कि यह आपके सेहत पर कैसा असर डालता है?

June 18, 2026
constipation

पेट साफ रखने का आयुर्वेदिक सीक्रेट, कब्ज से बचाएंगे आयुर्वेद के ये 7 नियम

June 17, 2026
कढ़ी पत्ते

करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, हार्ट और डायबिटीज के लिए भी है फायदेमंद

June 15, 2026
Load More

कब्ज रोकता है
कच्चा नारियल एक प्राकृतिक उपचार है जो कब्ज को रोकने में मदद करता है। कच्चे नारियल में उच्च फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये पाचन क्रिया को बनाए रखता है। ये पाचन संबंधित कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। कच्चा नारियल हमारे पेट को स्वस्थ रखता है।

खून की कमी पूरी करे
शरीर में खून की कमी होना कई बार जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में सूखा नारियल खाने से एनीमिया से राहत मिलती है। दरअसल, सूखे नारियल में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यदि हर रात सोने से पहले इसका एक टुकड़ा खा लिया जाए, तो एनीमिया की समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

आपको बेहतर नींद में मदद करता है
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आने की समस्या आम हो गई है। सोने से करीब आधा घंटा पहले कच्चा नारियल खाने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। दरअसल, कच्चा नारियल मैग्नीशियम और पौटेशियम से भरपूर होता है। ये दोनो मिनरल मांसपेशियों पर रिलेक्सिंग इफेक्ट डालते हैं जिससे आपको आरामदायक नींद में मदद मिलती है। इसके अलावा, नारियल में विटामिन बी होता है जो तनाव के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है।

आपका हृदय स्वस्थ रखता है
सोने से पहले कच्चा नारियल खाना भी हृदय को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद सेचूरेटेड फैट शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इस तरह नारियल हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है। ये हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप नारियल का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अगर आप रूखी त्वचा और रूखे बालों से परेशान हैं तो इस समस्या को दूर करने में नारियल आपकी मदद करेगा। नारियल में मौजूद फैट कंटेंट आपकी त्वचा को पोषण देता है, इसे हाइड्रेटेड और कोमल रखता है। इसके अलावा, नारियल में मोनोलॉरिन और लॉरिक एसिड होता है जो इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाता है। इसलिए मुंहासे जैसी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

अन्य फायदे
पेट में कीड़े होने पर रोजाना नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। नारियल व पुदीने की चटनी खाने से पेट से जुड़े कई रोगों में राहत मिलती है। स्त्रियों की मासिक धर्म अनियमितता से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो रोजाना लगभग दस ग्राम गीला नारियल खाएं व साथ में गाय का दूध पिएं। नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। साथ ही खाली पेट नारियल के सेवन से भी रक्त का बहाव रुक जाता है। नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मृति में वृद्धि होती है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है। पुरुषों में यदि शीघ्र पतन की समस्या हो तो रोज सुबह दस ग्राम नारियल की सूखी गिरी खाने और साथ ही एक गिलास गाय का दूध पीने से रोग खत्म हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चीन से भारत का व्यापार

December 17, 2022
छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक राष्ट्रीय समिति एक अत्याधुनिक संग्रहालय

May 7, 2025

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी का किया एलान, समझें कैसे बनेगा अलग देश?

May 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.