Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अमीरों की लिस्ट में ‘गरीब’ हुए अडानी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 2, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष, व्यापार
A A
Gautam-Adani
18
SHARES
598
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में लगातार छठे दिन भारी गिरावट आई है। ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 100 अरब डॉलर गिर चुका है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research की पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। इसके बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों को कत्लेआम हो रहा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर के मुताबिक गुरुवार को शेयरों में गिरावट से ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 27 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। उनकी नेटवर्थ 24 अरब डॉलर यानी 20,09,09,92,25,000 रुपये गिरकर 64.7 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 16वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस रिपोर्ट के आने से पहले वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। लेकिन अब वह एशिया में भी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

अडानी ग्रुप ने Hindenburg Research की रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा इसे भारत के खिलाफ साजिश करार दिया था। लेकिन अडानी ग्रुप निवेशकों का भरोसा जीतने में नाकाम रहा है। ग्रुप ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ भी वापस ले लिया है। अडानी ने खुद बयान जारी कर निवेशकों को ग्रुप में भरोसा बनाए रखने की अपील की है। लेकिन लगता है कि उनकी इस अपील का निवेशकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार को 25 परसेंट गिरा था और आज यह 21 फीसदी की गिरावट के साथ 1678 रुपये पर आ गया है। पिछले पांच साल में इस शेयर में 800 फीसदी तेजी आई थी लेकिन पांच दिन में इसमें 40 फीसदी से अधिक गिरावट आई है।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
money laundering

नए निवेशकों के लिए ये 5 मंत्र हो सकते हैं वरदान!

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
Load More

दस में से नौ शेयरों में गिरावट

इसी तरह अडानी पावर (Adani Power) में पांच फीसदी, अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 3.74 फीसदी, अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में 10 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 10 फीसदी, एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) में 0.29 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 10 फीसदी, एनडीटीवी (NDTV) में पांच फीसदी और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में पांच फीसदी गिरावट आई। केवल अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में 3.12 फीसदी तेजी आई है। बुधवार को इन सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई थी जबकि मंगलवार को दस में से सात शेयर तेजी के साथ बंद हुए थे।

अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दसवें नंबर पर हैं जबकि चीन के झोंग शैनशैन (Zhong Shanshan) 15वें नंबर पर हैं। अंबानी एशिया में पहले और शैनशैन दूसरे नंबर पर हैं। एशियाई अमीरों की लिस्ट में अडानी अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक

मार्च में वैदिकजी का मार्च

March 31, 2023
Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी

January 23, 2025
new parliament

विपक्ष की बहिष्कार मुहिम को झटका!

May 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.