नई दिल्ली: साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड शार्दुल ठाकुर के नाम दर्ज है. शार्दुल ठाकुर ने साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 61 रन देकर 7 विकेट झटके थे. इस फेहरिस्त में हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं. हरभजन सिंह ने साल 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 120 रन देकर 7 खिलाड़ियों को आउट किया था. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला केपटाउन में खेला गया था. वहीं, अब इस फेहरिस्त में मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर आ गए हैं. आज केपटाउन में मोहम्मद सिराज मे 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया था.
इस फेहरिस्त में कौन-कौन शामिल है-
- 7/61 – शार्दुल ठाकुर, जोहान्सबर्ग, 2022
- 7/120 – हरभजन सिंह, केप टाउन, 2011
- 6/15 – मोहम्मद सिराज, केप टाउन, 2024
- 6/53 – अनिल कुंबले, जोहान्सबर्ग, 1992
- 6/76 – जवागल श्रीनाथ, गक़ेबरहा, 2001
- 6/138 – रवीन्द्र जडेजा, डरबन, 2013
भारत के लिए सबसे कम रन देकर 5 विकेट
- 5/7 – जसप्रीत बुमराह, बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2019
- 6/12 – वेंकटपति राजू, बनाम श्रीलंका, चंडीगढ़, 1990
- 5/13 – हरभजन सिंह, बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 2006
- 6/15 – मोहम्मद सिराज, बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2024
- 5/18 – सुभाष गुप्ते, बनाम पाकिस्तान, ढाका, 1955
टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका का सबसे कम स्कोर
- 55 बनाम भारत, केप टाउन, 2024
- 73 बनाम श्रीलंका, गॉल, 2018
- 79 बनाम भारत, नागपुर, 2015
- 83 बनाम इंग्लैंड, जोहान्सबर्ग, 2016
- 84 बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2006
भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में विपक्षी टीमों का सबसे कम स्कोर
- 55 – दक्षिण अफ़्रीका, केप टाउन, 2024
- 62 – न्यूजीलैंड, मुंबई डब्ल्यूएस, 2021
- 79 – दक्षिण अफ्रीका, नागपुर, 2015
- 81 – इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2021
- 82 – श्रीलंका, चंडीगढ़, 1990
बताते चलें कि केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर सिमट गई. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह औक मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किया







