Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चीन हो गया बेचैन, आखिर इस रेस में भारत से कैसे पिछड़ गए?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 15, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
India-China
23
SHARES
761
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन परेशान है, क्योंकि उसकी रफ्तार धीमी (China Economy Slow) पड़ रही है. अप्रैल-जून तिमाही में चीन अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट तीन सालों में सबसे धीमी रही, परेशानी की बात ये है कि ये स्लोडाउन ऐसे समय में है, जबकि चीनी निर्यात (China Export) में भारी बढ़ोतरी हुई है. चीन में इस अंतर के पीछे प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी से लेकर बेरोजगारी तक तीन बड़ी वजह मानी जा सकती हैं.

इकोनॉमिक ग्रोथ के मामले में चीन भारत से काफी पीछे नजर आ रहा है. जहां चीन की जीडीपी ग्रोथ 4.3% रही है, तो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ की रफ्तार वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शानदार रही थी. बीते दिनों जारी आंकड़ों पर नजर डालें, India GDP Growth 7.8% दर्ज की गई और ये उम्मीद से बेहतर रही थी.

इन्हें भी पढ़े

EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Post Office

Post Office की गदर स्कीम, 5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹450000 की कमाई

October 5, 2026
Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026
Load More

3 साल में सबसे धीमा ग्रोथ रेट

अप्रैल-जून तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था की विकास दर (China Economy Growth Rate) तीन वर्षों में सबसे धीमी रही, जो देश के बढ़ते निर्यात और घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानियों में बढ़ते अंतर को दर्शाती है. बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों को देखें, तो  चीन इकोनॉमी इस तिमाही में सालाना आधार पर 4.3% की रफ्तार से बढ़ी है, जो जनवरी-मार्च तिमाही की 5% ग्रोथ रेट से कम है. इसके साथ ही ये तमाम अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से भी कम है.

चीनी सामानों को जोरदार निर्यात

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि डैग्रन की ये धीमी रफ्तार जोरदार निर्यात के बाद देखने को मिल रही है. AI, क्लीन एनर्जी, प्रोडक्ट्स की ग्लोबल डिमांड के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी और सेमीकंडक्टर के चीनी निर्यात में तेजी से वृद्धि हो रही है. आंकड़े देखें तो चिप, बैटरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल की मजबूत मांग के चलते जून में निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 27% का इजाफा हुआ. इस दौरान चीन का व्यापार अधिशेष 125 अरब डॉलर से अधिक हो गया, जो अब तक का दूसरा सबसे उच्च स्तर है. साल के पहले छह महीनों में निर्यात में 20% से अधिक की वृद्धि हुई है.

भले ही चीन दुनिया का सबसे बड़ा कारखाना (China World Factory) बना हुआ है, लेकिन  देश की घरेलू इकोनॉमी लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति संकट, कमजोर उपभोक्ता खर्च और सुस्त रोजगार के बोझ तले दबी है. इससे साफ है कि निर्यात में तो तेजी है, लेकिन घरेलू स्तर पर डिमांड धीमी है.

एक्सपर्ट जता रहे चिंता

इस पूरे मामले में दिग्गज अर्थशास्त्रियों का कहना है कि निर्यात के ये प्रभावशाली आंकड़े देश के भीतर गहरी समस्याओं को छिपा रहे हैं. यूबीएस चाइना (UBS China) के चीफ इकोनॉमिस्ट यू सोंग का कहना है कि AI ग्रोथ वैश्विक है और चीन सिर्फ उन देशों में से एक है जो इससे फायदे में हैं. इसके बिना, चीन की अर्थव्यवस्था की स्थिति कहीं अधिक खराब होती.

पहला कारण: रियल एस्टेट संकट

चीन की इकोनॉमी की सुस्त रफ्तार के पीछे पहला कारण है, लंबे समय से जारी रियल एस्टेट संकट, इस सेक्टर में आई मंदी चीन के आर्थिक विकास में सबसे बड़ा रोड़ा बनी हुई है. रिपोर्ट की मानें तो China Property Market में गिरावट शुरू होने के बाद से 1.4 करोड़ से अधिक निर्माण श्रमिकों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं. कई परिवारों के घरों की कीमत भी गिरी है, जिससे वे खर्च करने में हिचकिचा रहे हैं. घर खरीदने के बजाय चीनी उपभोक्ता बचत पर फोकस कर रहे हैं.

दूसरा कारण: खर्च करने से कतराते लोग

US-ईरान संघर्ष ने चीन में भी ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है. हालांकि, चीनी सरकार फ्यूल प्राइस कंट्रोल करती है, फिर भी ईंधन की कीमतें एक साल पहले की तुलना में काफी अधिक हैं, जिससे लोगों की यात्रा महंगी हुई है. सोशल मीडिया पर उपभोक्ता पैसे बचाने के सुझाव शेयर कर रहे हैं, तो लोग महंगे ब्रांडेड सामानों से दूर होकर सस्ते विकल्प चुनने पर जोर दे रहे हैं. जो तस्वीर सामने है, उससे पता चलता है कि चीन में लोगों के खर्च करने की क्षमता कम हुई है. कई परिवारों की आर्थिक स्थिति में लंबे समय से कोई सुधार नहीं हुआ है.

तीसरा कारण: कम होते रोजगार

China Economy की रफ्तार पर ब्रेक लगाने में एक और बड़ा कारण बेरोजगारी के रूप में सामने हैं. जहां एक ओर AI, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी कंपनियां मजबूत डिमाडं से फायदे में हैं, तो वहीं इनसे बाहर के तमाम क्षेत्रों में कामगार पीछे छूटते रहे हैं. अर्थशास्त्री यूरेशिया ग्रुप के चीन निदेशक डैन वांग ने कहा है कि China AI Demand से आम लोगों को फायदा नहीं होता और वास्तव में संरचनात्मक बेरोजगारी और अल्प-रोजगार का कारण बनती है. प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी, खर्च में कमी और रोजगार अनिश्चितता परिवारों पर दबाव डाल रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Investigation and revelations on use of dark web

डार्क वेब का इस्तेमाल, दिल्ली नॉएडा के स्कूलों में मिली धमकी पर जांच और खुलासे!

May 2, 2024
college student

बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

April 11, 2026
CM Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल: आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 विधानसभा में प्रस्तुत, इतनी अधिक रहेगी जीडीपी

March 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.