Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आखिर क्या है वो दिल्ली अध्यादेश बिल, जिस पर केंद्र और CM केजरीवाल में है रार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 31, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
CM Kejriwal on meeting LG
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़ा संशोधित विधेयक आज लोकसभा में पेश नहीं किया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी है.उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली अध्यादेश बिल नहीं लाया जाएगा. जब बिल (दिल्ली अध्यादेश विधेयक) आएगा तब आपको बताएंगे. आज के व्यवसाय की लिस्ट में इसका जिक्र नहीं है तो आज बिल नहीं आएगा. 10 कामकाजी दिनों के अंदर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा.

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार लंबे वक्त से इसका विरोध करती आ रही है. देश के विभिन्न विपक्षी दलों से अरविंद केजरीवाल ने  इस बिल के खिलाफ समर्थन देने की मांग की है.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
Load More

वहीं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘हमने जब उनकी मणिपुर पर चर्चा की मांग को स्वीकार किया तो उन्होंने प्रधानमंत्री के सदन में आकर जवाब देने की मांग रखी. विपक्ष की ज़िम्मेदारी है कि मसला शांतिपूर्ण समाधान की तरफ बढ़े. वे ऐसे मसले पर भी राजनीति कर रहे हैं… आज जो बिल लगे हैं वह आएंगे. जब बिल (दिल्ली अध्यादेश बिल) लगेगा तब बताएंगे.’

क्या है ये बिल और इससे क्या बदलेगा?

NCT दिल्ली संशोधन बिल 2023 में राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक और प्रशासनिक संतुलन का प्रावधान है. सरकार और विधानसभा के कामकाज को लेकर GNCTD अधिनियम लागू है. केंद्र ने साल 2021 में इसमें संशोधन किया था. इसमें उपराज्यपाल को ज्यादा पावर दी गई थी. साथ ही यह भी अनिवार्य किया गया था कि चुनी हुई सरकार को एलजी की राय लेना जरूरी है.

इस संशोधन को AAP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सीएम केजरीवाल ने मांग उठाई कि पुलिस, लैंड और पब्लिक ऑर्डर को छोड़कर बाकी अन्य मामलों में चुनी हुई सरकार को अधिकार मिलने चाहिए. इसके बाद मई में सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों वाली संविधान पीठ ने फैसला सुनाया कि विधायी ताकतों के बाहर के क्षेत्रों को छोड़ एडमिनिस्ट्रेशन और सर्विसेज को छोड़कर बाकी अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेंगे.

केंद्र के पास पुलिस, लैंड और पब्लिक ऑर्डर रहेगा. कोर्ट ने साफ कहा कि अफसरों के तबादले-नियुक्ति और प्रशासनिक सेवा का अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेगा. एलजी को सरकार की सलाह पर ही काम करना होगा.

केंद्र सरकार लाई अध्यादेश

कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार 19 मई को एक अध्यादेश लेकर आई, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (NCCSA) के गठन की बात की गई. दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर के अलावा अनुशासनिक कार्रवाई का काम इसी प्राधिकरण को सौंप दिया गया.

इस अध्यादेश के आने के बाद चुनी हुई दिल्ली सरकार के अधिकार कम हो गए. कहा यह भी गया कि इस अध्यादेश के जरिए सर्विस सर्विसेज के ऊपर दिल्ली की चुनी हुई सरकार का अधिकार पूरी तरह खत्म हो गया.

राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (NCCSA) का गठन इस तरह से हुआ है कि अध्यक्ष होते हुए भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अल्पमत में रहेंगे. उनके अलावा इसके सदस्य दिल्ली के मुख्य सचिव और प्रधान गृह सचिव होंगे. ये दोनों अधिकारी कभी भी उनके विरुद्ध वोट कर सकते हैं. उनकी गैर-मौजूदगी में बैठक बुला सकते हैं. साथ ही सिफारिश भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं एकतरफा सिफारिशें करने का काम किसी दूसरी संस्था को भी सौंप सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
One evening, through a program on names of Indian languages, the bugle of a big movement was sounded.

एक शाम भारतीय भाषाओं के नाम कार्यक्रम से एक बड़े आंदोलन का फूंका बिगुल

January 22, 2024
terrorists

यह शहर बना आतंकी संगठनों का गढ़! एटीएस ने खोले राज

October 12, 2022
wedding

हिंदू विवाह एक ‘संस्कार’, ‘गाना और डांस’ का आयोजन नहीं!

May 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.