Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

दिसंबर में भारत आयेंगे पुतिन, S-400 मिसाइल और Su-57 फाइटर जेट पर हो सकती है बड़ी डील

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 12, 2025
in विश्व
A A
sukhoi
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिसंबर में भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। रोसकांग्रेस ने बताया है कि पुतिन 5 दिसंबर को नई दिल्ली आएंगे और इसी सप्ताह आयोजित होने वाले रूस-भारत फोरम के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन रोसकांग्रेस कर रही है। इससे पहले क्रेमलिन ने भी कहा था कि पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे। अब उनकी यात्रा की तारीख सामने आ गई है। पुतिन के दिल्ली दौरे के दौरान खासतौर से रक्षा सहयोग पर बात होने की उम्मीद है। इसमें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और Su-57 लड़ाकू विमानों की खरीद पर चर्चा हो सकती है।

भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन का दौरा दिसंबर 2021 के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है। यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध के बाद उपमहाद्वीप की भी उनकी पहली यात्रा होगी। ऐसे में इस यात्रा को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पुतिन ऐसे समय दिल्ली आ रहे हैं, जब भारत और अमेरिका के रिश्ते में तनातनी है। अमेरिका की ओर से भारत पर रूसी तेल खरीद रोकने का दबाव है। ऐसे में वॉशिंगटन की नजर भी उनके दौरे पर रहेगी।

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

पुतिन-मोदी की फोन पर हुई थी बात

व्लादिमीर पुतिन ने बीते महीने, अक्टूबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान रूस और भारत के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी। रूस-भारत के पुराने संबंधों के अलावा पुतिन और मोदी एक-दूसरे से निजी तौर पर भी अच्छे रिश्ते होने की बात कहते रहे हैं। मोदी और पुतिन की आखिरी मुलाकात बीजिंग में हुई थी।

पुतिन जब दिल्ली में भारतीय अधिकारियों के साथ बैठेंगे तो भारत और रूस के बीच पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट सुखोई-57 पर डील फाइनल हो सकती है। भारतीय एयरफोर्स को इस समय आधुनिक लड़ाकू विमानों की जरूरत है। भारत के लिए सुखोई-57 लड़ाकू विमान को मुफीद माना जा रहा है। एचएएल के पास इस विमान के निर्माण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा है। साथ ही रूस सुखोई-57 की तकनीक और सोर्स कोड भारत के साथ साझा करने को तैयार है। इससे भारत इस विमान को तरजीह दे सकता है।

लड़ाकू विमानों के अलावा भारतीय वायुसेना रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की भी तैयारी में है। रूस के इस सिस्टम ने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष में अपना महत्व दिखाया था। भारत पांच स्क्वॉड्रन में से तीन पहले ही ले चुका है। व्लादिमीर पुतिन के दौरे के दौरान और बैटरी की खरीद पर बात फाइनल हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
uddhav thackeray

शिवसेना की जंग में अकेले छूट रहे उद्धव!

February 19, 2023
Sustainable Initiatives in Coal India Limited

‘Sustainable Initiatives in Coal India Limited’ विषय पर कार्यशाला संपन्न

July 13, 2024

अमेरिका ने वैश्विक आर्थिक नीतियों पर लिया यू टर्न

March 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.