Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 3, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
19
SHARES
633
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय बैंकिंग सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय बैंक RBI ने दुबई के एमिरेट्स नेशनल बैंक ऑफ दुबई (Emirates NBD) को प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक RBL बैंक में 74% तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है. इस कदम के साथ ही RBL बैंक अब एक विदेशी बैंक(Foreign Lender) बनने की राह पर बढ़ चला है. RBL बैंक ने गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि रिजर्व बैंक की ओर से यह मंजूरी 1 अप्रैल 2026 को मिली है. यह अनुमति एक साल की अवधि के लिए वैध रहेगी.

UAE के दूसरे सबसे बड़े बैंक, एमिरेट्स NBD ने अक्टूबर 2025 में RBL बैंक में 26,853 करोड़ रुपये में 60% मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई थी.

इन्हें भी पढ़े

NIA

देशभर में NIA की मेगा रेड! 10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

July 8, 2026
petrol and diesel

क्या सच में प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ती है माइलेज और पावर?

July 8, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
lawrence bishnoi

अमेरिका का बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग समेत कई अंतरराष्ट्रीय अपराधी गिरोहों पर शिकंजा, 24 गिरफ्तार!

July 8, 2026
Load More

विदेशी बैंक की सहायक कंपनी के रूप में होगा काम
RBI के मंजूरी पत्र के अनुसार, एमिरेट्स NBD (ENBD) को RBL बैंक की चुकता शेयर पूंजी का कम से कम 51% हिस्सा खरीदना और बनाए रखना होगा. अधिग्रहण के बाद RBL बैंक को ‘विदेशी बैंक’ की श्रेणी में रखा जाएगा, जो कि एक सहायक मोड (Subsidiary Mode) में काम करेगा. इसका मूल विदेशी बैंक एमिरेट्स NBD होगा.

वोटिंग राइट्स और बोर्ड के नियम
हालांकि ENBD के पास 74% तक शेयर हो सकते हैं, लेकिन बैंकिंग रेगुलेशन एक्‍ट, 1949 की धारा 12(2) के अनुसार, उनके वोटिंग राइट्स (मतदान अधिकार) को 26% पर सीमित रखा जाएगा.

RBI ने ये भी स्पष्ट किया है कि बैंक को अपने ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ (AoA) में आवश्यक संशोधन करने होंगे. साथ ही, SEBI के नियमों के अधीन ENBD को RBL बैंक के प्रवर्तक (Promoter) के रूप में वर्गीकृत करने पर RBI को कोई आपत्ति नहीं है.

सरकार से मंजूरी मिलना अभी बाकी
इस डील को पूरी तरह प्रभावी होने के लिए अभी कुछ और कदम उठाने होंगे. जैसे कि 49% से अधिक के निवेश के लिए भारत सरकार से आवश्यक मंजूरी लेना अनिवार्य होता है, तो बैंक को ये प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ENBD को एक साल के भीतर या अपनी भारतीय शाखाओं के RBL बैंक में विलय होने तक ‘सिंगल मोड ऑफ प्रेजेंस’ की शर्त से छूट दी गई है. बता दें कि इससे पहले जनवरी में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इस अधिग्रहण प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी.

बैंकिंग सेक्टर पर प्रभाव
जानकारों का मानना है कि इस निवेश से RBL बैंक की पूंजी संरचना बेहद मजबूत होगी और वैश्विक स्तर पर इसकी पहुंच बढ़ेगी. नवंबर 2025 में जारी RBI के नए गवर्नेंस निर्देशों के तहत यह अपनी तरह का एक बड़ा बदलाव है, जो भारतीय बैंकिंग में विदेशी निवेश के नए द्वार खोल रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Voter ID

बिहार में मतदाता सूची सत्यापन…आधार, वोटर कार्ड, मनरेगा अमान्य, BLO खोज रहे 11 खास दस्तावेज !

July 4, 2025
सुशासन महोत्सव-2024

भाजपा के लिए सुशासन का मंत्र है सामूहिक जिम्मेदारी और सामूहिक जवाबदेही

February 13, 2024
medicines

इन 26 मेडिसिन से है कैंसर का खतरा! आवश्यक दवाओं की सूची से हटीं, आपने देखी क्या लिस्ट

September 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन अपलोड करने होंगे अधिक दस्तावेज
  • देशभर में NIA की मेगा रेड! 10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.