Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

आप का दिल्ली मॉडल उत्तराखंड में हो रहा फेल, पहाड़ में नहीं चल पा रही झाडू, अब बाली ने भी थामा भाजपा का दामन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 15, 2022
in राज्य
A A
Arvind Kejriwal
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून ,14 जून (आरएनएस)। पहाड़ पर झाडू लगाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी से लगातार बड़े चेहरे किनारा करने में लगे हैं। एक माह पहले ही काशीपुर से चुनाव लड़े दीपक बाली को अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की कमान सौंपीं, लेकिन एक माह में ही बाली को पार्टी के अंदर असहज महसूस होने लगा। हाल ये हुआ कि बाली ने भी आप से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। हाल ही में आप के सीएम चेहरे कर्नल अजय कोठियाल और कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय ने भी आप से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की। इन सभी घटनाक्रम का सीधा असर हिमाचल में होने वाले चुनावों में पडऩा तय है। जिससे सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर आप दिल्ली मॉडल के तर्ज पर उत्तराखंड को चलाना चाहती है याफिर अरविंद केजरीवाल से उत्तराखंड के नेताओं का विश्वास ही खत्म हो रहा है।

चुनाव से पहले हुई उत्तराखंड में एंट्री दिसंबर 2020 में दिल्ली के उपमुख्यमंत्रीमनीष सिसौदिया ने ऐलान किया कि आप दिल्ली के बाद उत्तराखंड में भी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। मुद्दे बनाए गए स्कूलों के हालात और बिजली मुफ्त देने के साथ रणनीति पर फोकस करने की बात की गई। सबसे पहले एसएस कलेर को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया। लेकिन कलेर ने सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ खटीमा से चुनाव लडऩे का ऐलान कर प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी ने भूपेश उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष, कुमाऊं, अनन्त राम चैहान को कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष, तराई बनाया गया है। साथ ही दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम फेस घोषित किया। पार्टी ने 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। कर्नल को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाया गया। लेकिन वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। चुनाव में मिली करारी हार के बाद आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके बाद 29 मई को दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बाली के अध्यक्ष बनने के बाद कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय ने पार्टी छोड़ दी। लेकिन सोमवार को अचानक बाली ने अध्यक्ष पद और आप से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। खास बात ये है कि आप के अब तक के सभी इस्तीफे सोशल मीडिया में वायरल किए जाते हैं।

इन्हें भी पढ़े

CBI

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

March 11, 2026

इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार

March 10, 2026
chirag paswan

बिहार : चिराग पासवान को CM बनाने की मांग, बीजेपी कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर!

March 9, 2026
nitish kumar

नीतीश के बाद बिहार का अगला सीएम कौन? हो गया खुलासा

March 8, 2026
Load More

संगठन में हुए कई बार बदलाव, प्रभारी पर भी लगे आरोप दिल्ली के सीएम और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार देहरादून और उत्तराखंड आए। उन्होंने चुनाव में उत्तराखंंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने, 300 यूनिट बिजली मु्फ्त देने आदि कई लोकलुभावने वादे किए लेकिन जनता ने आप को पूरी तरह नकार दिया। आप लगातार दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में लागू करने का दावा करते रहे।अरविंद केजरीवाल ने दिनेश मोहनिया को ही उत्तराखंड का प्रभारी बनाए रखा। जिन पर समय-समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप भी लगाए। पार्टी के अंदर लिए जा रहे निर्णय को लेकर आप के कार्यकर्ता कई बार सीनियर नेताओं पर आरोप लगाते रहे। लेकिन अब तक किसी तरह का कोई बदलाव पार्टी में देखने को नहीं मिला। ये अलग बात है कि उत्तराखंड के बड़े चेहरे लगातार आप से किनारा करते आ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ram mandir

500 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, निर्बल के बल मेरे राम

January 21, 2024
Jai Shri Ram

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी दिल्ली

January 27, 2024
PM Modi and vladimir Putin

ईरान के रास्ते भारत और रूस लिखेंगे दोस्ती की नई कहानी

January 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार
  • 25 दिन से पहले नहीं बुक होगा LPG, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.