Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच हो सकती है ट्रेड डील!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 2, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
india-us trade deal
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर आज से दिल्ली में फाइनल दौर की बातचीत शुरू होगी। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट के पहले ट्रेंच पर साइन हो जाएंगे। ट्रेड डील के पहले चरण का 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। अमेरिकी डेलिगेशन को ब्रेंडन लिंच लीड कर रहे हैं। हालांकि, समझौते की अंतिम रूपरेखा पर अभी भी चर्चा चल रही है,लेकिन अगर दोनों देश बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने,व्यापारिक बाधाओं को कम करने और आर्थिक सहयोग का विस्तार करने में सफल होते हैं तो कई सेक्टरों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।

फार्मास्यूटिकल्स

इन्हें भी पढ़े

social media ban

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का ऐलान

June 15, 2026

कैसे होगी डॉलर की घर वापसी? RBI ने शुरू किया बड़ा मिशन

June 14, 2026
Ethanol

भारत में 100% इथेनॉल ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी!

June 14, 2026
Russia Occupied Ukraine

पुतिन की फौज से लड़ते-लड़ते और 10 लाख करोड़ के कर्जे में आ गया यूक्रेन!

June 13, 2026
Load More

फार्मास्यूटिकल्स भारत से अमेरिका को होने वाले सबसे बड़े निर्यातों में से एक हैं। अगर दोनों देशों में ट्रेंड एग्रीमेंट होता है तो इस सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (Pharmexcil) के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका भारत के फार्मास्यूटिकल निर्यात के लिए सबसे बड़ा बाजार है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेग्युलेटरी प्रक्रियाओं को आसान बनाने और बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने से निर्यात में और अधिक बढ़त हो सकती है।

टेक्सटाइल और अपेरल

टेक्सटाइल और अपेरल इंडस्ट्री एक और ऐसा सेक्टर है जो इस एग्रीमेंट पर हो रही बातचीत बारीकी से नजर रखे हुए है। इस इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी बाजार तक बेहकर पहुंच मिलने से भारतीय निर्यातकों को बांग्लादेश और वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अपनी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। भारतीय कपड़ा और परिधान निर्यात के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे बड़े बाजारों में से एक बना हुआ है।

इंजीनियरिंग गुड्स

इंजीनियरिंग गुड्स,अमेरिका को भारत से होने वाले सबसे बड़े एक्सपोर्ट कटेगरी में आते हैं। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC) ने मशीनरी,औद्योगिक उपकरण,ऑटो कंपोनेंट्स और मेटल प्रोडक्ट जैसे सेक्टरों के निर्यातकों के लिए व्यापार बाधाओं को कम करने और अनुमानित टैरिफ नीतियों को आसान करने के महत्व पर बार-बार जोर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग

भारत ने उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं और सप्लाई चेन में विविधता लाने के प्रयासों के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग को अपनी औद्योगिक रणनीति का एक प्रमुख आधार बनाया है। अगर अमेरिका से साथ कोई ऐसा समझौता होता है जिससे अमेरिकी बाजारों तक भारतीय कंपनियों की पहुंच बेहतर होती है तो इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को फायदा हो सकता है।

ऑटो कंपोनेंट्स

भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री ने अमेरिका सहित ग्लोबल बाजारों में अपने निर्यात का लगातार विस्तार किया है। इंडस्ट्री का तर्क है कि ट्रेड से जुड़ी बाधाओं में कमी और बाजार तक बेहतर पहुंच से ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियो लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

केमिकल और स्पेशियलिटी केमिकल्स

केमिकल सेक्टर देश के निर्यात में योगदान देने वाला एक और अहम सेक्टर है। इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि टैरिफ और व्यापार नियमों को लेकर अधिक स्पष्टता आने से केमिकल और स्पेशियलिटी केमिकल्स के निर्यात में बढ़त हो सकती है।

जेम्स एंड ज्वेलरी

संयुक्त राज्य अमेरिका,भारत के जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स लंबे समय से ऐसे उपायों की मांग कर रहे हैंजिनसे व्यापार को आसान बनाया जा सके और अमेरिकी बाजार तक पहुंच बढ़ाई जा सके। अगर ऐसा होता है तो इस सेक्टर को फायदा होगा।

किन बातों पर चल रही है चर्चा ?

अधिकारियों ने प्रस्तावित समझौते के अंतिम विवरण का खुलासा नहीं किया है। भारत के वाणिज्य मंत्रालय के बयानों के अनुसार,बातचीत में बाज़ार तक पहुंच,गैर-टैरिफ बाधाएं,सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा,निवेश प्रोत्साहन और आर्थिक सुरक्षा सहयोग जैसे विषय शामिल हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 1 जून को कहा कि ज्यादातर मुद्दे पहले ही सुलझा लिए गए हैं और चर्चाएं बाकी बचे कुछ ही मामलों पर केंद्रित हैं।

जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ेगी,इससे फायदा पाने वाले इस बात पर निर्भर करेंगे कि समझौते में कौन से अंतिम प्रावधान शामिल किए जाते हैं। हालांकि,एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर दोनों देशों के बीच कोई अच्छा समझौता होता है तो इसके फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स, इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो कंपोनेंट्स, केमिकल और जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे सेक्टरों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
किसान आंदोलन

किसानों और सरकार के बीच बातचीत आज, इन बातों पर होगी चर्चा!

February 18, 2024
Dheeraj Sahu

कांग्रेस नेता के घर 351 करोड़ पर INDI गठबंधन मौन क्यों?

December 11, 2023
के. चंद्रशेखर राव

हिंदुत्व की गंगा तो तेलंगाना में भी बह रही है, लेकिन दिशा उलटी है!

February 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी ने अमेरिका–ईरान शांति समझौते का किया स्वागत, क्षेत्रीय स्थिरता पर जताई उम्मीद
  • करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, हार्ट और डायबिटीज के लिए भी है फायदेमंद
  • क्या है 5.5G? अपने फोन पर इसे कैसे करें ऑन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.