Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 52 राहत ट्रकों का काफिला रवाना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 8, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
52 relief trucks left from Delhi
16
SHARES
527
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली: पंजाब में आई बाढ़ की त्रासदी के बीच दिल्ली ने मानवता और एकता की मिसाल पेश की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली भाजपा कार्यालय से राहत सामग्री से भरे 52 ट्रकों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह काफिला जलंधर जाएगा, जहां से राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

52 relief trucks left from Delhi

“सेवा ही संगठन” का संकल्प

इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा “पंजाब में जो संकट है, उसमें आज पूरा देश और खासकर दिल्ली, पंजाब के साथ खड़ी है। यह कोई एहसान नहीं बल्कि मानवता है कि जब किसी को कष्ट हो, तो हम उसके साथ खड़े हों। यह काफिला हमारी ओर से सिर्फ एक शुरुआत है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।”

उन्होंने बताया कि “राहत सामग्री में राशन, बर्तन, मच्छरदानियाँ, कंबल, तिरपाल, दवाइयाँ, जूते-चप्पल आदि आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है।

“दिल्ली की धड़कन पंजाब में बसती है” – रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से हमने सीखा है कि जब भी कोई देश या राज्य संकट में हो, हमें उसके साथ खड़ा होना चाहिए। पंजाब हमारे देश का ‘नवरत्न’ राज्य है। एक समय था जब भारत मदद मांगता था, आज हम मदद देने वाले देश हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि “उन्होंने स्वयं पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से बात कर उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।”

रेखा गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा “राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब की मदद करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि अगर देश का दिल दिल्ली में धड़कता है, तो दिल्ली की धड़कन पंजाब में बसती है।”

“अब देश को पंजाब के लिए खड़ा होना होगा” – मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा “पंजाब हमेशा देश के लिए खड़ा रहा है – वह देश का अन्नदाता है, सीमा का प्रहरी है। अब समय है कि देश उसके लिए खड़ा हो। यह राहत सिर्फ एक दिन की नहीं है, बल्कि जब तक ज़रूरत होगी, दिल्ली सरकार हर तरह से पंजाब की मदद करती रहेगी।”

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता

इस कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे डॉ. अलका गुर्जर (प्रदेश सह प्रभारी), पवन राणा (संगठन महामंत्री), विष्णु मित्तल (प्रदेश महामंत्री), प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, सतीश गर्ग (कोषाध्यक्ष), राजकुमार भाटिया, योगिता सिंह (उपाध्यक्ष) प्रवीण शंकर कपूर (मीडिया प्रमुख), शुभेन्दु शेखर अवस्थी, यासिर जिलानी (प्रवक्ता) अन्य पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दिल्ली सरकार और भाजपा संगठन ने यह स्पष्ट किया कि सेवा का यह अभियान केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि जब तक ज़रूरत होगी, तब तक जारी रहेगा। यह पहल केंद्र और राज्य के सहयोग की मिसाल है, जिसमें राजनीति से ऊपर उठकर मानवता और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Owaisi

संसद में जय फिलिस्तिन के नारे लगाने का मकसद क्या है?

July 4, 2024

केंद्रीय लोक सेवा में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

June 15, 2024
india economy

क्यों हो रहा है भारतीय रुपए का अवमूल्यन!

December 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.